इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
475-76 एमजी रोड के बाद 84 नगर निगम रोड पर मंजूरी के विपरीत बिल्डिंग तानने वाले अशोक हरियानी पर भाजपा नेताओं की विशेष छत्रछाया है। उधर, नगर निगम में भी भाजपा सत्ता में है। इसका और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत से लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा से नजदीकी का फायदा हरियानी को उसकी अवैध बिल्डिंगों में मिल रहा है। आधा-आधा दर्जन शिकायतों के बावजूद निगम मुख्यालय के नजदीक बनी इन अवैध इमारतों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
नगर निगम द्वार से 10 मीटर दूर दिलीप पिता बालकृष्ण सोलंकी, दिनेश बालकृष्ण सोलंकी, जितेंद्र बालकिशन सोलंकी और प्रीति पति हसमुखलाल राठौर के प्लॉट नं. 84 नगर निगम रोड पर अशोक हरियानी ने आवासीय नक्शा मंजूर कराकर कैसे मार्केट तान दिया? इसका खुलासा गुरुवार को ‘निगम की छाती पर घर के नाम पर ताना मार्केट’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार में दबंग दुनिया ने किया था। निर्माण के साथ ही सवाल यह भी उठा कि आखिर अशोक हरियानी की अवैध इमारतों पर निगम कार्रवाई करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहा है? जब इसका जवाब तलाशने की कोशिश की तो पता चला कि हरियानी की भाजपा नेताओं के साथ अच्छी बैठक है।
फेसबुक पर भी झांकीबाजी
हरियानी के फेसबुक अकाउंट पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद मेनन, प्रभात झा के साथ फोटो डाल रखे हैं। इन फोटो में कहीं वे वरिष्ठ नेताओं का मुंह मीठा करा रहे हैं तो कहीं वरिष्ठ नेता उनका मुंह मीठा करा रहे है।
अधिकारी मेहरबान..
भवन अधिकारी : विवेश जैन- कहते हैं मुझे जानकारी ही नहीं है।
भवन निरीक्षक : उमेश पाटीदार - फोन ही नहीं उठाते।

No comments:
Post a Comment