Thursday, August 21, 2025

ठाठ से आठ

*लीग में भी सुपर इंदौर...अब देगा गुरुमंत्र*
कैटेगरी बदली, फिर भी नहीं झूकी हमारी झाड़ू
*- डंप साइट की सफाई में मार्किंग घटी, सेग्रीगेशन में हमारा मुकाबला नहीं*
*भोपाल देश की सबसे साफ राजधानी, मप्र को मिले आठ अवार्ड*
*तीन लाख तक की आबादी वाले देवास ने दिखाया दम*
इंदौर. विनोद शर्मा । 
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों की घोषणा गुरुवार को हुई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने विजेता शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें एक बार फिर इंदौर ने बाजी मारी। इंदौर ने सिर्फ स्वच्छता सुपर लीग में अपने उन तमाम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ा जो पिछले तीन साल से टॉप-3 में शामिल थे। इतना ही नहीं गुजरात का अहमदाबाद भले देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया हो लेकिन कचरे के सेग्रीगेशन के मामले में गुजरात भी इंदौर से मात खा गया।*  
 स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 मप्र के लिए खास रहे। इसमे इंदौर के साथ उज्जैन और बुधनी भी सुपर लीग का हिस्सा रहे और आबादी के लिहाज से अपनी कैटेगरी में टॉप-5 में जगह बनाई। अहमदाबाद के बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल देश की सबसे साफ राजधानी चुनी गई। तीसरे नंबर पर योगी बाबा का लखनऊ रहा। 
 इंदौर को अवार्ड मिला उसे राष्ट्रपति के हाथों मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने ग्रहण किया। विजयवर्गीय ने सम्मान के लिए नगर निगम की पूरी टीम के साथ ही शहर की जनता के सहयोग को धन्यवाद दिया। मौके पर कलेक्टर आशीष सिंह और अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) अभिलाष मिश्रा भी मौजूद थे।  
*आठवीं बार नंबर-1*  
इंदौर 2017 से देश के सबसे साफ शहर का खिताब जीतता आ रहा है। सफाई को लेकर पूरे देश में इंदौर की तारीफ हाती है। इंदौर बड़ा मॉडल बन चुका है। जिसका अनुसरण देश ही नहीं दुनिया के कई शहर करते हैं। इंदौर ने स्वच्छता में नवाचारों के माध्यम से सबको प्रभावित किया है। आज कई शहर दूसरे और तीसरे स्थान पर आने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, वहीं इंदौर लगातार 8 बार से अपना नंबर वन का खिताब हमेशा लेकर चल रहा है। 
*डम्प सइटों के उपचार में अहमदाबाद आगे*
जिन आठ पेरामीटर पर मार्किंग हुई है उनमें सिर्फ डंप साइटों का उपचार ही ऐसा पेरामीटर है जहां इंदौर के मुकाबले अहमदाबाद ने बाजी मारी है। यहां अहमदाबाद को 100 अंक मिले। वहीं इंदौर को 0 अंक। वहीं नंबर-2 पर आया भोपाल भी इस मामले में 0 निकला। हालांकि सेग्रीगेशन के मामले में भोपाल को 95 अंक मिले हैं जबकि अहमदाबाद को 94 ही। लखनऊ सेग्रीगेशन में 97 अंक लाया लेकिन सुविधा केंद्रों की सफाई के मामले में 7 अंक से मात खा गया।  
*चेहरे बदलते रहे...इंदौर चरित्र नहीं बदला*
इंदौर 2016-17 के स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार नंबर-1 आया था। तब नगर निगम आयुक्त थे सीनियर आईएएस मनीष सिंह। 
2017-18 में भी उन्हीं के प्रयासों से इंदौर नं-1 रहा। हालांकि तब निगम की कमान मौजूदा कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाली थी। नेहरू स्टेडियम के कार्यक्रम में अवार्ड उन्होंने लिया। 5 मई 2020 तक सिंह ने 2017-18, 2018-19 के अवार्ड लिए। 
2019-20 का अवार्ड आयुक्त प्रतिभा पाल ने लिया। पाल अप्रैल 2023 तक आयुक्त रही। उन्होंने 2020-21 का अवार्ड भी लिया। 
अप्रैल 2023 में शहर की कमान आईएएस हर्षिका सिंह ने संभाली। उन्होंने 2022-23 और 2023-24 के अवार्ड प्राप्त किए।  
मार्च 2024 में इंदौर नगर निगम आयुक्त का दायित्व शिवम वर्मा को सौंपा गया। उनकी अगुवाई में इंदौर-8वीं बर नंबर-1 आया। 
* इंदौर अहमदाबाद सूरत*  
घर-घर संग्रहण 100 100 100
कचर छटनी 98 94 92
उत्सर्जन-निस्तारण 100 100 100
डंप साइटों का उपचार 0 100 0
काॅलोनियों की सफाई 100 100 100
बाजारों की सफाई 100 100 100 
जलस्रोतों की सफाई 100 100 100
सुविधाघरों की सफाई 100 100 100
टोटल प्रतिशत   
 सेग्रीगेशन में इंदौर शहंशाह...
शहर अंक  
इंदौर 98
लखनऊ 97
भोपाल 95 
नवी मुंबई 95
अहमदाबाद 94
सूरत 92
चंडीगढ़ 14
घटी इंदौर की मार्किंग....2024/2023
     इंदौर अहमदाबाद सूरत
कचर छटनी 98/98 100/95 92/98
उत्सर्जन-निस्तारण 100 100/71 100
डंप साइटों का उपचार 0/100 100/57 0/100 
बाकि मापदंडों पर मार्किंग पिछले साल की तरह 100-100 ही रही।   

