Monday, June 29, 2015

फर्जीवाड़े की 'रुचि ruchi soya

शेयर होल्डिंग कंपनियों के अस्तित्व पर सवाल
एक पते पर दर्जनभर कंपनियां, कर्मचारियों को बनाया डायरेक्टर... 
इंदौर. विनोद शर्मा । 
आनंदमंगल इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस प्रा.लि...। रुचि समूह की अनिक इंडस्ट्री प्रा.लि. की शेयर होल्डिंग कंपनी है...। दस्तावेजों में सुरभी अपार्टमेंट एलआईजी निवासी दिनेश गुप्ता और 33 रविनगर श्रीनगर एक्सटेंशन निवासी अशोक अग्रवाल है..। सच्चाई यह है कि सुरभी अपार्टमेंट में दिनेश नहीं रहता। रविनगर निवासी अग्रवाल पेशे से सीए है और उनका रुचि से कोई संबंध नहीं है...।
'आनंदमंगलÓ जैसी रुचि समूह की ऐसी कई शेयर होल्डिंग कंपनियां है जिनके पते गलत हैं या संचालकों के नाम। कई कंपनियों में संचालक भी ऐसे हैं जो किसी न किसी पद पर रुचि या नेशनल स्टील में काम करते हैं। 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच रूचि समूह के खिलाफ चली आयकर इन्वेस्टिगेशन की सर्च के दौरान भी ऐसी 300 से अधिक कंपनियों के अस्तित्व में होने की बात सामने आई थी। सर्च के दौरान आयकर के सामने आए हजार कंपनियों में से 300 ऐसी कंपनियां कौनसी है जिन्हें फर्जी करार दिया जा सके? इसकी जांच जारी है। इधर, दबंग दुनिया ने पड़ताल की। पता चला रुचि समूह ने सैकड़ों कंपनियां बना रखी है। अपनी कंपनी में काम करने वाले भरौसमंदों को इन कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया। इन कंपनियों का काम रुचि समूह की नेशनल स्टील एंड अलॉय प्रा.लि. (एनएसएआईएल), रुचि सोया इंडस्ट्री प्रा.लि., रुचि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. और अनिक इंडस्ट्री प्रा.लि. के जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके शेयर खरीदना है। इसीलिए इन कंपनियों की पहचान सिर्फ शेयर होल्डिंग कंपनियों के रूप मे ही होकर रह गई है।
एक पता, कंपनियां पाच...
आरओवी पंजीयन के दौरान एसपिरांट मर्केटाइल्स प्रा.लि., अजिताभ कंस्ट्रक्शन प्रा.लि., फ्रुुगल ट्रेडिंग कंपनी, चितवन डेवलपर्स प्रा.लि., और अवोकेडो ट्रेडिंग कंपनी प्रा.लि. का पता एक ही है, ए-९/१ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, जिला रायगढ़ महाराष्ट्र। महाराष्ट्र इंडस्ट्रिल डेवलपमेंट कॉपोरेशन (एमआईडीसी) के अनुसार ए-९/१ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, जिला रायगढ चेम्पियन स्टील इंडस्ट्री प्रा.लि. का पता है। ईलेश शाह की इस कंपनी का ऑफिस अहमदाबाद स्ट्रीट मुंबई में है। 200 से 2007 के बीच पंजीबद्ध हुई इन कंपनियों का पता एक कैसे है? और इनके संचालक इंदौर के कैसे है? इसकी जांच आयकर अपने स्तर पर कर रहा है।
मेरा कोई लेना-देना नहीं है..
मैं पेशे से सीए हूं। प्राइवेट प्रेक्टिस करता हूं। रुचि समूह से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे नहीं पता मेरे घर का पता आनंद मंगल इन्वेस्टमेंट प्रा.लि. के दस्तावेजों में कैसे पहुंचा।
अशोक अग्रवाल, सीए                            
आनंदमंगल इन्वेस्टमेंट लि.
पंजीयन : १९९३
अथोराइज्ड केपिटल : 1 लाख
पेड केपिटल : 1 लाख
पता - कांदिवली महाराष्ट्र
संचालक = दिनेश गुप्ता और अशोक अग्रवाल
एसपिरांट मर्केटाइल्स प्रा.लि.
पंजीयन : २००७
अथोराइज्ड केपिटल : 2.65 करोड़
पेड केपिटल : 2.65 करोड़
पता - ९/२ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, महाराष्ट्र
संचालक = शैलेष गुप्ता और देवेंद्र खंडेलवाल
(शैलेष सेवा सरदारनगर में रहता है। पत्नी ने बताया कि नेशनल स्टील में ट्रांसपोर्ट मैनेजर के रूप में काम करते थे। 14 अपै्रल 2012 को नौकरी छोड़ चुके हैं। अब रूचि में नहीं है।)
अजिताभ कंस्ट्रक्शन प्रा.लि.
पंजीयन : २००८
अथोराइज्ड केपिटल : 2.6१ करोड़
पेड केपिटल : 2.6१ करोड़
पता - ९/२ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, महाराष्ट्र
संचालक = शैलेष गुप्ता और कृपाशंकर त्रिपाठी
(त्रिपाठी का मकान 176-177 दुर्गानगर, मरीमाता में है। सालभर पहले ही मकान बेचकर चले गए। पड़ौसियों ने बताया रुचि में काम करता था। १५ से १७ हजार था वेतन।)
फ्रोलिक रियलिटी प्रा.लि.
पंजीयन : २००७
अथोराइज्ड केपिटल : 2.६१ करोड़
पेड केपिटल : 2.6१ करोड़
पता - काजी सैय्यद स्ट्रीट मुंबई
संचालक = शैलेष गुप्ता और दिनेश गुप्ता
(दिनेश का पता सुरभी अपार्टर्मेंट दर्ज है जबकि वह सात साल पहले ही वहां फ्लैट बेचकर जा चुका है। रुचि में अकाउंटेंट है।)  
चितवन डेवलपर्स प्रा.लि.
पंजीयन : २००५
अथोराइज्ड केपिटल : 2.७९ करोड़
पेड केपिटल : 2.७९ करोड़
पता - ९/२ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, महाराष्ट्र
संचालक = रीना गोम्स और कृपाशंकर त्रिपाठी

फ्रुुगल ट्रेडिंग कंपनी
पंजीयन : २००७
अथोराइज्ड केपिटल : 2.6१ करोड़
पेड केपिटल : 2.6१ करोड़
पता - ९/२ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, महाराष्ट्र
संचालक = रीना गोम्स और कृपाशंकर त्रिपाठी
(गोयन विहार निवासी रीना गोम्स के परिजन ने बताया वह चितवन डेवलपर्स में काम करती है। रीना चितवन की डायरेक्टर है।)
अवोकेडो ट्रेडिंग कंपनी प्रा.लि.
पंजीयन : २००७
अथोराइज्ड केपिटल : ३.१४ करोड़
पेड केपिटल : ३.१४ करोड़
पता - ९/२ तलोजा औद्योगिक क्षेत्र, महाराष्ट्र
संचालक = दिनेश गुप्ता और रंजना खंडेलवाल
&&&&&&&&&&&&
और भी है फर्जीवाड़ा ...
सारथी ट्रेडिंग कंपनी
संचालक ठाणे निवासी रवींद्रसिंह पटवाल और गोविंद कॉलोनी किलामैदान इंदौर निवासी नरेंद्र पालीवाल हैं।
ग्लोरीसाइन इम्पेक्स प्रा.लि.
(पता- ३३श्रीनमन प्लाजा, कांदिवाली मुंबई।  संचालक : गोल्डन रेसीडेंसी, मनोरमागंज निवासी मनोज पाटीदार और आवासनगर देवास निवासी शरद पाराशर)
मार्शल मल्टी ट्रेड प्रा.लि.
(पता ३३ श्रीमन प्लाजा कांदिवली मुंबई। संचालक - साउथ तुकोगंज निवासी पिंकेश गुप्ता और आवासनगर देवास निवासी शरद पाराशर हैं। )
रोहिणी फोरेक्स प्रा.लि.
(पता- वीणानगर मलाड मुंबई। संचालक संचारनगर निवासी शंभूनाथ सदावरती और जूनी इंदौर निवासी साकेत बरोदिया हैं।)
डिवाइन इन्फ्राक्रिएशन एंड ट्रेडिंग
पता- ४०१ महाकोष हाउस, इंदौर। संचालक ओल्ड पलाशिया निवासी उषादेवी शाहरा और विशेष शाहरा।
मैक्सवर्थ लीफ इनवेस्टमेंट
पता ए-९/२ तलोजा, महाराष्ट्र। संचालक मनोरमागंज निवासी पवन खंडेलवाल और शैलेष गुप्ता।
रुचि एग्रो टेक प्रा.लि.
पता ए-९/२ तलोजा, महाराष्ट्र। संचालक मनोरमागंज निवासी मनीश खंडेलवाल और रिंग रोड आगरा निवासी रचना खंडेलवाल।
श्रमिक मल्टीट्रेड प्रा.लि.
३३ श्रीमन प्लाजा, कांदिवली मुंबई। कर्नाटक निवासी जॉसेफ जॉय और १२७/१ गोमा की फेल निवासी राजेंद्र प्रसाद हार्डिया हैं।
आम्रपाली टे्रडिंग कंपनी...
३३ श्रीमन प्लाजा, कांदिवली मुंबई। आनंदबाजार इंदौर निवासी मनोहरसिंह पंवार और शिक्षकनगर निवासी प्रहलाददास मालू।





No comments:

Post a Comment