कॉलेज की मान्यता और संचालकों की संपन्नता पर उठे सवाल
- ईडी ने लिखा डीसीआई और जिला पंजीयक को पत्र
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
विवादित मॉर्डन डेंटल कॉलेज की मंजूरी, एमपीप्रीपीजी सीटों बिक्री और संचालक मंडल में हुए फेरबदल की जांच शुरू करते हुए प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। ईडी ने जिला पंजीयक को भी पत्र लिखा है। पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि कॉलेज संचालक संचालक डॉ. रमेशचंद्र बदलानी और शकुंतला बदलानी सहित बदलानी परिवार के नाम पर कितनी संपत्ति है? कहां है? कब खरीदी?
40-60 लाख रुपए में एमपीप्रीपीजी परीक्षाओं में सीटें बिचने वाले मॉर्डन डेंटल कॉलेज के संचालक बदलानी दंपति के खिलाफ एरोड्रम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद ईडी ने बीते दिनों छानबीन शुरू की। छानबीन के पहले ही चरण में रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को पत्र लिखकर 1996 को पंजीबद्ध हुए आईडियल फे्रंड्स फाउंडेशन, उसके शुरुआती संचालक और संचालकों की संख्या में हुए फेरबदल की जानकारी चाही है। यह भी लिखा है कि शकुंतला बदलानी कैसे संचालक मंडल में शामिल हुई इसकी भी विस्तृत जानकारी दी जाए। इसी तरह डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) को भी पत्र लिखकर कॉलेज की मान्यता के संबंध में जवाब मांगा है।
ईडी अधिकारियों ने कहा है कि अभी शिकायत मिली है। सभी विभागों से कॉलेज और कॉलेज संचालकों से संबंधित तमाम दस्तावेज इक_ा करने के बाद ही अगली कार्रवाई करेंगे। फिलहाल, हमने डीसीआई और जिला पंजीयक को पत्र लिख दिए हैं। उम्मीद है जल्द जानकारी मिल जाएगी। जानकारी का अवलोकन करने के बाद संचालकों को नोटिस दिए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment