कालरा के घर पर हमला करने वाली जीतू की गैंग बेनकाब
इंदौर. विनोद शर्मा ।
एमआईसी सदस्य जीतू जाटव "यादव' के समर्थकों के बीच पार्षद कमलेश कालरा के घर जो हंगामा मचाया है। उसकी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में कालरा के नाबालिग बेटे को उसकी मां और दादी के सामने नंगा कर दिया। मामले में एमआईसी सदस्य यहकहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि हंगामा करने वाले मेरे समर्थक नहीं थे जबकि वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वे पिछले दिनों ही जन्मदिन के होर्डिंगों पर जीतू के साथ नजर आए हैं।
वीडियो 1 मिनट 7 सेकंड का है। जो उन्हीं लोगों ने बनाया है जिन्होंने कालरा के बेटे के कपड़े उतारे। हिंदुस्तान मेल ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्ती की। पता चला कि वीडियो में पिंटू शिंदे, धन्ना राय, बंटी ठाकुर, नवीन शर्मा, अक्षय दुबे और पिंटू आर्य भी दिख रहे हैं। वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर हिंदुस्तान मेल ने इसकी तफ्तीश की। वीडियो कृष्णा शर्मा ने बनाया है जो नगर निगम में ठेकेदारी करता है। कपड़े दिलीप ने उतारे और पिंटू ने आर्य नेमप्लेट तोड़ी।
वीडियो में 10 से 12 गुंडे पार्षद के घर में घुसे दिख रहे हैं। जो अश्लील गालियां दे रहे हैं। पार्षद की मां और पत्नी के सामने। बेटा नाबालिग है। सबसे पहले उसके कपड़े उतर वाए। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन बदमाशों ने उसे पूरा नंगा कर दिया और कहा कि बता देना तेरे बाप को जीतू यादव से पंगा न ले। वरना अगली बार पूरे परिवार को नंगा कर देंगे।
कर्मचारी की बदजुबानी से हुआ था झगड़ा
झगड़ा यतींद्र यादव की वजह से हुआ था। यतींद्र ने पार्षद को जूनी इंदौर ब्रिज के पास बुलाया। पार्षद नहीं गए। इस पर यतींद्र ने बताया जीतू यादव का करता हूं। इस पर कालरा ने कहा कि जीतू का नाम लेकर डरा क्यों रहे हो, अपना काम करो। जो आपका जिम्मा है। विवाद के बाद सभापति मुन्नालाल यादव ने यतींद्र का समर्थन किया था जो कि यादव है। दूसरी तरफ जीतू यादव की ओर से कहा गया कि समाज उनके साथ है जबकि वे यादव ही नहीं। जाटव हैं।
सीएम से मिले दोनों पार्षद
विवाद के दूसरे दिन एक तरफ जहां विधायक मालिनी गौड़ और सिंधी समाज के नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमलेश कालरा से मुलाकात की। वहीं उसी दिन कुछ भाजपा नेताओं ने जीतू यादव की मुलाकात भी सीएम से करा दी। सीएम ने सिर और गाल पर हाथ फेरा। इसके बाद यादव बेफिकर हो गए।
एमआईसी सदस्यता खतरे में
पिछले 20 साले से नगर निगम की परिषद में ऐसा ही होता है। इंदौर-2 से जुड़े पार्षद कुछ ऐसा कारनामा करते हैं कि महापौर से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक सिर पकड़ लेते हैं। इससे पहले लाल बहादुर वर्मा को आए दिन के झगड़े के कारण डॉ.उमाशशि शर्मा की एमआईसी हटाया गया था। इसके बाद कृष्णमुरारी मोघे को इस्तीफा तक देना पड़ा जो बाद में उन्होंने वापस ले लिए। फिलहाल नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कालरा और यादव दोनों को नोटिस थमाकर जवाब मांगा है।
मैं बताता तुझे जीतू यादव क्या है...
जीतू : लोगों के सामने आप मेरी बेइज्जती करोगे।
कालरा : सुनो तो सही वीडियो बना रहे हैं उन्हें कह दो चले जाए। मेरी मदर 75 इअर ओल्ड है।
जीतू : वीडियो बना नहीं दूंगा, वीडियो डालो बनाकर। तू कोई पहलवान है क्या?
कालरा : मैंने तो कभी ऐसा सोचा भी नहीं।
जीतू : तू हे कौन बे। संगठन का सिर्फ एक पार्षद है। इसीलिए तेरी इज्जत रह गई अभी तक। वरना मैं बताता तुझे जीतू यादव क्या है।
कालरा : भैया मैं माफी मांग रहा हूं।
जीतू : अब जीवनभर झेलना तू। समझा।
No comments:
Post a Comment