Sunday, June 28, 2015

चल 25 हजार पकड़ और निकल लें...sirpur special

प्लॉट लौटाकर पैसे लेने पहुंचे लोगों को 'कल्याणÓ के कर्ताधर्ताओं की धमकी
इंदौर, दबंग रिपोर्टर।
प्लॉट नहीं चाहिए, पैसा दो..। एक लाख रुपए दिया है 25 हजार रुपए ले और निकल ले...। जितना रुपया दिया था उतना ही चाहिए..। हम तो इतना ही देंगे, चाहिए तो बोल नहीं तो प्लॉट ले और मकान बना...। यह तो दादागिरी है..। जो समझना है समझ ले, पीले चावल देने नहीं आए थे तेरे  को..।
इंटरनेशनल एअरपोर्ट की प्रस्तावित जमीन पर कल्याण कॉलोनी की हकीकत का दबंग दुनिया द्वारा खुलासा किए जाने के बाद लोग प्लॉट वापस करके अपना पैसा लेने पहुंचे। लोगों को देखते ही कॉलोनी काटकर बैठे उज्जैन के कुख्यात बदमाश शादाब लाला और उनके सहयोगी गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने लोगों को धमकाते हुए साफ कर दिया कि तुम से बने जो कर लो। हम पैसा नहीं लौटाएंगे। यदि लौटाया भी तो 1 लाख रुपए में से 25 हजार रुपए। लोगों ने इसका विरोध किया। जवाब में लाला गैंग ने कहा हमने कॉलोनी काटी जो हमारे हिसाब से वैध है। आप लोगों ने मर्जी से प्लॉट खरीदे। हम नहीं आए थे किसी का हाथ पकड़कर प्लॉट बुक करवाने। नियम है कि किसी भी संपत्ति के लिए बयाने की रकम दी जाती है उसे लौटाया नहीं जाता। यह तो गनीमत समझो कि तुम्हे पैसा दे रहे हैं। अब जितना दे रहे हैं उतना लो और पतली गली पकड़कर निकल लो।
चारों तरफ से फंसे, करे तो क्या..
कॉलोनी अवैध है। प्लॉट वैध कॉलोनी के मुकाबले सस्ते हैं। इसीलिए पांच लाख के प्लॉट के लिए किसी ने दो लाख रुपए डाउन पैमेंट जमा किया तो किसी ने एक लाख रुपए। मकान ज्यादा दिन रहना नहीं सो आगे की रकम जमा करने से रहे। डाउन पेमेंट के रूप में जमा की गई रकम मांगी तो कॉलोनाइजर देने को तैयार नहीं। कॉलोनाइजर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं उनसे सीधा मुकाबला करने की किसी में हिम्मत भी नहीं। ऐसे में ले देकर दो ही विकल्प हैं प्लॉट खरीदकर मकान बनाएं या कॉलोनाइजर जितनी रकम दे रहा है ले और चुप बैठ जाएं।
दिनभर आते रहे लोग...
दोपहर शुक्रवार तक कल्याण कॉलोनी में प्लॉट निरस्त कराने के लिए तकरीबन 70 महिला-पुरुष गए थे लेकिन कॉलोनाइजरों की गुंडागर्दी के आगे किसी की एक नहीं चली। आखिरकर उन्हें निराश लौटना पड़ा।
गीतानगर में रहती है लाला गैंग
दिनभर कॉलोनी में हथियारबंद लावलश्कर के साथ डटी रहने वाली लाला गैंग चंदननगर क्षेत्र स्थित गीतानगर के एक मकान में किराए से रहती है।

'कादरी कॉलोनीÓ में भी लौटाने लगे प्लॉट, पैसे नहीं मिले
कल्याण कॉलोनी से लगी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और उनके सहयोगी मो.अकबर की कॉलोनी है। एअरपोर्ट की प्रस्तावित जमीन पर कटी इस कॉलोनी के खिलाफ एसडीएम ने जांच के आदेश देकर प्लॉट खरीदने वालों की घबराहट बढ़ा दी। अब लोग सौदा निरस्त करने के लिए कादरी-अकबर के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि कादरी के लावलश्कर को देख उनकी एक नहीं चली। बहरहाल, कॉलोनाइजर लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि कॉलोनी में कोई कार्रवाई नहीं होगी।

No comments:

Post a Comment