नगरोद आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका जांच के दायरे में
ईओडब्ल्यू की जांच में अब भी कई खुलासों की गुंजाइश
इंदौर. विनोद शर्मा ।
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने के बाद निलंबित हुए सहायक अधीक्षक (उद्यान) चेतन पाटिल की संपत्ति का खुलासा जो आर्थिक अपराध अन्वेशण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने किया है असल में संपत्ति उससे कहीं ज्यादा है। ईओडब्लयू के अनुसार जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि चेतन पाटील की पत्नी ज्योति पाटील हैं। उनके नाम से जनवरी 2017 में नगरोद आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से फर्म रजिस्टर्ड हुई थी। फर्म के माध्यम से मकान और बिल्डिंगों के नक्शे बनाने और पास कराने का काम भी किया जाना बताया है। सूत्रों की मानें तो फर्म का कामकाज वास्तविक कम, कागजी ज्यादा है। इसे बनाने का मकसद पाटिल परिवार की अतिरिक्त इनकम दिखाना है।
कंपनी के नाम से साउथ इंडियन बैंक विजयनगर में खाता है। बताया जा रहा है कि फर्म या ज्योति पाटिल के नाम से किसी भी काम के कोई भी अनुबंध बिल बाउचर उसके पास नही है।
5 से 6 करोड़ की संपत्ति
बताया जा रहा है कि पाटिल ने 26 साल की नौकरी में भले 19 लाख वेतन लिया हो लेकिन संपत्ति जुटाई तकरीबन 5 से 6 करोड़ की। हालांकि 1.81 करोड़ के खर्च का जिक्र तो ईओडब्लयू ने भी अपनी जांच में किया है। ईओडब्लयू के जांच अधिकारी पाटिल से सहानुभूति रखते हैं। इसीलिए कार्रवाई तो की लेकिन छानबीन अधूरी की। हालांकि जांच अभी जारी है।
कौनसी संपत्ति किसके नाम
14 गुलमोन ग्रीन : 1000 वर्गफीट का ये प्लॉट चेतन पाटिल के नाम पर है कीमत 4.65 लाख है। प्लॉट नवंबर 2013 में खरीदा था। यहां 2 मंजिला मकान है। जिसकी कीमत 41.20 लाख आंकी गई है।
103 गुलमोहर ग्रीन : क्षेत्रफल 1000 वर्गफीट। ज्योति पाटिल के नाम है। कीमत 6.51 लाख। अक्टूबर 2014 में खरीदा। 500 वर्गफीट निर्माण है, कीमत 11 लाख के आसपास।
110 गुलमोहर ग्रीन : 1000 वर्गफीट। भाई ज्योति पाटिल के नाम। मई 2019 में खरीदा। कीमत 6.51 लाख।
41 एनएच सिंगापुर ब्रिटिश पार्क-2। 633 वर्गफीट। अक्टूबर 2020 में खरीदा। ज्योति पाटिल के नाम। कीमत 7.66 लाख।
No comments:
Post a Comment