इंदौर. विनोद शर्मा ।
मल्हार मेगामॉल में चोरी की आशंका के चलते जांच के नाम पर टेबल टेनिस खिलाड़ी के कपड़े उतरवाने वाले ईजी-डे में शॉपिंग जितनी ईजी दिखती है उतनी ईजी है नहीं। सबसे कम कीमत का दम भरने वाले इसे सुपर मार्ट में जितना सामान एमआरपी से कम में बिकता है, उतने ही उत्पादों पर एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूली जाती है। फिर शेम्पू, साबून जैसे सौंदर्य प्रसाधानों की बात करें या होर्लिक्स जैसे खाद्य पदार्थों की, हर जगह पैकिंग पर दर्ज कीमत से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है। कई उत्पाद तो ऐसे हैं जिनकी कीमत उतनी ही वसूली जा रही है जितनी की पैकिंग पर दर्ज है। इतना ही नहीं, यहां कई बिलिंग काउंटर बंद है। सिक्युरिटी अलार्म हर कभी बज उठता है फिर कोई चोरी करे, न करे।
सी-21 मॉल में बिरला समूह के 'मोर स्टोरÓ को चुनौती देते हुए 2011-12 में मल्हार मेगामॉल में भारती एअरटेल और वॉलमार्ट के संयुक्त उपक्रम के रूप में ईजी-डे रिटेल मार्ट शुरू किया गया था। 'सबसे सस्ताÓ और 'सबसे बेहतरÓ जैसे वादों के साथ शुरुआती दौर से उपभोक्ताओं को रिझाने में जुटे इस रिटेल मार्ट के प्रबंधन की मानें तो यहां हर उत्पाद एमआरपी से कम कीमत पर उपलब्ध है। सोमवार को टेबल टेनिस खिलाड़ी के साथ हुई बदसलूकी के बाद मंगलवार को दबंग दुनिया ने रिटेल मार्ट का जायजा लिया। पता चला, माल प्रबंधन के दावे और मैदानी हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। यहां टूथ पेस्ट, ब्रश, शेम्पू और साबून जैसे उत्पादों पर एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूली जाती है। वहीं इसी श्रेणी के कुछ उत्पादों पर एमआरपी के बराबर कीमत पर बेचे जा रहे हैं। कुछ ही ऐसे चुनिंदा उत्पाद हैं जो एमआरपी से कम पर मिलते हैं।
जिन उत्पादों में ज्यादा रूचि उन पर एमआरपी से ज्यादा...
तफ्तीश के दौरान पता चला प्रबंधन ने उत्पादों को तीन श्रेणी में बांट रखा है। जिन उत्पादों पर लोगों की निगाह बारीक होती है उन पर एमआरपी से कम कीमत ली जाती है। जिन उत्पादों को आदमी बिना कीमत देखे खरीद लेता है उन पर एमआरपी से ज्यादा कीमत है। सामान्य उत्पादों पर एमआरपी के समान कीमत ली जाती है।
55 का 59, आपत्ति लेते ही बिल में 54.50 पैसे..
मंगलवार दोपहर दबंग दुनिया की टीम ने सेेनसोडाइन का टूथ पेस्ट लिया। पेस्ट पर एमआरपी 55 रुपए लिखी थी जबकि कीमत की जगह पर्ची लगी थी 59 रुपए की। बिलिंग के दौरान जब इस बात पर आपत्ति लेते हुए सवाल किया गया तो केश काउंटर पर काम कर रहे लड़के ने तत्काल कीमत 59 से घटाकर 54.50 रुपए कर दिया। बिलिंग के दौरान यह भी देखने में आया कि कई उत्पाद ऐसे हैं जिनकी बार कोडिंग सिस्टम में एक्सेप नहीं होती। ऐसे में बिल बनाने वाला मैन्युअली कीमत डालता है।
नारियल, गिल्की, भिंडी की कीमत भी ज्यादा...
ईजी-डे में फल-सब्जी के दाम भी ज्यादा है। यहां पोहा ५६ रुपए/किलोग्राम, तुअर दाल ७६ रुपए/किलोग्राम और साबुदाना ५२ रुपए/किलोग्राम है।
एमआरपी से पर्ची पर कीमत ज्यादा...
उत्पाद एमआरपी कीमत
सेंसोडाइन टूथ पेस्ट 80 ग्राम 110 रुपए 119 रुपए
सेंसोडाइन टूथ पेस्ट 40 ग्राम 55 रुपए 59 रुपए
पेपसोटेंड एक्सपर्ट प्रोटेक्शन 90 रुपए 93 रुपए
कोलगेट मैक्स फ्रेश 87 रुपए 90 रुपए
क्लीनिक प्लस शेम्पू 180 एमएल 97 रुपए 98 रुपए
लॉरियाल एक्सल डीबीआरडब्ल्यू 499 रु. 548 रु.
सनशिल्क शेम्पू 105 रु. 109 रु.
क्लीयर मेन शेम्पू 129 रु. 138 रु.
वेनिश लाइट 500 एमएल 54 रु. 58 रु.
विप्रो सॉफ्टवेअर 1 किग्रा 265 रु. 275 रु.
होर्लिक्स 500 ग्राम 174 रु. 178 रु.
एअर विक 99 रु. 103 रु.
एअर विक रोज 350 रु. 395 रु.
डव हेअर फॉल 180 एमएल 132 रु. 138 रु.
ताज महल टी 500 ग्राम 210 रु. 213 रु.
प्रीमियम टी 500 ग्राम 120 रु. 125 रु.
प्रीमियम टी 200 ग्राम 60 रु. 65 रु.

No comments:
Post a Comment