Sunday, June 28, 2015

सोशल मीडिया से करो हिंदुत्व का प्रचार.......(फोटो हैं) PRAVEEN TOGADIYA KA INTERVIEW

तोगड़िया ने दिए हिंदुत्व हेल्पलाइन से जुड़े नेताओं को टिप्स, बड़ा नेटवर्क तैयार करेंगे
दबंग रिपोर्टर, इंदौर।
हिंदुत्व से जुड़े जिन समाचारों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दिखाते नहीं हैं उन्हें फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सेप जैसे सोशल मीडिया के सहारे हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएंगे। मैंने जो पोस्ट, ट्विट हैंडल और वॉट्सेप अकाउंट बनाए हैं उनसे जुड़े और कमेंट करें ताकि उस पर नियमित निगरानी रखने वाली सरकार को जनमत साफ नजर आए। पॉलिटिकल कैम्पेन हमारे अभियान का हिस्सा न रहा है न ही रहेगा। हम सोशल मीडिया पर किसी को गाली देकर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करेंगे। हम हिंदुत्व की परिधि में रहेंगे। हम हिंदु हित के काम एप्रिसिएट करेंगे। भले वह कांग्रेस करे, भाजपा, सपा, बसपा या अन्य दल। मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे की पेरवी करने वालों को चीर के रख देंगे।
सोमवार को कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की क्लास देने पहुंचे विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीणभाई तोगड़िया ने होटल विन-वे में आयोजित एक वर्कशॉप में यह बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत बताते हुए कहा कि ईश्यू की लड़ाई में यह हमारा बड़ा हथियार साबित होगा। राजनीतिक लड़ाई में हमारी दखलंदाजी नहीं होगी। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 09825323406 देते हुए कहा कि आप इस पर मुझे वॉटसेप से संदेश भेज सकते हैं। टेक्स्ट से बचे। फोटो, आॅडिया और वीडियो भेजें। हम इन्हें जनजन की आवाज बनाएंगे। इंदौर में पांच हजार से ज्यादा ऐसे हिंदु प्रचारक बनाएंगे जिनके सोशल मीडिया अकाउंट समूह में तीन से पांच हजार लोग जुड़े हों। उन्होंने ट्विट का एक उदाहरण देते हुए बताया कि जम्मू के किश्तवाड़ में नमाज के बाद मुस्लिमे हिंदुओं के घर जला रहे थे लेकिन इसका कवरेज एक चैनल पर नहीं था। मुझे सूचना मिलते ही ट्विट किया। लाखों कमेंट आए। दबाव बना। न सिर्फ समाचार दिखने लगे बल्कि शाम तक आर्मी तैनात कर दी गई। डॉ. तोगड़िया के साथ विहिप के प्रांतीय मंत्री कांतिभाई पटेल, दुर्गावाहिनी की श्रीमती माला ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी, बजरंग दल के प्रदीप गौर आदि भी थे।
गाय काटने वालों को माफी और सूचना देने वालों को सजा...?
इंदौर में चंदननगर में दो साथियों पर इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया क्योंकि सबसे पहले उन्होंने वाट्सअप पर गाय कटने के फोटो शेयर कर दिए थे। उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने दंगा करवाया। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि दंगे गाय को मारकर-काटकर फेंकने से नहीं फैलते। अगर किसी हिंदू कार्यकर्ता के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज होता है तो चिंता की बात नहीं। आज तक किसी हिंदू कार्यकर्ता को फांसी नहीं हुई। बात बढ़ेगी तो देखेंगे। सुप्रीम कोर्ट में हमारे वकील हैं। दूसरी बात ये कि यदि कोई पुलिस अफसर ऐसा करता है तो हम उसके घर प्रदर्शन करेंगे। उसके परिवार वालों की उसकी हकीकत बताएंगे। धरना देंगे, प्रदर्शन करेंगे। मुस्लिम गाय काटता है तो उस पर कार्रवाई हो। हिंदु पर क्यों। यदि घटना घटी है उसे सार्वजनिक करने से कोई हमें नहीं रोक सकता। हम कम्प्यूटर पर मार्फ करके फोटोग्राफ बनाकर भेजने का काम नहीं करेंगे। हम कानून का पालन करेंगे। कानून का पालन मुसलमान न करें और हम ही करें इतने सीधे साधे भी हम नहीं है।
सिर्फ हिंदुत्व नहीं, हिंदु को जॉब भी देंगे...
डॉ. तोगड़िया ने दो टूक शब्दों में कहा कि विहिप सिर्फ हिंदुवादी बाते ही नहीं करेगा बल्कि हिंदु बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए मैं जल्द एक मोबाइल एप्लीकेशन भी ला रहा हूं जो बेरोजगार हिंदुओं और जरूरतमंद संस्थानों के बीच कड़ी का काम करेगा। हम आम हिंदु को जीवन उपयोगी सेवाएं भी देना चाहते हैं।
ताकि विहिप में हो सिर्फ हिंदु...
विहिप में गैरहिंदुओं के प्रवेश को रोकने के प्रयास करेंगे। मैं तो स्पष्ट कहता हूं कि विहिप में हिंदु को छोड़ न किसी को प्रवेश की इजाजत है न ही किसी कीे चिंता है। यदि कोई मुसलमान या इसाई आता है तो उसे मना बोल देंगे। मोबाइल नंबर सेव नहीं करेंगे। वेरिफाई करके सदस्य बनाएंगे। बहुत मुसलमान हिंदु से काम करते हैं लेकिन उनकी कमेंट लाइन से हकीकत सामने आ जाती है। हम जहां है वहां ज्यादा लोग आएंगे नहीं और आएंगे तो टिकेंगे नहीं। मैं स्वयं ही पूरा सिस्टम हैंडल करता हूं ताकि कोई मेरे सिस्टम का दुरुपयोग न करे। हैकिंग न हो।
सिर कट जाए स्वीकार है...
हम हिंदुत्व के प्रश्न पर न किसी से दबेंगे। न झुकेंगे। किसी मुद्दे पर नहीं रूकेंगे। मेरा यही सूत्र है कि हिंदुत्व का काम करने में सिर पर ताज आए तो भी स्वीकार है और सर कट जाए तो भी स्वीकार है।

No comments:

Post a Comment