सुपर लीग 
    पहला दूसरा तीसरा 
10 लाख+ इंदौर सूरत नवी मुंबई
3-10 लाख नाएडा चंडीगढ़ मैसूर
50000-3 लाख एनडीएमसी तिरूपति अंबिकापुर
20000-50000 विटा ससवाद देऊलाली
-20000 पंचगनी पाटन पनहाला
2024-25 में देश के स्वच्छ शहर 
     पहला दूसरा तीसरा 
10 लाख+ अमदाबाद भोपाल लखनऊ
3-10 लाख मिरा-भयंदर बिलासपुर जमशेदपुर
50000-3 लाख देवास करहद करनाल
20000-50000 पणजी अस्का कुम्हारी
-20000 बिल्हा चिकिटी शाहगंज
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 
शहर 4589
केंटोनमेंट एरिया 58
गंगा किनारे शहर 88
वार्ड 95120
कमर्शियल एरिया 19895
रेसीडेंशियल एरिया 28708
सीटी-पीटी 26792
प्लांट फेसिलिटी 29240
स्कूल 23839
आसान नहीं थी मार्किंग....
ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक 1,46,69,712
आमने-सामने सिटीजन फीडबैक 22,14,485
मुल्यांकनकर्ता 3000 से अधिक
शहरों से साक्ष्य जुटाए 9टीबी के 
फोटोग्राफ संलग्न 62,62,584

स्टेट रैकिंग....
महाराष्ट्र 10
मप्र 8
उप्र 6
आंध्रप्रदेश 5 
गुजरात 4
कर्नाटक 2
मप्र में 8 अवार्ड....
सुपर लीग - इंदौर, उज्जैन और बुधनी
ओडीएफ सिटी 15
ओडीएफ+ 4
ओडीएफ++ 339
वॉटर+ 43
मप्र के शहरों को मिले अवार्ड 
*सुपर लीग...*
10 लाख से अधिक आबादी इंदौर 1
3 से 10 लाख आबादी उज्जैन 4
20 हजार से कम आबादी बुधनी 5
*स्वच्छ शहर अवार्ड*
10 लाख से अधिक आबादी भोपाल 2
50 हजार से 3 लाख देवास 1
20 हजार से कम शाहगंज 3
*स्पेशल कैटेगरी....*
जबलपुर 2
*प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर* 
ग्वालियर 18
-------------------------------
स्वच्छता के शीर्ष पर इंदौर…। आदरणीय राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के सम्मान समारोह में इंदौर को ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटीज़’ श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित किया जाना प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। भोपाल, उज्जैन सहित अन्य विजेता शहरों की जनता को भी बधाई। 
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

No comments:

Post a Comment