Monday, June 29, 2015

इंदौर में 443.17 रुपए का मिलेगा सिलेंडर gas

- 4.47 प्रतिशत की छूट से कीमतें 17.13 रुपए कम
- सरकार के खजाने पर पड़ेगा 300 करोड़ का फर्क
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
इंदौर में जो गैस का सिलेंडर अभी 461.50 में मिल रहा है वही एक अपै्रल से 443.17 रुपए में मिलेगा। वहीं नॉन सब्सडाइज्ड सिलेंडर जो कि ९५० रुपए में मिलता है 1 अपै्रल से ९११.७५ रुपए में मिलेगा। 37 दिनों में अंतर आएगा कुल 17.13 से लेकर ३८.२५ रुपए का। वित्त मंत्री राघवजी द्वारा पेश उनके 10 वें बजट में उन्होंने गैस सिलेंडर पर इंट्री टैक्स ४.४७ प्रतिशत जो घटाया है उसी का सुखद परिणाम साबित होगी सिलेंडर की नई कीमतें।
टैक्स प्रेक्टिसनर्स एंड कंसलटेंट आर.एस.गोयल ने बताया वित्त मंत्री ने इंट्री टैक्स 6.47 से घटाकर २ प्रतिशत कर दिया। इससे 17.13 रुपए/सिलेंडर कीमत कम हो गई। इंदौर में हर महीने सात लाख सिलेंडर की खपत होती है। यानी हर महीने सरकार के खजाने में 1.19 करोड़ रुपए कम पहुंचेंगे। सालाना यही आंकड़ा 14.३८ करोड़ होता है। यदि प्रदेशभर की बात करें तो सरकार के खजाने पर औसतन 300 करोड़ का असर पड़ेगा।
17.13 रुपए सस्ता होगा सिलेंडर
इंट्री टैक्स की दरों में अंतर ४.४७ प्रतिशत का। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर जिसकी की कीमत ४६१.५० रुपए है पर १७.१३ रुपए कम होंगे। वहीं ९५० रुपए वाले नॉनसब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत ३8 रुपए तक कम होगी।
सूरज कैरो, अध्यक्ष
मप्र एलपीजी वितरक संघ
सब्सडाइज्ड सिलेंडर
31 मार्च तक 1 अपै्रल अंतर
मुल कीमत 377.83 ३७७.८३ ००.००
इंट्री टैक्स(६.४७) से(2) २४.४५ 7.56 16.89
--------------
कुल कीमत ४०२.२८ ३८५.५९ 16.89
वेट (५ प्रतिशत) २०.११ १९.२७   ०.८४
डीलर्स कमिशनर ३९.११ ३९.११ ०.००
रीटेल सेलिंग प्राइस ४६१.५० ४४३.१७ १७.१३
नॉन सब्सडाइज्ड सिलेंडर
31 मार्च तक 1 अपै्रल अंतर
मुल कीमत ८१४.७९ ८१४.७९ ००.००
इंट्री टैक्स(६.४७) से(2) ५२.७२ १६.३० ३६.४२
--------------
कुल कीमत ८६७.५१ ८३१.०९ ३६.४२
वेट (५ प्रतिशत) ४३.३८ ४१.५५   १.८३
डीलर्स कमिशनर ३९.११ ३९.११ ०.००
रीटेल सेलिंग प्राइस ९५० ९११.७५ ३८.२५


No comments:

Post a Comment