Sunday, June 28, 2015

2.5 करोड़ के जगदीश....LOKAYUKT KARRAVAI

- सहायक आबकारी आयुक्त के इंदौर-सागर स्थित घर लोकायुक्त का छापा
- राठी के जागने से पहले ही दरवाजे पर दस्तक दे चुके थे अधिकारी
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
एक दशक पहले लोकायुक्त कार्रवाई के बाद निलंबित होकर तीन साल पहले ही बहाल हुए सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी मंगलवार को एक बार फिर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गए। तकरीबन दिनभर चली छापामार छानबीन में राठी के घर से  इंदौर-सागर मे ढ़ाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। हालांकि इन संपत्ति की मौजूदा कीमत पांच करोड़ से भी ज्यादा आंकी जा रही है। इनमें एमजी रोड स्थित सफायर ऐवेन्यू में एक फ्लैट, फार्म हाउस, तीन दुकानें और कई प्लॉट होने के सबूत मिले। एक बैंक लॉकर व पांच बैंक खातों के कागजात मिले। पुलिस ने लॉकर व बैंक खाते सील कर दिए हैं। राठी सागर में बतौर जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) पदस्थ हैं।
लोकायुक्त ने राठी के इदंौर स्थित निवास फ्लेट क्र. 201, सफायर एवेन्यू, 7 एम.जी.रोड इंदौर पर सुबह 5.45 बजे छापा मारा। जिस वक्त लोकायुक्त की टीम ने दस्तक दी उस वक्त राठी बेफिक्र सोए हुए थे। अधिकारियों ने बिना देर किए तलाशी शुरू कर दी। निवास पर राठी और उनकी पत्नी रीता राठी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में हुई तलाशी में लगभग 14 लाख रूपए नकद, कीमती घरेलू सामान, एफडीआर, बैंक में जमा, एक सेन्ट्रो कार, एक एक्टिवा, एक हीरो होण्डा मोटर साईकिल आदि मिलाकर  2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है। संपत्ति की मौजूदा कीमत कहीं ज्यादा है।
राठी 26 साल से नौकरी में है। 1 जनवरी 2009 तक उनकी बेसिक तनख्वाह 29,440 रुपए थी। तमाम भत्तों के बाद यदि तनख्वाह 45 हजार रुपए महीना भी मान ली जाए तो उनकी 336 महीने की कुल तनख्वाह 1 करोड़, 51 लाख 20 हजार रुपए होती है। आय और संपत्ति के बीच दो गुना का अंतर है। राठी के सागर स्थित किराये के निवास एवं कार्यालय की तलाशी अभी ली जाना है । उनके खिलाफ ाारा 13(1) ई, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है । लोकायुुक्त एसपी सिंह ने बताया राठी के घर से बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल, हीरे व सोने जेवरात, चांदी के बर्तन, विलासिता का सामान व बैंक खातों के कागजात मिले हैं। घर से जब्त किए जेवरों का अभी आंकलन किया जा रहा है। साथ ही राठी के बैंक खातों को फिलहाल सील करवाया गया है। जिनकी पड़ताल की जाएगी.
कार्रवाई को इन्होंने दिया अंजाम...
छापे की कार्यवाही में श्री बी.एस. परिहार डीएसपी श्री जी.डी.शर्मा डीएसपी, श्री अनिलसिंह चैहान निरीक्षक, श्री प्रवीण त्रिपाठी निरीक्षक, श्री यू.आर.बामन निरीक्षक, श्री जितेन्द्रसिंह पाल निज सहायक, श्री महेश पाण्डे प्रधान आरक्षक, श्री दिगंबर पाल, श्री रामस्वरूपसिंह गुर्जर, श्री पवन पटोरिया, श्री नरेश वैष्णव एवं श्री राकेश मिश्रा शामिल थे ।
13 साल पहले भी हो चुकी कार्रवाई
राठी पर 13 साल पहले भी लोकायुक्त की कार्रवाई हो चुकी थी। उस वक्त मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ एक थे। उस वक्त राठी अदालत से बरी हो गए थे। तीन साल पहले ही उनकी बहाली हुई थी। मंगलवार को लोकायुक्त ने उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की। लोकायुक्त एसपी बीरेंद्र सिंह के अनुसार कार्रवाई सागर के लोकायुक्त कार्यालय के निर्देश पर की गई। सागर में असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज जगदीश राठी के सागर व इंदौर स्थित दो घरों पर मंगलवार सुबह एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। यहां बड़ी मात्रा में संपत्ति के दस्तावेज हाथ आए जो आय से अधिक संपत्ति का खुलासा करते हैं। सागर में मारे गए छापे में तो कुछ विशेष हाथ नहीं लग सका था।
क्या-क्या मिला
सामान मौजूदा कीमत
32 किलो चांदी(41,885 रुपए/किग्रा) 13.40 लाख
2.5 किलो सोना(27,500 रुपए/तोला) 68.75 लाख
मॉडल टाउन में 6000 फीट प्लॉट 2.40 करोड़
द्रविड नगर प्लॉट 50 लाख
राऊ में (सर्वे नंबर 520) 10 कृषि भूखंड 50 लाख
गुमाश्ता नगर में एक मकान 70 लाख
लसूडिया मोरी में 11000 फीट कृषि भूमि 1.21 करोड़
महालक्ष्मीनगर में प्लॉट 25 लाख
इंद्रप्रस्थ टॉवर में 5 दुकानें 3 करोड़
छोटा सराफा में चार दुकानें दो करोड़
सफायर एवेन्यू स्थित फ्लेट 90 लाख



No comments:

Post a Comment