Friday, April 8, 2016

स्मार्ट फोन सरल कर देगा सिंहस्थ sinhastha 2016

मेले को लेकर जानकारियों से लैस दो दर्जन मोबाइल एप तैयार
इंदौर. विनोद शर्मा ।
2004 के मुकाबले 2016 के सिंहस्थ को उज्जैन के बुनियादी विकास ने यादगार बनाया है तो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल ने सहज कर दिया है। ग्लोबल पॉजिसनिंग सिस्टम (जीपीएस) और स्मार्ट फोन से लेकर एप्स तक ने दूर-दराज बैठे उन लोगों को अभी से सिंहस्थ के महत्व और मेला क्षेत्र के ‘दर्शन’ करा दिए हैं जो उज्जैन के भूगोल से अब तक वाकिफ भी नहीं हैं।
गुगल प्ले पर उज्जैन सिंहस्थ 2016, सिंहस्थ उज्जैन 2016, सिंहस्थ कुम्भ उज्जैन,  नेविगेशन मेप सिंहस्थ, सारथी, हैलो उज्जैन, उज्जैन सिंहस्थ, आॅनलाइन ट्रेनिंग, सिंहस्थ 2016, सिंहस्थ, अपना उज्जैन, फील कुम्भ, सिंहस्थ दशिक,  सिंहस्थ लाइव, आॅफ लाइन मेप सिंहस्थ, सिंहस्थ मेला जैसे मोबाइल एप उपलब्ध हैं। इन मोबाइल एप पर हर वह जानकारी उपलब्ध है जो आप उज्जैन या सिंहस्थ के बारे में जानना चाहते हैें। फिर बात शिप्रा, महाकाल और सिंहस्थ के महत्व की हो या या फिर उज्जैन के इतिहास की।
बड़े मददगार हैं ये एप
सिंहस्थ में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में उपलब्ध यह एप बड़े काम के हैं। इन पर मेला क्षेत्र, स्नान की प्रमुख तिथियों, होटल-रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्टेशन, नजदीकी पर्यटन स्थल के साथ ही आपतकालीन स्थिति में काम आने वाले हर तरह के सपंर्क नंबर है। न डायरी मेंटेन करने की जरूरत है। न कोई पेम्पलेट। न कहीं भटकने की।
यह है एप...
सारथी : सिंहस्थ मेला कार्यालय का यह  आॅफिशियल एप है। इस पर टास्क असाइनमेंट, जियो फेंसिंग, ग्राफिकल रिपोर्ट, रिक्वेस्ट मैनेजमें, वॉटर क्वालिटी, एअर क्वालिटी की जानकारी उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता को नाम, मोबाइल नंबर और पासवर्ड देना होगा। इसमें डेसबोर्ड आएगा। सेक्टर वार चार्ट है। हर जोन का जीआईएस नक्शा है।
सिंहस्थ मेला : सेवादीप फाउंडेशन द्वारा बनवाए गए इस एप पर हर मंदिर की जानकारी है। अखाड़ा, स्नान घाट, मेला समिति, शाही स्नान, आश्रम, टुरिस्ट प्लेस, हैल्प डेस्क, न्यूज के साथ ही कंपलेंट के आॅपशन भी हैं।
फील कुम्भ : शिवआशा टेक्नोलॉजी एंड सर्विस प्रा.लि. द्वारा बनाए इस एप पर जीपीएस मेप, इमरजेंसी कॉनटेक्ट, प्रमुख तिथियां, व्यवस्थाएं और करीबी आकर्षक स्थलों की जानकारी है।
उज्जैन सिंहस्थ 2016 : बिग एन स्मार्ट सॉफ्टवेअर सॉल्युशन के इस एप पर सिंहस्थ-उज्जैन की जानकारी है।
सिंहस्थ कुम्भ 2016 : एप लिजेंड के इस एप पर कुम्भ मेले, मंदिर और टुरिस्ट प्लेस के साथ ही 4000 हेक्टेयर में फैले मेला ग्राउंड, ट्रांसपोर्टेशन और हॉस्पिटल की जानकारी है।
नेवीगेशन मेप सिंहस्थ उज्जैन : इस एप पर पूरे उज्जैन का नक्शा अपलोड है नई व्यवस्थाओं के साथ। इसका इस्तेमाल करके आप बिना किसी से पूछे उज्जैन घूम सकते हो।
उज्जैनइम्फू : एश टेक्नोलॉजी के इस एप पर होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, होस्टल, लॉज की जानकारी है।
सिंहस्थ दशिक : सिल्वर हॉल्डिंग इंडिया के इस एप पर लाइव फीड, न्यूज, आज के कार्यक्रम और अखाड़ों की जानकारी है।
सिंहस्थ लाइव : इस एप पर लाइव टेलीकॉस्ट की व्यवस्था है।
आॅफलाइन मेप सिंहस्थ उज्जैन : इस एप पर जो नक्शा दिया गया है उसका इस्तेमाल बिना नेट के भी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment