Monday, June 15, 2015

टीसीएस से 12 मीटर ऊंची होगी इन्फोसिस

इन्फोसिस की बिल्डिंग 45 और टीसीएस की 33 मीटर ऊंची होगी
130 में से 90 एकड़ जमीन पर हरियाली, 40 एकड़ पर ही निर्माण 

इंदौर. विनोद शर्मा ।
शंका और संभावनाओं में उलझे शहरवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि मप्र स्टेट इन्वायरमेंट इम्पेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एमपीएसईआईएए) ने इन्वायरमेंट क्लीयरेंस देकर इन्फोसिस का रास्ता साफ कर दिया है। अथॉरिटी को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार इन्फोसिस 45 मीटर (148 फीट) ऊंची बिल्डिंग बनाएगा जो टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस) की इमारत से 12 मीटर ऊंची होगी। सिर्फ इतना ही नहीं इन्फोसिस 42 हजार से ज्यादा पौधे लगाने के सााि 1000 किलो लीटर डेली क्षमता सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाना होगा।
टीसीएस और इन्फोसिस ने भूमि पूजन के बाद जहां एक तरफ बाउंड्रीवाल का काम शुरू किया था वहीं दूसरी तरफ मंजूरियों पर काम तेज कर दिया। इस कड़ी में एमपीएसईआईएए की 28 मार्च 2015 को संपन्न हुई बैठक में इन्फोसिस के सात महीने पुराने प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। 2013 में अप्लाई करने वाले टीसीएस को अक्टूबर 2014 में सबसे पहले ईसी जारी हो चुकी है। अथॉरिटी ने सशर्त निर्माण की मंजूरी दी है। यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पर्यावरण का ध्यान रखना जरूरी है। चूक पर ईसी रद्द भी की जा सकती है।
बॉम्बे हॉस्पिटल जितनी ऊंची होगी इन्फोसिस...
526415.55 वर्गमीटर (130 एकड़) जमीन पर इन्फोसिस को 30 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज के साथ कुल 3 लाख 489 वर्गमीटर निर्माण की अनुमति दी गई है। इन्फोसिस यहां 45 मीटर ऊंची इमारत बना सकता है जो कि उतनी ऊंची होगी जितना अभी बॉम्बे हॉस्पिटल है। सुपर कॉरिडोर पर एफएआर 3 प्रस्तावित है लेकिन कंपनी ने जो प्रस्ताव दिया है उसके अनुसार मंजूरी 1.7 के हिसाब से मांगी गई है।
पर्यावरण का पूरा ध्यान
अथॉरिटी की अनुमति के अनुसार इन्फोसिस को निर्माण के दौरान हरियाली व पर्यावरण का पूरा ध्यान रखना होगा। इसीलिए 130 एकड़ में से 96 एकड़ जमीन सिर्फ इसी उपयोग के लिए छोड़ी जानी है। इसमें 78 एकड़ जमीन पर लैंडस्कैपिंग (3.15 एकड़) और 36 एकड़ जमीन पर 42,200 पौधे लगाए जाना है। बाकी एरिया ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित होगा।
व्यवस्थाएं और भी....
यहां पानी की जरूरत 784 किलो लीटर डेली बताई गई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 1000 केएलडी का होगा। बिजली की जरूरत 6357 किलोवॉट/सालाना होगी। 3732 किलोग्राम कचरा रोज उत्सर्जित होगा।
झील भी बनेगी कैंपस में..
टीसीएस से एक कदम आगे बढ़ते हुए इन्फोसिस ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृति सौंदर्य-मनोरंजन के लिहाज से तकरीबन 10 एकड़ की झील भी प्रस्तावित करके रखी है। झील ग्रीन एरिया में बीचो बीच  बनेगी। इस झील को 5 इन 1 बताया जा रहा है।
सेज के रूप में मिल चुकी है अनुमति...
टीसीएस की तरह ही इन्फोसिस को भी मिनिस्ट्री आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री स्पेशल ईकोनॉमिक जोन (एसईजेड) के रूप में अनुमति दे चुकी है। अनुमति मार्च 2014 में मिली थी। इन्फोसिस और डिपॉर्टमेंट आॅफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बीच हुए अनुबंध के अनुसार 130 एकड़ जमीन वर्ष 2111 तक के लिए लीज पर दी गई है।
इन्फोसिस की प्लानिंग
कुल प्लॉट एरिया : 526415.55 वर्गमीटर(130 एकड़)
एफएआर : 3
ऊंचाई : 45 मीटर ( जी+10 से ज्यादा  )
बिल्टप एरिया : 300489.74 वर्गमीटर
ग्रीन एरिया : 316477.11 वर्गमीटर
कुल पौधे : 4200
पार्किंग क्षमता : 4975
एसटीपी क्षमता : 1000 केएलडी
टीसीएस की प्लानिंग...
कुल प्लॉट एरिया : 404680 वर्गमीटर (100 एकड़)
एफएआर : 3
ऊंचाई : 33.8 मीटर ( जी+7 से ज्यादा)
बिल्टप एरिया : 170000 वर्गमीटर
ग्रीन एरिया : 302336 वर्गमीटर
कुल पौधे : 3051
पार्किंग क्षमता : 1448
एसटीपी क्षमता : 638 केएलडी

No comments:

Post a Comment