Thursday, August 21, 2025

25 प्रतिशत कमीशन लेकर सीए ने दिलाया राजनीतिक दलों को चंदा

चंदे से चकमा

रिपब्लिकन बहुजन पार्टी, जन सेवा पार्टी और मालवा कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों के नाम सूची में 
एक व्यक्ति से 1 से 5 लाख के बीच दिलाया, प्रारंभिक जांचमें दो सीए से मिले तकरीबन 150 हिसाब
इंदौर. विनोद शर्मा । 
राजनीतिक पार्टियों को चंदा दिलाकर इनकम टैक्स में छूट दिलाने वाले सीए और कर सलाहकारों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इंदौर में कार्रवाई के दौरान रिपब्लिकन बहुजन समाज पार्टी का नाम सामने आया है जिसे सीए और कर सलाहकारों ने तकरीबन डेढ़ से दो करोड़ का चंदा दिलाया है। ऐसे प्रदेश में और भी पार्टियों के नाम सामने आए हैं।  
 मप्र निर्वाचन आयोग के अनुसार मप्र में कुल 106 राजनीति दल सक्रिय हैं। इनमें 5 राष्ट्रीय पार्टी है। छह राज्यस्तरीय दल हैं। वहीं पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त दलों क संख्या 95 हैं। इसमें इंदौर में रपब्लिकन बहुजन पार्टी का नाम सामने आया है। जिसे सीए शुभम लड्‌ढा ने तकरीबन 70 लोगों से चंदा दिलाया है। ये चंदा 1 से 5 लाख के बीच है। हालांकि शुभम इस मामले में नया खिलाड़ी है। दो-तीन साल पहले ही काम शुरू किया है। 
 बड़ा खिलाड़ी प्रकाश जैन है। जिसका ऑफिस 60 फीट रोड छोटा बांगड़दा पर है। काफी लम्बे समय से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां भी शुरुआती दौर में संदिग्ध दान के 50 से अधिक मामले मिले हैं। जिन राजनीतिक दलों को चंदे दिया है उनकी सूची लम्बी है। इनमें मालवा कांग्रेस का भी नाम है। 
बोगस बिलों की लम्बी कहानी...
2.29 लाख कर्मचारी, 7124 करोड़ का फर्जी क्लैम
मुंबई, पुणे और नागपुर क्षेत्र में कुल 86058 कर्मचारियों ने 2488 करोड़ की कटौती का दावा किया। 
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (एनडब्ल्यूआर) क्षेत्र में 47571 कर्मचारियों ने 1382 करोड़ की कटौती का दावा किया।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) के संयुक्त क्षेत्र में 8597 कर्मचारियों ने 223 करोड़ की कटौती का दावा किया। 
कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 49,580 कर्मचारियों ने 1641 करोड़ का दावा किया।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 37,822 कर्मचारियों ने कुल 1117.93 करोड़ का दावा किया।
चीफ कमिश्नरेट फर्जी क्लैम लेने वाले कर्मचारी
मुंबई 68225
कर्नाटक-गोवा 34357
दिल्ली 33088
गुजरात 21432
आंध्र-तेलंगाना 15223
आयकर विभाग द्वारा फर्जी कटौती और छूट पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद पिछले 4 महीनों में लगभग 40,000 करदाताओं ने आयकर रिटर्न में संशोधन किया है और 1,045 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले दावों को वापस लिया है।

No comments:

Post a Comment