हाईराइज कमेटी ने किया स्थल अनुमोदन, नक्शा मंजूर होते ही जल्द काम शुरू
इंदौर. विनोद शर्मा ।
टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस) की सुपर कॉरिडोर पर तैयारियां शुरू होते ही टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड (टीआईएल) ने भी इंदौर में अपने पांव जमाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत होगी विजयनगर चौराहे पर प्रस्तावित ‘अपोलो प्रीमियर’ से। 45 मीटर (तकरीबन 148 फीट ऊंचे इस कमर्शियल कॉम्पलेक्स को लेकर हाईराइज कमेटी स्थल अनुमोदन कर चुकी है। कमेटी की हरी झंडी होते ही कंपनी काम शुरू कर देगी।
टाटा ने अपोलो प्रीमियर को लेकर दस्तावेजी तैयारियां 2014 से शुरू कर दी थी। इस कड़ी में एक आवेदन मप्र स्टेट एन्वायरमेंट इम्पेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एमपीएसईआईएए) को सौंपा गया तो दूसरा हाईराइज कमेटी इंदौर को। संभागायुक्त संजय दुबे की मौजूदगी में कमेटी के पदाधिकारियों ने 9 अपै्रल 2013 को स्थल अनुमोदन किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि मास्टर प्लान 1975 और 2021 में 7246.2 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इस प्लॉट का भू-उपयोग पूर्णत: कमर्शियल है। कंपनी प्लॉट को फ्री होल्ड करा चुकी है। इसीलिए कंपनी वहां व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाना चाहती है तो प्राधिकरण को कोई आपत्ति नहीं है। कंपनी ने भवन का जो प्रस्ताव दिया था उसमें 255 कार पार्किंग की व्यवस्था करने की जानकारी दी गई थी जिसे कमेटी ने बाद में संशोधित करवाकर 272 कारों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कंपनी सूत्रों की मानें तो इस कमर्शियल कॉम्पलेक्स को टाटा इंटरनेशनल अपने कॉर्पोरेट आॅफिस के रूप में इस्तेमाल करेगा। इसीलिए ईमारत की भव्यता और सौंदर्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कंपनी ने एन्वायरमेंट का ध्यान रखते हुए एमपीएसईआईएए में इन्वायरमेंट क्लीयरेंस के लिए भी आवेदन कर दिया है।
ऐसे बनेगी इमारत...
प्लॉट नं. 1, पीयू-4 स्कीम-54
प्लाट एरिया 77997 वर्गफीट
्रफ्रंट- 83.17 फीट
कवर्ड एरिया : 30 प्रतिशत मतलब 23399.1 फीट
कुल निर्माण करीब : 1.95 लाख फीट
ऊंचाई : 45 मीटर (करीब 14 मंजिला)
फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) : 2.5
मार्जिनल ओपन स्पेस (एमओएस) : आसपास खुली जमीन
फ्रंट- 15 मीटर (मेन रोड से 50 फीट दूर तक)
दोनों तरफ : 9 मीटर (30 फीट)
पीछे- 7.5 मीटर (24 फीट)
इन शर्तों के साथ हुआ स्थल अनुमोदन
- प्लॉट पर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का स्थानांतरण करना होगा।
- एमओएस में ट्रांसफार्मर, अंडर ग्राउंड टेंक मान्य नहीं होंगे।
- पार्किंग में गाड़ियों के आने व जाने के रास्ते अलग होंगे।
एक नजर में टाटा इंटरनेशन
- अफ्रिका, एशिया, यूरोप, अमेरिका सहित 39 देशों में फैला व्यापारिक जाल।
- रेवेन्यू 2014- 1.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- उत्पाद : मेटल, लेदर और लेदर प्रोडक्ट, मिनरल ट्रेडिंग, एग्रो ट्रेडिंग
- इसमे लेदर यूनिट देवास में है।
पीपल्याकुमार में ओरेंज...
ओरेंज इन्फ्राकॉन प्रा.लि. तर्फे डायरेक्टर अरविंद पिता जुगराज मेहता ने भी हाईराइज कमेटी को पीपल्याकुमार गांव की 11570 वर्गमीटर जमीन पर 45 मीटर ऊंची आवासीय योजना का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले 2012 में इसी जमीन पर 18 मीटर ऊंची इमारत का स्थल अनुमोदन हुआ था। 284 कार पार्क करने की व्यवस्था करना होगी।

No comments:
Post a Comment