Monday, June 15, 2015

ईडी नेदिल्ली में किया आईपीएल-8 का बड़ा सट्टा उजागर, सटोरिया रितेश बंसल गिरफ्तार

इंदौर-उज्जैन-भोपाल तक फैला कारोबार
- दुबई के रास्ते यूके की वेबसाइट से फैला सट्टे का कारोबार, हर मैच पर 600-700 करोड़ का दाव
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें सीजन में जारी बड़ी सट्टेबाजी का खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रविवार को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद समेत आठ शहरों में छापेमारी की। कार्रवाई में जहां पाकिस्तान मूल के बुकी का नाम सट्टेबाजी के सूत्रधार के रूप में सामने आया है वहीं दिल्ली से रितेश बंसल नाम का बड़े सटोरिये को भी गिरफ्तार किया गया है जिसने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर जैसे शहरों में भी अपना नेटवर्क स्वीकारा है। खुलासे के बाद ईडी ने इन शहरों में छानबीन शुरू कर दी है।
सट्टे की छानबीन ईडी की जो टीम कर रही है  उसमें ईडी इंदौर के भी अधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यूके की एक आॅनलाइन बेटिंग साइट हैं ‘बिट्स फेयर’ जिसे यूके में प्रतिबंधित किया जा चुका है। आईपीएल ‘आठ’ का सट्टा भी इसी वेबसाइट पर लगाया जा रहा है। दिल्ली के जिस रितेश को पकड़ा है वह इस काम का मास्टर है और उसकी एक दिन की कमाई 50 करोड़ रुपए है। कार्रवाई के दौरान करीब 22 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। 250 से ज्यादा मोबाइल और दर्जनभर लेपटॉप भी जब्त हुए हैं जिनका डेटा करोड़ोें के कारोबार की कहानी कह रहा है। बुकी रितेश बंसल के खिलाफ ईडी ने प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
मप्र से मिलते हैं 200 करोड़
सूत्रों की मानें तो रितेश का नेटवर्क इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में है। इंदौर में छावनी औ सराफा से जुड़े कई सटोरिए रितेश की जद में हैं। इंदौर में ही एक मैंच पर करीब-करीब 70-80 करोड़ रुपए का सट्टा लगता है। इसके बाद दूसरे क्रम पर भोपाल है।  छोटे शहरों के ग्राहक इन्हीं शहरों से बनाए जाते हैं। अनुमान है कि मप्र से ही करीब-करीब एक मैच पर 200 करोड़ का सट्टा लग रहा है।
सरगना है शर्मा...
जो सटोरिये गिरफ्त से दूर हैं वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं, ऐसा हवाला देते हुए ईडी के अधिकारियों ने पाकिस्तानी शख्स का नाम बताने से मना कर दिया है। यह बात भी सामने आई है कि इसी मामले में ईडी को मुकेश शर्मा की भी तलाश है। शर्मा यूके की वेबसाइट ६६६.ुी३-२ँं१ी.ूङ्म.४‘ से कारोबार को अंजाम देता है।
सालाना एक लाख करोड़ का खेल...
इस वेबसाइट पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि फुटबॉल, रक्बी, जैसे करीब-करीब सभी प्रमुख खेलों  की बेटिंग लगती है। वेबसइट ट्यूटर और फेसबुक से भी जुड़ी है। इसे ँ३३स्र२://५्रल्ली.ूङ्म/४ पर जाकर भी देखा जा सकता है। नए ग्राहकों को ‘रिस्क फ्री बेट’ जैसे आॅफर देकर बेटिंग कराई जाती है। पहली तीन बेटिंग हारने के बाद भी हारा हुआ पैसा लौटाने का दावा किया जाता है। भाव ‘बेट ब्राइट’ आॅपशन पर आते हैं। जिसमें दोनों टीमों का नाम और भाव रहता है। अनुमान है कि इस वेबसाइट के माध्यम से हर साल करीब भारत का एक लाख करोड़ रुपया यूके जाता है। एक मैच पर 600 करोड़ तक का कारोबार होता है।
दुबई में बैठकर भारत-पाक में कारोबार...
भारत में सट्टेबाजी प्रतिबंधित है। इसीलिए बेट्स शेयर.कॉम का यहां न आईडी मिल सकता है न ही पासवर्ड। इसीलिए शर्मा दुबई से पासवर्ड और आईडी लेता है और भारत-पाकिस्तान के ग्राहकों को बेच देता है जो बाद में उससे कारोबार शुरू कर देते हैं। शर्मा भारत से फरार है और इन दिनों दुबई में छिपा बैठा है।
काम गुड़गांव में और वसूली करोल बाग से...
छापेमारी के दौरान पता चला कि सट्टे का सारा कामकाज गुडगांव स्थित बंसल के एक अड्डे से चलता है जबकि पैसों का लेनदेन होता है करोल बाग दिल्ली से। दोनों जगह से इसके पुख्ता प्रमाण भी मिल चुके हैं।
ऐसे उजागर हुआ खेल...
18-19 मार्च को ईडी ने वडोदरा में छापेमार करके करोड़ों का क्रिकेट सट्टा उजागर किया था। ईडी ने किरण माला और टॉम्मी पटेल को भी पकड़ा। वर्ल्ड कप के 45 मैचों पर 900 करोड़ का सट्टा खाया। 2013 में उजागर हुई आईपीएल की स्पॉट फिक्सिंग में भी टॉम्मी पटेल आरोपी रहा है। इस कारोबार को भी दुबई के रास्ते ही भारत में अंजाम दिया जा रहा था। 15 लेपटॉप और 100 मोबाइल से करीब 4000 करोड़ के सट्टे के सुराग मिले थे। इसी सर्च में रितेश और मुकेश की जोड़ी की हिंट भी मिली। जिसके आधार पर कार्रवाई हुई।

No comments:

Post a Comment