Sunday, June 28, 2015

भ्रष्टाचार से जंग : उज्जैन से हारा इंदौर

ईडी ने मांगे उज्जैन लोकायुक्त से दस्तावेज, इनकम टैक्स ने भी साधा निशाना 
इंदौर. विनोद शर्मा, ९८२६६६७०९२ । 
भ्रष्टाचार के खिलाफ मैदान में उतरी भोपाल और उज्जैन लोकायुक्त की टीम धुआंधार पारी के साथ पहले-दूसरे पायदान पर है। वहीं दस्तावेजी कार्रवाइयों में उलझी इंदौर लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के मामले में पांचवे क्रम पर है वह भी उस स्थिति में जब सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें इंदौर के अधिकारियों के खिलाफ की जाती है। हालात यह है कि उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाइयों के किस्से दिल्ली की दहलीज तक पहुंच चुके हैं। इसीलिए इनकम टैक्स और प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) भी ऐसे लोगों के खिलाफ निशाना साधकर बैठे हैं जिनके खिलाफ उज्जैन लोकायुक्त ने कार्रवाई की।
ईडी ने बीते सप्ताह उज्जैन लोकायुक्त को पत्र भी लिखा। पत्र में ईडी ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसे किरदार जिनके खिलाफ लोकायुक्त उज्जैन ने कार्रवाई करते हुए लाखों-करोड़ों की संपत्तियां उजागर की है उनके प्रकरण ईडी को भेजें। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार ईडी दोषियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डिरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मुकदमा दर्ज करके अवैधानिक कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति राजसात करेगा। विभाग ने उज्जैन पुलिस द्वारा सौंपे गए अशोक शर्मा  'ट्रेजरी का बाबु जिसने 3.6 करोड़ के स्टॉम्पों की फर्जी खरीद-फरोख्त की थीÓ, के उस प्रकरण का हवाला भी दिया जिसमें पीएमएलए का केस दर्ज करके ईडी ने 49.60 लाख रुपए की संपत्ति राजसात की है। अधिकारियों की मानें तो उज्जैन में अब तक सिर्फ शर्मा के खिलाफ ही पीएमएलए की कार्रवाई हुई है। उज्जैन लोकायुक्त की ओर से कुछ प्रकरण मिले हैं जिनमें जांच शुरू कर दी है। उधर, इनकम टैक्स ने भी भ्रष्टों के खिलाफ दस्तावेज खंगालना शुरू कर दिए हैं।
भ्रष्टाचार  के खिलाफ : भोपाल अव्वल, उज्जैन दूसरा
लोकायुक्त पुलिस ने इस साल अगस्त माह तक 64 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। इनमें फॉरेस्ट, रेवेन्यु एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या ज्यादा। पिछले साल यह आंकड़ा 31 पर था। भोपाल ईकाई ने सर्वाधिक 19 लोगों को रिश्वत लेते दबोचा है। 17 प्रकरण के साथ उज्जैन लोकायुक्त दूसरे स्थान पर है जबकि 5 कार्रवाई के साथ इंदौर सागर(10)-ग्वालियर (6) से भी पीछे।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों में 10 महीनों में 35 अफसरों के खिलाफ छापामार कार्रवाई करके 100 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई। उज्जैन लोकायुक्त ने 10 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके तकरीबन 65 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया। इनमें पटवारी, सर्वेयर, डॉक्टर, इंजीनियर, डिप्टी कलेक्टर से लेकर इंदौर में 50 करोड़ की संपत्ति अर्जित करके बैठे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कोठारी तक शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर तथा भोपाल इकाई द्वारा 4-4, जबलपुर-रीवा इकाई द्वारा 3-3 तथा सागर ने एक अफसर के यहां कार्रवाई हुई।
.......उज्जैन........
1---पीडब्ल्यूडी अकाउंटेंट  राजेंद्र मालवीय के यहा लोकायुक्त के छापे में डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 32 साल की नौकरी में अकाउंटेंट को 14 लाख रुपये वेतन के रूप में मिले, लेकिन उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली।
2---इन्दौर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कोठारी के तीन मकानों लोकायुक्त ने दबिश दी और अमितेश नगर में लगभग 20 करोड़ बाजार मूल्य का चार मंजिले का मकान, न्यू पलासिया में कैफे, बिलावली तालाब के किनारे कैफे सहित कुल 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया। ..
3---मई 2011 जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति के सीईओ को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। सीईओ एक लाख रुपए के लोन के बदले आवेदक से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
4---शाजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद सोनी के मक्सी और उज्जैन निवास पर छापा मारा। वैशाली नगर उज्जैन स्थित तीन मंजीला आलीशान बंगले की कीमत 65 लाख रुपये आंकी गई। लक्ष्मीनगर में 4 हजार वर्गफिट पर बना बंगला, आगर रोड व मुंज मार्ग शहीद पार्क में 1-1 बंगला, सनशाइन टॉवर में दो दुकानें, त्रिवेणी में 5 एकड़ कीमती जमीन, ट्रक और कार मिली है। वहीं मक्सी में भी सोनी का आलीशान बंगला है।
5---- कृषि विभाग के सर्वेयर मोहम्मद रफीक खान के घर पर छापा मारकर लाखों रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर सहित 85 लाख से अधिक की संपत्ति उजागर की।
6---- 17 सितंबर को पटवारी ओमप्रकाश विश्वप्रेमी के बागपुरा उज्जैन स्थित घर पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई में डेढ़ लाख रुपये नकद, 7 लाख के जेवर, 9 लाख रुपये की गोल्ड और डायमंड घडिय़ा मिलीं। 28 लाख का मकान और २७ लाख का प्लॉअ मिला। इंदौर-देवास के बीच बस भी चलती है। दो चार पहिया और 8 दोपहिया वाहन मिले। इंदौर-उज्जैन-देवास में 11 प्लॉट। 27 बीघा जमीन मिली।
7-----  उज्जैन लोकायुक्त टीम ने बीते सप्ताह बाजना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर को 5500 रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
इंदौर.....
1--- सेगांव खरगोन में जल संसाधन विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार पर कार्रवाई की। खरगोन स्थित बंगले की कीमत 80 लाख रुपये आंकी। 200 एकड़ जमीन, गाडिय़ां, पॉलिसी, बैंक खाते और लॉकर का पता चला। जिसकी जांच जारी है।
2---- ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग के अधीक्षण यंत्री महेंद्र जैन के यहां छापे की कार्रवाई में करीब चार करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
3---- 19 सितंबर को बड़वाह निवासी मनोहर रावत की शिकायत पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण(एनवीडीए) में असिस्टेंट के रूप में तैनात नीलेश चौहान को लोन आवेदन मंजूर कराने के एवज में 1,500 रुपये की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। 

No comments:

Post a Comment