जांच : संबंध के कारण आये या अनुबंध के कारण
- किसने उठाया मेहमाननवाजी का खर्चा
इंदौर. विनोद शर्मा।
पत्रकारिता की आड़ में दलाली करने वाले प्रदेश टूडे के संचालक ह्रदयेश दीक्षित के खिलाफ इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की कड़ी छानबीन जारी है। इस कड़ी में होटल रेडीसन को नोटिस थमाते हुए इनकम टैक्स ने ह्दयेश की शादी की 25वीं सालगिराह पर आए मेहमानों की लिस्ट मांगी गई है। वहीं मामले की जानकारी इस बात की जांच भी जा रहे है कि कलाकार संबंधों के चलते आयोजन में शरीक हुए थे या फिर अनुबंध के चलते।
् दलिया माफिया सुनील जैन के साथ ही ह्रदयेश दीक्षित के ठिकानों पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग ने 12 जुलाई को छापेमार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान दीक्षित के हवाला कारोबार से लेकर बॉलीवुड कनेक्शन तक सामने आए। 17 फरवरी 2016 का दिन इसका बड़ा उदाहरण है जब ह्रदयेश दीक्षित और प्रतीक्षा दीक्षित की शादी की 25वीं साल गिराह में बॉलीवुड के दो दर्जन से ज्यादा कलाकार शरीक हुए थे। इनके ठहरने की व्यवस्था होटल रेडीसन में की गई थी। इसीलिए इनकम टैक्स ने होटल को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि कुल कितने मेहमान आए थे? उनके लिए रूम किन-किन के नाम पर किसने बुक किए थे? बिलिंग किसके नाम हुई थी?
15 दिन का वक्त मांगा है
इनकम टैक्स से मिले नोटिस के बाद होटल रेडीसन में हड़कंप रहा। हालांकि ह्दयेश एंड कंपनी से ग्रीन सिग्नल न मिलने के कारण अब तक होटल प्रबंधन इनकम टैक्स को मेहमानों की सूची नहीं दे पाया। नोटिस जारी हुए महीनाभर हो चुका है। बताया जा रहा है कि होटल प्रबंधन ने इनकम टैक्स में एक जवाब फाइल किया है लेकिन उसमें मेहमानों की सूची देने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा है। इस बात की पुष्टि होटल के अकाउंट विभाग के ही एक कारिंदे ने की है।
यह थे मेहमान...
एक्टर चंकी पांडे, सुनील शेट्टी, रजत रावैल पत्नी भावना, रजा मुराद, अनिल कपूर, संजय कपूर, नीरज वोरा, जैकी श्रृाफ, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और पत्नी सुमति।
एक्ट्रेस तबू, आरती छाबड़िया, कायनात अरोरा, हुमा कुरैशी, युविका चौधरी, अंजना सुखानी
खेल- आईपीएल चेयरमैन रहे राजीव शुक्ला और पत्नी अनुराधा। सट्टेबाजी के आरोपों में बेन हुई राजस्थान रॉयल टीम की मालिक शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा। क्रिकेटर अजय जडेजा।
2 से 10 लाख रुपए देकर बुलाये थे कलाकार
छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स के हाथ जो दस्तावेज लगे थे उनके अनुसार इन कलाकारों को आयोजन में शरीक होने के लिए 2 से 10 लाख रुपए तक भुगतान किया गया था। मकसद साफ था सालगिराह में दीक्षित परिवार का इम्पे्रेशन बढ़ाना। कलाकारों की उपस्थिति ने ऐसा किया भी। इसीलिए इनकम टैक्स अब इस बात की छानबीन कर रहा है कि जो कलाकार आए थे उन्हें कितने पैसे दिए गए। फ्लाइट से आने-जाने का खर्च किसने वहन किया? यहां होटल में किसके खर्च पर ठहरे? जिस दलाल के माध्यम से कलाकारों की बुकिंग हुई थी उससे भी पूछताछ होना है। जो दस्तावेज मिले हैं उनमें दलाल के नाम का भी जिक्र है।
मुंबई आॅफिस की मदद भी ले सकता है
मुंबई स्थित इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग के आॅफिस से भी इनकम टैक्स मदद लेगा। इस संबंध में आए हुए सभी कलाकारों की सूची वहां अधिकारियों को सौंप दी जाएगी ताकि उनके रिटर्न से इस बात की पुष्टि की जा सके कि उन्होंने अपने रिटर्न में पैसा लेकर आना स्वीकारा है या फिर संबंधों की खातिर आना।
फाइनेंस पर टिका है दीक्षित बंधुओं का बॉलीवुड कनेक्शन
इनकम टैक्स के हाथ जो हिसाब-किताब की डायरियां लगी थी उनके अनुसार दीक्षित बंधु इंदौर के बिल्डरों से पैसा लेकर बॉलीवुड की हस्तियों को फाइनेंस करते हैं। इसमें बड़ा नाम अनिल कपूर के भाई संजय कपूर का है। इसका खुलासा दबंग दुनिया पहले कर भी चुका है।

No comments:
Post a Comment