मोबाइल पर छेड़ो भ्रष्टाचार के खिलाफ खुली जंग
बनो एंग्री इंडियन और अंडे-टमाटर या चप्पल जो इच्छा आए मारो...
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
कोयला और टूजी घोटाले को अंजाम देकर लाखों करोड़ों रुपए डकार चुके नेताओं को सबक सीखाना हर हिंदुस्तानी चाहता है लेकिन सीखा नहीं पाता। हिंदुस्तान की ऐसी आवाम के लिए बड़ी खबर यह है कि वह जब चाहे तब अपने हाथ से भ्रष्टाचारी नेताओं को सबक सीखा सकते हैं। कोयला फेंककर उनके मुंह पर कालीख पोत सकते हैं, या सड़ा अंडा मारकर नेता का मुंह सुजा सकते हैं। फैसला बस उन्हें करना है कि वे कब और कैसे सबक सीखाना चाहते हैं।
भारत का ‘आम आदमी’ इस बार तैयार है भ्रष्ट और झूठे वादे करने वाले नेताओं से। वह इस बार इन नेताओं को कोई मौका नहीं देना चाहता। लोग जागे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आक्रामकता दिखाएं। इसके लिए बाजार में ‘एंग्री इंडियन्स’ के नाम से एंड्राइड गेम्स उपलब्ध है। ‘एंग्री इंडियन्स’ ऐसा गेम्स है जिसमें आप सिर्फ अपनी अंगुलियों के इशारे से भ्रष्ट नेताओं पर पूरी आक्रामकता के साथ प्रहार कर सकते हो। हालांकि यहां भी खेलें तो थोड़ा संभलकर। क्योंकि निशाना चूक भी सकता है। गेम डेवलप किया है संतोष वी.पटेल ने। पटेल द्वारा गेम्स में दी गई भूमिका के अनुसार भ्रष्टाचार से टकराना शुरू कर दो। चलो खेल-खेल में ही सही भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करते हैं। यह हिंदुस्तानियों के हाथ में है। वे नेताओं को सबक सीखाएं।
यूजर्स जहां इन गेम्स को एंजॉय कर रहे हैं वहीं राजनीतिक पार्टिया इसमें अपने-अपने तरीके से ले रही है। कांग्रेसी इसे जहां विरोधियों की साजिश करार दे रहे हैं वहीं विरोधी कहते हैं जस्ट चील।
सोनिया-राहुल जैसे चेहरे भी निशाने पर...
गैम में जिन चेहरों पर आपको निशाना साधना है उनकी शक्लें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव दिग्विजय सिंह से मिलती-जुलती है। इसमें सेकंड स्टैप में कोयला, टूजी और कॉमन वैल्थ जैसे घोटालों को हथियार के रूप में दिखाया है। आप को टूजी से नेता को मारना है या कोल से। आपके हाथ में है।
अंडा-टमाटर-चप्पल-कोयला, हथियार और भी...
इसमें हथियार के रूप में अंडा-टमाटर-चप्पल-कोयला जैसे हथियार आपको नेताओं को मारने के लिए मिलेंगे। आपको 10 से लेकर स्टेपवार अलग-अलग संख्या में हथियार मिलेंगे। संख्या बढ़ने के साथ ही आपका स्कोर लक्ष्य भी बढ़ता जाएगा। एक बार नेता के चेहरे पर मारने पर 10 अंक मिलते हैं। फर्स्ट स्टैप पर 70 पॉइन्ट जुटाना होते हैं। 10 हिट पर।
गैम्स, फोटो, भाषण और विचार तक मोदी ही मोदी....
एंग्री इंडियन संतोष वी पटेल ने बनाया है। यह वही शख्स है जिसने ‘सुपर नमो’, ‘नमो लॉयन’, जैसे गेम बनाकर भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेंद्र मोदी को बच्चे-बच्चे तक पहुंचा दिया। हालांकि मोदी को लेकर डेक्साटी ने ‘मोदी रन’, परफेक्ट सॉफ्टवेअर क्रिएशन ने ‘नरेंद्र मोदी’, अरेवू ने ‘माने मोदी, नरेंद्र मोदी फेस मास्क’ जैसे गैम्स डेवलप करके बाजार में उतार दिए हैं। वहीं गाला ‘मोदी ट्वीट’ के साथ इन्फोटेक, ‘नरेंद्र मोदी, 1 क्लीक’ के साथ रोबर्ट फोटोग्राफी भी पीछे नहीं रही। इतना ही नहीं मोदी के चाहने वालों के लिए उनके भाषण की आॅडियो और उनकी बुक्स तक एंड्राइड एप्लीकेशन के रूप में गुुगल प्ले पर उपलब्ध है।
जंग मोदी और राहुल में
एप्सबोलॉज ने बाजार में ‘नरेंद्र मोदी वर्सेस राहुल गांधी’ एप्लीकेशन डेवलप की है। इसमें मोदी और राहुल की प्रोफाइल है। मतदान का निशान है। नीचे वोट के आॅपशन के साथ लाइव स्टेटस भी है ताकि आप वोट देने के साथ यह भी जान सकें कि आपका अपना चहेता नेता कितने मतों से आगे या पीछे है।
‘मन’ भी मोबाइल में...
मोदी की तरह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सॉफ्टवेअर बाजार में फ्री उपलब्ध है। आईक्यू माइक्रो सिस्टम ने ‘आस्क मनमोहन सिंह’ और एसडी एप्स ने ‘ मनमोहन फ्लाइंग’ जैसे गैम्स और एप्स निकाले हैं। हालांकि मोदी के मुकाबले मन का बाजार ठंडा है। इसीलिए अब तक सिर्फ कुछ ही एप्स डेवलप हो पाईं है। एप्स के मामले में अरविंद केजरीवाल भी आगे है। उनके और उनकी ‘आप’ के नाम आधा दर्जन से ज्यादा एप्स है।

No comments:
Post a Comment