१३ दिन में खोली चार कंपनी, फिर भी घाटा...
वीपीबीआई के वसीम ने उपलब्ध कराया छेड़ा दंपत्ति को धोखाधड़ी का प्लेटफार्म
इंदौर. विनोद शर्मा ।
पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और उसके बाद रीगेन रिजेन्सी के प्लॉट के नाम पर 4000 लोगों को 70 करोड़ की टोपी पहनाने वाले मुंबई के छेड़ा दंपत्ति ने झूठ की बुनियाद पर षडय़ंत्र का कारोबार खड़ा किया है। एमसीएक्स में घाटा बताकर जो छेड़ा दंपत्ति लोगों को मुनाफा छोड़ मूलधन लौटाने से आनाकानी करते रहे उन्होंने 1 से 13 जनवरी 2010 के बीच एक के बाद एक चार कंपनियों की नींव रखी। एक कंपनी का पैसा दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करते रहे और घाटा बताकर निवेशकों का पैसा लौटाने से पल्ला झाड़ते रहे।
निवेश के नाम पर खूली लूट को 'यंग एंड ग्रोÓ के नाम से फ्लेट नं. ३-४, दूसरी मंजिल, मेहता हाउस, डीपी वाड़ी बाईकला मुंबई निवासी परेश पिता वीरचंद छेड़ा और उनकी पत्नी उर्वी छेड़ा ने अंजाम दिया। छेड़ा दंपत्ति के नाम पर 12 जनवरी 2001 को यंग एंड ग्रो मार्केटिंग पंजीबद्ध हुई थी। कंपनी का पता, २१३ जी, मनदर्पण हाउसिंग सोसायटी आर.ए.किदवई रोड वडाला था। 1 जनवरी 2010 तक छेड़ा दंपत्ति के पास यही कंपनी थी। 1 जनवरी 2010 को यंग एंड ग्रो रियलेटर्स प्रा.लि. पंजीबद्ध कराई जिसका मूल काम था कॉलोनी काटना। इसी कंपनी के नाम से पहले छेड़ा दंपत्ति ने वसीम पटेल के साथ मिलकर जनवरी 2010 में सोनवाय की 17 एकड़ जमीन खरीदी। रजिस्ट्री जून 2010 में हुई। उसी महीने नामांतरण हुआ। जमीनों के अनुबंध होने के बाद 13 जनवरी 2010 को यंग एंड ग्रो कमोडिटी प्रा.लि. नाम से कंपनी पंजीबद्ध हुई। इसके बैनर तले एमसीएक्स में निवेश के नाम पर पहले पैसा लिया। बाद में हाथ खड़े करते हुए उस कॉलोनी में प्लॉट देने की बात करके और पैसा एंठा गया जिसकी तैयारी कमोडिटी वाली कंपनी के पंजीयन से पहले ही शुरू हो चुकी थी। छेड़ा को धोखाधड़ी का प्लेटफार्म देकर अपना मोटा मुनाफा लेकर निकले वसीम पटेल ने बाद में वसीम पटेल बिल्डर्स इंडिया (वीपीबीआई) के नाम से कंपनी खोल दी जिसके बैनर तले भोपाल में भी कॉलोनियां काटी जा रही है।
घर के पते पर कंपनियां...
छेड़ा दंपत्ति ने उद्योग मंत्रालय को धोखा देकर कंपनियां पंजीबद्ध कराई।
यंग एंड ग्रॉ रियलेटर्स प्रा.लि., यंग एंड ग्रॉ सेक्यूरिटीज प्रा.लि., यंग एंड ग्रॉ कमोडिटी प्रा.लि. और यंग एंड ग्रॉ प्रायोरिटी सर्विस एंड कंसलटेंसी का उद्योग विभाग में पता फ्लेट नं. ३-४, दूसरी मंजिल, मेहता हाउस, डीपी वाड़ी बाईकला मुंबई दर्ज है। वहीं छेड़ा दंपत्ति के आवासीय पते के आगे भी दस्तावेजों में यही पता दर्ज है। 2001 में पंजीबद्ध हुई सिर्फ यंग एंड ग्रो मार्केटिंग ही ऐसी कंपनी थी जिसका पता अलग दर्ज है।
पते को पेंच में उलझा छेड़ा और खान ने...
उद्योग विभाग के दस्तावेजों में छेड़ा का पता फ्लेट नं. ३-४, दूसरी मंजिल, मेहता हाउस, डीपी वाड़ी बाईकला मुंबई दर्ज है। एमसीएक्स के लिए मुकेश पाटिल और छेड़ा के बीच जो एमओयू 8 अक्टूबर 2010 को हुआ था उसमें परेश-उर्वी का पता ए-5-6 पहली मंजिल त्रिशनाध्या बिल्डिंग दादा साहेब फालके रोड दादर डला है। 3 जुलाई 2012 को सांध्य दैनिक में प्रकाशित सोनवाय की जमीन के मालिकाना हक संबंधित विज्ञप्ति में परेश छेड़ा का पता ए-1 दूसरी मंजिल आहुजा बिल्डिंग एबी रोड भंवरकुआ दर्ज है। एक अन्य दस्तावेज में जागृतिनगर का भी जिक्र है।
&&&&&&&&&&&
कंपनियां... पंजीबद्ध
यंग एंड ग्रॉ रियलेटर्स प्रा.लि. ०१ जनवरी 2010
आरओसी-मुंबई १९८२४८
अधिकृत पंूजी और पेड पूंजी 1-1 लाख।
यंग एंड ग्रॉ सेक्यूरिटीज प्रा.लि. 12 जनवरी 2010
आरओसी-मुंबई १९८७८८
अधिकृत पंूजी 5 करोड़ और पेड पूंजी 1 लाख।
यंग एंड ग्रॉ कमोडिटी प्रा.लि. 13 जनवरी 2010
आरओसी-मुंबई १९८८६८
अधिकृत पंूजी 1 करोड़ और पेड पूंजी 1 लाख।
यंग एंड ग्रॉ प्रायोरिटी सर्विस एंड कंसलटेंसी 13 जनवरी 2010
आरओसी-मुंबई १९८२४८
अधिकृत पंूजी और पेड पूंजी 1-1 लाख।
यह हैं संचालक...
परेश और उर्मी छेड़ा
पता : 3-4, दूसरी मंजिल, मेहता हाउस
डी.पी.वाड़ी, घोरापड्यो, बाइकला मुंबई

No comments:
Post a Comment