बिल्डिंगें बनाई हजारों वर्गफीट, संपत्ति कर सैकड़ों में सिमटा
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
भाजपा नेता जवाहर मंगवानी के रिश्तेदार और खातीवाला टैंक के कुख्यात भू-माफिया रितेश मंघरानी संपत्ति कर के नाम पर भी नगर निगम को सालाना लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं। इसकी पुष्टि नगर निगम के राजस्व रिकार्ड में दर्ज मंघरानी के खाते भी कर रहे हैं। उधर, शहर की तमाम संपत्तियां नाप रहा नगर निगम यहां खामौश है।
कृष्णाज बिल्डकॉन तर्फे रितेश मंघरानी के नाम पर खातीवाला टेंक का प्लॉट नं. 557 और 908 दर्ज है। इसके अलावा बैराठी कॉलोनी का प्लॉट नं. 108/2 भी कंपनी के नाम पर ही है। प्लॉट नं. 908 पर रितेश की मनमानी बिल्डिंग अंतिम चरण में है। वहीं बैराठी कॉलोनी के प्लॉट नं. 108/2 और खातीवाला टैंक के प्लॉट नं. 557 पर बिल्डिंग बने को दो-दो साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन संपत्ति कर का खाता वही जो पहले था।
ऐसे कर रहे हैं चोरी
प्लॉट नं. 108/2 बैराठी कॉलोनी। एरिया 2000 वर्गफीट। खाता 2000-01 से है। शुरू से 15 रुपए/ वर्गफीट के वार्षिक भाड़ा दर से संपत्ति कर का आंकलन हो रहा है। वहीं प्लॉट नं. 107/2 (अशोक फतेहचंदानी) का संपत्तिकर 59 रुपए वर्गफीट की दर से बन रहा है।
खाते में दर्ज संपत्ति ग्राउंउ फ्लोर है। प्लॉट कृष्णाज बिल्डकॉन के नाम है जबकि खाते के आगे लिखा है फिमेल आॅनर ताकि छूट भी मिले। उमेश सोनी को जो दुकान बेची है उसका संपत्तिकर 59 रुपए की दर से आ रहा है। बिल्डिंग में निशांत नवीन कालरा, उमेश सोनी, मधु टहिल्यानी, रितेश राजपाल, सुनील थारानी, रामचंद्र सचदेव सहित कुल 10 खाते हैं जबकि मौके पर संपत्ति ज्यादा है।
557 खातीवाला टैंक
कृष्णाज बिल्डकॉम तर्फे रितेश पिता गणेशलाल मंघरानी के नाम दर्ज इस प्लॉट का एरिया 2991 वर्गफीट है। यहां जी+3 बिल्डिंग बने को दो साल से ज्यादा हो चुका है। पेंट हाउस अलग। बावजूद इसके सिर्फ 2991 वर्गफीट का ही संपत्तिकर दिया जा रहा है। बिल्डिंग में दर्जनभर से ज्यादा फ्लैट हैं लेकिन खाता एक ही है ग्राउंड फ्लोर का।
प्लॉट का संपत्तिकर 15 रुपए/ वर्गफीट के वार्षिक भाड़ा दर से आंका जा रहा है जबकि प्लॉट नं. 556 (ललित पिता हरिओम शर्मा) और प्लॉट नं. 558 (कांता लालवानी) दोनों से 26 रुपए वार्षिक भाड़ा दर से संपत्ति कर लिया जा रहा है। मतलब आसपास वालों का रेट जोन 2010-11 में बदल गया लेकिन कृष्णाज का नहीं बदला।

No comments:
Post a Comment