क्षेत्रीय पार्षद के दबाव-प्रभाव में कार्रवाई ढिली रखने के आरोप
इंदौर. विनोद शर्मा ।
लव जिहाद को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार जितनी सख्त है उतनी सख्ती खजराना थाने में नजर नहीं आती। एक के बाद एक मामले तो सामने आते हैं लेकिन एक पार्षद की दखलंदाजी के कारण उन पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती, जैसी मोहन सरकार चाहती है। कभी इधर-कभी उधर नजर आने वाले इन पार्षद की मेहरबानी के कारण ही खजराना पुलिस उस बाप पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है जिसने अपने सौतेले बेटे की जबरिया खतना कर दी थी।
खजराना थाना क्षेत्र में हर वह काम हो रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.यादव के साथ ही भाजपा, आरएसएस और बजरंगदल की आईडियोलॉजी के खिलाफ है। 16 जून 2025 को अवैध खतना का मामला सामने आया। जिसमें शंकरनगर निवासी एक महिला ने पति शाहनवाज और ससूर सलीम पटेल पर आरोप लगाया था कि उसके 14 साल के बेटे की जबरिया खतना करके उसका धर्म बदल दिया।
बजरंग दल के कृष्णा वाघ ने बताया कि खतना करके बच्चे की शारीरिक पहचान ही बदल दी। इतना ही नहीं शाहनवाज ने बच्चे का अपहरण करके देवास के मदरसे में भर्ती कर दिया था। लड़का हिंदु था उसे ईशान नाम देकर मदरसे में भर्ती किया गया। इस मामले में पुलिस ने गहराई से जांच नहीं की। मदरसे पर गई नहीं पुलिस। न दस्तावेज खंगाले। न अपहरण की धारा लगाई है। पुलिस पार्षद उस्मान पटेल के दबाव में कार्रवाई नहीं करती। लव जिहाद के मामले में भी उनकी दखलंदाजी रहती है।
अब तक गिरफ्तारी नहीं...
अवैध खतना के मामले में शहनवाज पहले पकड़ा जा चुका है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार किया लेकिन पिता सलीम पटेल अब तक फरार है। उसे बचाने में क्षेत्रीय नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है।
जैन बच्चे की कर दी थी खतना
अवैध खतना का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2023 में सिवना बाड़मेर निवासी महेश नहाटा ने रजा कॉलोनी निवास इलियास कुरैश पर पत्नी प्रार्थना और बेटे मनन को कब्जे में रखने का आरोप लगाया था। कहा था कि इलियास मनन की जबरिया खतना कर चुका है। धर्म बदल दिया। पिता की जगह खुद का नाम लिख दिया।
लव जिहाद की कहानियां...
8 जून 2025 : खजराना निवासी तोहिद रजा ने खुद को राहुल बताकर हिंदू युवती से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।इस दौरान उसने उसके वीडियो भी बनाए और ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये वसूल लिए। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा
कोई कुछ भी कह सकता है। हमारा इन सब मामलों से लेना-देना नहीं है। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। कानून अपना काम करे।
उस्मान पटेल, पार्षद
No comments:
Post a Comment