रविवार को एजीएम में हुए फैसला
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
असली-नकली सदस्यों की भारीभरकम बहस और अध्यक्ष-महासचिव के बीच एक-दूसरे को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिशों के कारण जून 2015 से टलते आ रहे इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव अब 8 मई 2016 को होंगे। रविवार शाम संपन्न हुई प्रेस क्लब की साधारण सभा में चुनाव की तारीख मुकरर्र करने के साथ ही 275 सदस्यों की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। सदस्यों की बेदखली से अन्य सदस्यों में भी नाराजगी है। उनका कहना है अतिरिक्त कार्यकाल खत्म होने के 119 दिन बाद कार्यकारिणी या साधारण सभा को सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का अधिकार किसने दिया।
एजीएम 4.15 बजे शुरू हुई लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण महासचिव अरविंद तिवारी ने 15 मिनट के लिए बैठक रद्द कर दी। इसी दौरा सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 4.30 पर बैठक का दूसरा चरण शुरू हुआ और तिवारी ने आज का एक सूत्रीय एजेंडा है, चुनाव की तारीख तय करना। जिला अभिभाषक संघ के रवींद्र सिंह गौड़ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सहमति के बाद 3 तारीखें (2, 8 और 15 मई) सामने आई। अंतत: चुनाव की तारीख 8 मई मुकरर्र की गई। बैठक में 120 सदस्य मौजूद थे।
ताकि न हो फिजूल खर्ची, न लगे आरोप
शशींद्र जलधारी ने कहा पिछली बार की तरह मैं फिर कहता हूं कि आदर्श चुनाव संहिता का पालन हो। 5 सदस्यों की सहमति बने। चुनाव में पैसा खर्च न हो। आरोप-प्रत्यारोप न लगे। कार्यकारिणी व सदस्यों ने इसका अनुमोदन करते हुए समिति बनाई। जिसमें सतीश जोशी, जीवन साहू, ओमी खंडेलवाल, जयदीप गौड़ को भी शामिल किया गया।
500 और 1000 होगा नामांकन शुल्क
चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1 हजार और कार्यकारिणी के लिए 500 रुपए नामांकन शुल्क तय हुआ।
275 सदस्यों को किया क्लब से बाहर
चार कार्यकारिणी सदस्यों सहित 275 सदस्यों तैयार सूची दिखाई जिनकी सदस्यता समाप्त कर प्रेस क्लब से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसमें 55 सदस्य ऐसे हैं जो सक्रिय नहीं है। महासचिव ने कहा प्रक्रिया जारी है जिसका सदस्यों ने विरोध करते हुए कहा निर्णय जल्द लें। 22 नामों पर एक दिन का महासचिव ने समय मांगा। इसमें कमल कस्तूरी और विनिता जायसवाल का नाम भी शामिल है। इस पर संजय जोशी और संजय त्रिपाठी ने आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि जब अतुल लागू और के.के.शर्मा जैसे सम्मानीय सदस्यों को बाहर कर रहे हैं तो कमल कस्तुरी और विनिता जायसवाल पर विचार क्यों। लागू और शर्मा पर भी विचार हो। वरना इन्हें भी बाहर किया जाए।
20 लोगों के नाम विचाराधीन की सूची में है। हर्षवर्धन ने कहा कि सभी को हटाया जाए। मामले का पटाक्षेप किया जाए। तिवारी ने कहा कि हम कार्यकारिणी में रहते हुए निर्णय नहीं ले सकते। बाद में उन्होंने बेदखल किए सदस्यों की सूची पढ़ी। कहा जांच के बाद कार्रवाई होगी। अन्यथा कई पात्र, अपात्र हो जाएंगे।

No comments:
Post a Comment