Saturday, June 3, 2017

प्लॉट जोड़कर बनाया एक प्लॉट, तानी मल्टी

कैंसर फाउंडेशन ने बेचा है झवेरी कॉलोनी का प्लॉट
इंदौर. विनोद शर्मा ।
झवेरी कॉलोनीमें जिस प्लॉट पर राजेश राणा ने जी+4 बिल्डिंग तानी है वह कैंसर फाउंडेशन पब्लिक चेरेटेबल ट्रस्ट के नाम दर्ज था। नगर निगम के राजस्व रिकार्ड में जहां इस प्लॉट का एरिया बमुश्किल 4500 वर्गफीट दर्ज है वहीं बिल्डिंग पर्मिशन जारी हुई है 6500 वर्गफीट प्लॉट पर। अंतर सीधे 2000 वर्गफीट का। मतलब साफ है बिल्डर ने युक्तियुक्तकरण कर प्लॉट का एरिया बढ़वाया और पर्मिशन ली ताकि उसे पी+4 की पर्मिशन मिल सके।
मामला 5 झवेरी कॉलोनी का है। गुरमुख पिता परसराम छाबरिया, मोनिका अमरलाल मंधवानी, गिरीश पिता टिकमदास सचदेव, संजीत पिता चंदनलाल गेही, विजय पिता श्रीचंद वाधवानी और राजेश पिता श्रीचंद प्रथयानी के नाम 14 सितंबर 2015 को बिल्डिंग पर्मिशन जारी हुई थी। पर्मिशन में प्लॉट का कुल क्षेत्रफल 6562 वर्गफीट बताया गया है। चौतरफा एमओएस कवर और हेंगिंग कर बिल्डिंग में 50 फीसदी अवैध निर्माण किया गया है।
प्लॉटों को जोड़कर बनाया प्लॉट
राजस्व रिकार्ड में प्लॉट नं. 5 के पांच खाते हैं। एक-जेकबआबाद पंचायत, दूसरा पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट, तीसरा एकनाथ पंढरीनाथ, चौथा उमाशंकर शर्मा और पांचवा राजेश पिता गेंदालाल राठौर। इसमें जेकबआबाद पंचायत और पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट को प्लॉट नं. 5 के रूप में परिभाषित किया है। वहीं अन्य तीन प्लॉटों को ए, बी और सी के रूप में। एक पर जेकबआबाद पंचायत बनी है और दूसरे पर राणा की बिल्डिंग। 250 से 300 वर्गफीट के बाकी प्लॉट गायब हैं?
जिम भी जीमे, खूली भूमि भी कवर
प्लॉट ट्रस्ट से कैंसर के कारण जान गवाने वाली शालिनी भोरास्कर के भोरास्कर ट्रस्ट के नाम था। ट्रस्ट का विलय कैंसर फाउंडेशन में हुआ था। शलिनी जी के निधन के बाद वित्तीय संकट के कारण उनके ट्रस्ट की संपत्ति बेचना पड़ी। जिसका क्षेत्रफल 4500 वर्गफीट था इस पर 2060 वर्गफीट पर कंस्ट्रक्शन था। जेकबआबाद पंचायत और इस प्लॉट के बीच एक ओलंपिया जिम भी था। एक कोने में 500 वर्गफीट जमीन अतिरिक्त थी। इन सबको जोड़ने के बाद राणा ने 6562.14 वर्गफीट कराया। संयुक्तिकरण पकड़ में न आए इसके लिए पूरे की मार्किंग 5 झवेरी कॉलोनी के रूम में की गई।
क्यों किया एरिये का खेल
मप्र भूमि विकास अधिनियम और मास्टर प्लान 2021 में तय मापदंडों के अनुरूप 4500 वर्गफीट प्लॉट पर पी+4 की अनुमति नहीं मिलती है। इसीलिए इन प्लॉटों को जोड़कर एक प्लॉट बनाया और कुल  9843.22 वर्गफीट बिल्टअप एरिया के साथ पी+4 की पर्मिशन मिली।


No comments:

Post a Comment