Saturday, June 3, 2017

गोधवानी का टाइम्स पर मेहरबान निगम

अवैध निर्माण तोड़ने के लिए दो साल से नहीं मिली पुलिस
गोधवानी का टाइम्स पर मेहरबान निगम
इंदौर. विनोद शर्मा ।
पशुपालकों के वैध-अवैध घरों को बेरहमी से रौंदने वाला नगर निगम हाईकोर्ट के तल्ख आदेश के बावजूद टॉवर चौराहे पर भाजपा नेता रमेश गोधवानी के अवैध निर्माण को बचा रहा है। हां, अधिकारी अपनी कलम बचाए रखने के लिए कार्रवाई के नाम पर रिमुवल नोटिस तो जारी कर रहे हैं लेकिन ‘पुलिस बल नहीं मिला’ कहकर गोधवानी के टाइम्स स्क्वेअर से किनारा कर लेते हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सितंबर 2016 से मार्च 2017 के बीच तकरीबन हर दूसरे महीने जारी हुए रिमुवल नोटिस इसका बड़ा उदाहरण है।
बिल्डिंग के अवैध निर्माण का मामला  हाईकोर्ट तक पहुंचा। 30 सितंबर 2015 को हाईकोर्ट ने निगम को संयुक्त निरीक्षण कर बिल्डिंग जांचने और अवैध निर्माण पर रिमूवल के आदेश दिए थे। इसके विपरीत निगम ने सिर्फ संयुक्त निरीक्षण कर मौका व पंचनामा रिपोर्ट ही बनाई। पाये गए अवैध निर्माण के साथ रिमुवल का पहला नोटिस नगर निगम ने 8 सितंबर 2016 को जारी हुआ। आखिरी नोटिस 31 जनवरी 2017 को जारी हुआ है जिसके अनुसार 4 फरवरी 2017 सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बिल्डिंग का अवैध निर्माण तोड़ा जाना था। जो नहीं तोड़ा गया। क्यों? तो जवाब मिला ‘पुलिस बल नहीं मिला’।
आवासीय स्वीकृति दी थी, बना कॉम्पलेक्स
नगर निगम के रिमुवल नोटिसों के अनुसार प्लॉट नं. 1 स्कीम-47 टॉवर चौराहे पर सिद्धी विनायक कंस्ट्रक्शन तर्फे विजय गोधवानी के नाम आवासीय उपयोग हेतु जी+2 बिल्डिंग मंजूर की गई थी। इसका दाखला क्रमांक था 2537 जो 2013-14 को मंजूर हुआ था। बावजूद इसके यहां कॉम्पलेक्स बनाया गया। 538.86 वर्गमीटर की मंजूरी के विपरीत 824.98 वर्गफीट अवैध निर्माण किया है जो 286.10 वर्गमीटर ज्यादा है।
कारण बताओ और काम बंद करो नोटिस
नोटिस दिनांक नंबर
8 अक्टूबर 2014 104
20 अक्टूबर 2014 116
23 दिसंबर 2014 200
21 जनवरी 2015 244
रिमुवल नोटिस नंबर
31 जनवरी 2017 1431
8 नवंबर 2016 77
8 सितंबर 2016 1134
8 मई 2015 215
1 सितंबर 2015 को हाईकोर्ट ने लिखा था कि अवैध निर्माण को बिल्डर स्वयं हटा ले, अन्यथा निगम आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करे। दोनों ही सूरतों में कार्रवाई नहीं हुई।
ऐसे हुआ अवैध निर्माण (वर्गमीटर में)
फ्लोर     मंजूर    निर्माण         अंतर
ग्राउंड फ्लोर    121.08    192.46    77.38
मेजनाइन फ्लोर   62.90    192.46    129.56
फर्स्ट फ्लोर     177.45    220.46    42.58
सेकंड फ्लोर    177.45    220.03    42.58
कुल     538.86    824.98    286.10
मार्जिनल ओपन स्पेस (एमओएस) हजम
फ्लोर    मंजूर    निर्माण         अंतर
फ्रंट     4.65    4.42        0.23
बेक     2.50    ---        2.50
एक तरफ   3.36    1.72        0.64
दूसरी तरफ     2.0    ---        2.00
(आंकड़े मीटर में)
- भवन में बेसमेंट का रेम्प छोड़कर लगभग 214.8 वर्गफीट निर्माण स्वीकृति से ज्यादा हुआ।
- भवन की प्लिंथ ग्राउंड लेवल से 0.70 मीटर नीचे है जो गलत है।

No comments:

Post a Comment