Sunday, June 28, 2015

आंकड़ों का निवेश, संभावनाओं का सब्जबाग special

- कॉलोनी में 'करोड़ोंÓ सड़क पर 'संभावनाएंÓ
- निवेश के नाम जोड़े 26 हजार करोड़ के 37 सड़क ठेके-38 कॉलोनियां और गिना दी तीन लाख नौकरियां 
इंदौर. विनोद शर्मा । 
इंदौर में संपन्न हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने सफलता का नया इतिहास रचा लेकिन इस इतिहास को जिन आंकड़ों की श्याही से लिखा गया वह जादूभरी थी। एमओयू में शामिल 13 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं इसका बड़ा उदाहरण हैं। अलग-अलग मदों में मंजूर इन सड़कों में कई ऐसी हैं जिनका काम खत्म हुए सालभर से ज्यादा हो गया लेकिन कंपनी के साथ करार की औपचारिकता अब कहीं जाकर पूरी की गई। न सिर्फ सड़क परियोजनाएं बल्कि ऐसे कई काम हैं जिनकी रिपिट इंट्री करके करारों का शिखर खड़ा किया गया है।
मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) की मानें तो 140.70 किलोमीटर लंबी देवास-भोपाल फोरलेन 'जिसकी की लागत 640 करोड़ रुपए हैÓ, बन चुकी है। एक साल से टोल वसूली जारी है। उधर, 30 अक्टूबर को इन्वेस्टर्स समिट के समापन के बाद 'शिवÓ सरकार द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो तीन दिवसीय समिट में साइन हुए 4.31 लाख करोड़ के 1018 करारों में देवास-भोपाल रोड डेवलपमेंट का करार भी शामिल है। मैदानी हकीकत और एमपीआरडीसी की मानें तो जब रोड बने को सालभर हो चुका है तो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निर्माण का करार कैसे हुआ। समिट के 1018 एमओयू में रोड डेवलपमेंट के ऐसे एक-दो नहीं बल्कि 37 एमओयू हैं जिनकी लागत 12922.99 करोड़ रुपए है। इनमें 82.06 करोड़ की लागत वाले भिंड-मिहोना-गोपालपुर और 298 करोड़ की लागत से बना इंदौर-उज्जैन  फोरलेन भी उन सड़कों की सूची में शामिल है जिनका काम या तो साल-दो साल पहले ही पूरा हो चुका है या फिर पूरा होने की कगार पर है।
बात यहीं खत्म नहीं होती निवेश के आंकड़ों को आसमान तक पहुंचाने के लिए सरकार ने इंदौर-भोपाल की प्रस्तावित कॉलोनियों को भी शहर और रोजगार की दृष्टि से अहम बताकर समिट की सूची में शामिल कर लिया। दोनों शहरों की कुल 38 हाउसिंग परियोजनाएं हैं जिनकी लागत 13565.91 करोड़ रुपए आंकी गई जबकि यहां रोजगार की संभावनाएं 1,31,801 गिनाई गई।
और भी है आंकड़ों की गड़बड़
- रिलायंस ग्रुप के अनिल अंबानी ने 2007 में साइन हुए 50 हजार करोड़ के करार का हिसाब देते हुए 30 हजार करोड़ के जारी प्रोजेक्ट के साथ 20 हजार करोड़ के विस्तार की बात की उसे भी जोड़ा गया।
- पीथमपुर की ब्रिस्टोन टायर कंपनी के विस्तार की परियोजना शामिल है। जिसकी लागत 180 करोड़ रुपए है। 2010 में ही कंपनी एक्सपॉन्शन कर चुकी है।
- अस्पतालों की श्रृंखला में इंदौर के जिस सीनर्जी हॉस्पिटल का जिक्र किया गया है उसका उद्घाटन 2011 में स्वयं मुख्यमंत्री कर चुके हैं।
-- इंदौर में आने वाले अस्पतालों की सूची में सिनर्जी हॉस्पिटल का भी नाम है जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 2011 में कर चुके हैं।
जिन परियोजनाओं पर काम जारी है....
भोपाल बायपास 50 किमी 276.56
खंडवा-देहतलाई-बुरहानपुर 127 किमी 224.00
महू-घाटाबिल्लोद 27 किमी 177.00
राऊ-मंडलेश्वर 74 किमी 176.00
भोपाल-बेरसिया-सिरोंज 106 किमी 108.00
पूरी हो चुकी है परियोजनाएं
इंदौर-उज्जैन 48 किमी 298.00
भिंड-गोपालपुर 50 किमी 82.00
आगामी परियोजनाएं
ब्यावरा राजस्थान सीमा 61 220.00
जबलपुर-मंडला चिल्पी 175 535.00
यह हैं सड़कों के पैकेज
प्रोजेक्ट लागत रोजगार
इंदौर एमडीआर प्रोजेक्ट 570.०० 3425
इंदौर-उज्जैन 298.०० 1788
राऊ-महू-मंडलेश्वर 176.06 1056
महू-पीथमपुर-घाटाबिल्लोद 177.27 1064
बालाघाट-बैहार टोपला-सुपकर चिल्पी 165.12 991
भिंड-मिहोना- गोपालपुर 82.06 492
भोपाल-विदिशा 26.53 159
भोपाल एमडीआर पैकेज 553.84 3323
भोपाल-देवास रोड 640.00 3840
भोपाल बायपास २76.56 1659
भोपाल-बैरसिया सिरोंज 181.18 1087
भोपाल-ब्यावरा 776.23 4657
बुरहानपुर- रिंग रोड 323.00 1,938
मतकुली-तामिया-छिंदवाड़ा 213.25 1280
ग्वालियर एमडीआर पैकेज 5.00 3115
ग्वालियर से यूपी सीमा 250.०० 1887
जबलपुर-मंडला 535.०० 3210
जबलपुर एमडीआर पैकेज 773.09 4633
जबलपुर-पाटन-शापुरा 91.23 547
कटनी शहडोल अनूपपुर 840.०० 5040

