शहडोल संभाग सुरभि भरोसे
इंदौर, विनोद शर्मा ।
महिला सशक्तिकरण के लिये मध्य प्रदेश में अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। सशक्तिकरण को लेकर मोहन सरकार सिर्फ बात नहीं करती, बल्कि महिलाओं पर भरोसा भी जताती है। इसका उदाहरण है मंत्रीमंडल में शामिल पांच महिला मंत्री और तकरीबन 10 महिला आईएएस को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी।
महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का विजन क्लीयर है। वे मानते हैं कि महिलाओं में काम करने की क्षमताएं बहुत है, जरूरत हैं उन्हें अवसर देने की। अपनी इसी सोच को लेकर संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल करके उन्हें अपने विभाग में काम करने की पूरी आजादी दी गई है।
डॉ. यादव के सीएम बनने से पहले प्रदेश में 3-4 जिलों में महिला कलेक्टर थी। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने तक महिला कलेक्टरों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी। उनका मानना है कि महिलाएं किसी भी काम को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ तीव्र गति से करती हैं। इसलिए आने वाले समय में कई जिलों में और भी महिला आईएएस कलेक्टर बनाई जाएंगी। प्रदेश में 55 जिले हैं।
इसी तरह उन्होंने महिला आईएएस अफसरों को 12 जिले की कमान सौंपी गई हैं वहीं शहडोल जैसे ट्राइबल संभाग की आयुक्त सुरभि गुप्ता को बनाया गया है। बात इंदौर संभाग की करें तो यहां खरगोन, बड़वानी और झाबुआ की जिम्मेदारी जिन महिला अधिकारियों को सौंपी हैं वे पिछले अफसरों से बेहतर काम करके दिखा रही हैं। झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को भारत निर्वाचन आयोग ने बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड दिया है। यह अवार्ड 2024-25 के लिए दिया गया। आयोग ने जिन 9 कलेक्टरों का चयन किया था उनमें मीना मप्र से अकेली थी। मीना ने इंदौर में जिला पंचायत सीईओ रहते भी निर्वाचन को लेकर कई नवाचार किए थे।
ये जिले महिला अफसरों के भरोसे
जिले कलेक्टर (आईएएस बैच)
खरगोन भव्या मित्तल (2014)
झाबुआ नेहा मीणा (2014)
बड़वानी गुंजा सनोबर (2015)
शाजापुर ऋजु बाफना (2014)
मंदसौर अदिति गर्ग (2015)
ग्वालियर रूचिका चौहान (2010)
रीवा प्रतिभा पाल (2012)
मैहर रानी बाटड (2014)
नर्मदापुरम सोनिया मीना (2013)
नरसिंहपुर शीतला पटले (2014)
सिवनी संस्कृति जैन (2015)
डिंडोरी नेहा मारव्या सिंह (2011)
मंत्रीमंडल में 'पंच'
संपतिया उइके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास
कृष्णा गौर(राज्यमंत्री) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
प्रतिमा बागरी (राज्यमंत्री) नगरीय विकास एवं आवास
राधा सिंह(राज्यमंत्री) पंचायत और ग्रामीण विकास
सरकार में भी अहम जवाबदारी
अधिकारी पद विभाग
दीपाली रस्तोगी पीएस पंचायत और ग्रामीण विकास
सोनाली बायंगणकर पीएस महिला एवं बाल विकास विभाग
रश्मि शमी पीएस खाद्य, नागरिक आपूर्ति
No comments:
Post a Comment