Thursday, August 21, 2025

किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री ने गुप्तांग दिखाकर बोले कांग्रेसी मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते

नए साल का नशीला जश्न
मंदिर के सामने "कृष्णा' की अस्लील लीला

इंदौर. विनोद शर्मा । 
विधायक से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा की छवि बेदाग बनाए रखने में जुटे हैं वहीं उनके मैदानी कार्यकर्ता अपनी हरकतों से पार्टी की इज्जत मटियामेट करने में कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही ताजा मामला राऊ विधानसभा से आया है। जहां विधायक मधु वर्मा की अनुसंशा पर मंडल महामंत्री बनाए गए कृष्णा देवड़ा नए साल के जश्न में नंगाई पर उतर आए। शराब के नशे में धुत कृष्णा पैंट उतारकर कांग्रेसियों को कहते हैं तुम हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे। वीडियो वायरल होने के बाद मंडल अध्यक्ष रवि चौधरी कहते हैं कि देवड़ा मानसिक रूप से बीमार है। 
 नए साल का जश्न सबने मनाया। अपने-अपने अंदाज में। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और उनके सहयोगी नेताओं का जश्न अलग ही सुरूर में मना। जिसकी वीडियो वायरल हुई। वीडियो में पहले तो एक नेता इनोवो के ऊपर खड़े होकर नाच रहा है और दो नीचे खड़े होकर। गाना बज रहा है "आओ गुरु, करें पीना शुरू....आज तो जाम जमकर चले, कल अंगुर की पेटी मिले न मिले...'। ये सब हो रहा था मंदिर के पास। कुछ देर बाद नीचे खड़े होकर नाच रहे नेता मंदिर के ओटले पर बैठे कृष्णा गौड़ के पास जाते हैं। कहते हैं यार इतनी दारू पी रिया है, अने वीडियो बनई रिया है। कोई ने वायरल कर दी तो कांग्रेस के मौको मिली जाएगा। 
 इस पर शराब पीते हुए कहते हैं कृष्णा देवड़ा कांग्रेसी वीडियो वायरल करेंगे। यह कहते हुए वह अपनी पेंट ढीली करने लगते हैं। फिर अपना गुप्तांग निकालता है। मोबाइल की टार्च निकालकर गुप्तांग दिखाता है। कहता है देखिलो रे कांग्रेसीहुण योज लगेगा हाथ तमारा। तक कितरी ही मेहतन कर लो। 
 बाकि नेता भी इसका विरोध नहीं करते। बल्कि इस रासलीला में कृष्णा का साथ देते नजर आते हैं। फिर "पार्टी ऑल नाइट्स...' गाने की धून पर घुटने तक उतारकर नाचने लगते हैं। पीछे से एक कार्यकर्ता आता है और कृष्णा की पीली हुड़ी की टोपी उसे पहननाकर कोशीश करता है कि उसका चेहरा कम से कम दिखे। इस वीडियो को जिसने बनाया वह भी मंडल का नेता ही है। 
पिछले साल ही हुई थी नियुक्ति 
19 अगस्त 2023 को ही इनकी नियुक्ति मधु वर्मा की अनुसंशा पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में राऊ विधानसभा किसान मोर्चा केपंचायत व नगर परिषद पदाधिकारियों के रूप में हुई थी। इसमें अध्यक्ष रवि चौधरी है। वहीं महामंत्री है कृष्णा गौड़ जो कि कलारिया गांव के रहने वाले हैं। 
मानसिक रूप से बीमार है देवड़ा  
जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें कौन है?
कृष्णा देवड़ा है और अन्य उसी गांव के लोग होंगे।
वीडियो में देवड़ा जो कर रहे हैं क्या वह सही है?
अब क्या बताएं, वह मानसिक रूप से बीमार है। हम तो हम उसका परिवार भी उसकी हरकतों से परेशान है। 
ऐसे मानसिक रोगियों की जरूरत क्यों है भाजपा को?
जब पद दिया था तब ऐसा नहीं था। 
कहा जा रहा है कि वीडियो आपने बनाया? 
नहीं, मैं नहीं पड़ता ऐसे लोगों के चक्कर में। 
देवड़ा को 2023 में महामंत्री तो आपने ही बनाया?
हां, बनाया लेकिन इसका मतलब ये थोड़ी है कि हम सबको मित्रवत जानते हैं।
क्या अब देवड़ा पर कार्रवाइ होगी?
आला पदाधिकारियों से मागर्दशन लेकर कार्रवाई करेंगे। 
रवि चौधरी, अध्यक्ष 
 भाजपा किसान मोर्चा राऊ मंडल

No comments:

Post a Comment