इंदौर के नामे आई यह परियोजनाएं
4537 करोड़ के 17 रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट
हुडको 1000
केबीजी इन्फ्रा 800
झवेरी ग्रुप 522
स्पेस एनक्लेव 295
आईबीडी 780 (छह चरण)
-- आईबीडी के छह प्रोजेक्ट के एमओयू है। इनमें बेलमॉन्ट, इंडस सेटेलाइट, ओर्चिड फ्लोर्स पहले ही बन चुके हैं। इसके अलावा पीथमपुर में इंडस टाउन पीथमपुर पर काम जारी है।
-- झवेरी ग्रुप की सिल्वर स्प्रिंग का एमओयू भी है जबकि सिल्वर स्प्रिंग-2 का काम 70 फीसदी से ज्यादा हो चुका है।
- जिस केबीजी इन्फ्रा का 800 करोड़ का एमओयू साइन हुआ उसका पूरा नाम करोल बाग ग्रांड है जिसके मालिक कवींद्र गांधी है। फिलहाल, मौजूदा प्रोजेक्ट को छोड़ कंपनी का कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।
आईटी सेक्टर
2081 करोड़ के 28 प्रोजेक्ट
टीसीएस 410
इन्फोसिस 450
माइक्रॉ टेक्रोलॉजी 125
ईएमएस 234
फार्मा
2619.74 करोड़ की 15 परियोजनाएं
माइलॉन लेबोर्टे्री 620
टेवा टीपीआई 248
टेवा एपी 872
हॉस्पिटल
शेलबी हॉस्पिटल, इंदौर 200 (300 बेड)
सिनर्जी हॉस्पिटल, इंदौर 100 (--- बेड)
फोर्टिस हेल्थ केअर, इंदोर 200 (--- बेड)
रॉकलैंड हॉस्पिटल, इंदौर 200 (--- बेड)
जसलोक हॉस्पिटल, इंदौर 100 (--- बेड)

No comments:

Post a Comment