टीएंडसीपी के अधिकारियों की मनमानी
टेलीफोननगर में बन रही अवैध प्रीमियम गुलमोहर ग्यांस पार्क
इंदौर. विनोद शर्मा ।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नौ मीटर की सड़क को 12 मीटर बताकर सूर्य शक्ति गृह निर्माण सहकारी संस्था की जो छह मंजिला इमारत मंजूर की थी उसमें एक लाख वर्गफीट से ज्यादा अवैध निर्माण हो चुका है। मासिक बंदी के कारण नगर निगम के मैदानी अधिकारी हाउसिंग सोसायटी के नाम पर राजू टेकचंदानी और निखिल कोठारी जैसे भूू-माफियाओं की मनमानी का मुजायरा कर रहे हैं। इसका खुलासा लोकायुक्त तक पहुंची एक शिकायत में हुआ है।
मामला ग्यांसपार्क कॉलोनी (टेलीफोननगर) स्थित ग्राम खजराना की 39523 वर्गफीट जमीन पर 2009-2010 से बन रही होराइजन प्रीमियम गुलमोहर ग्यांस पार्क टाउनशीप का है। जिस जमीन पर टाउनशीप आकार ले रही है वह रिंग रोड से 45 मीटर अंदर है। रिंग रोड और बिल्डिंग के बीच स्कीम-94 है। 35 मीटर लंबी जिस सड़क से जमीन तक पहुंचा जा सकता है उसकी चौड़ाई नौ मीटर है। बावजूद इसके टीएंडसीपी के अधिकारियों ने 24 मार्च 2008 को जादूगरी करते हुए नौ मीटर की इस सड़क को नजरअंदाज करते हुए खसरे पर 12 मीटर चौड़ाई सड़क बताकर छह मंजिला इमारत का नक्शा पास कर डाला।
आधा-अधूरा नक्शा किया पास
टीएंडसीपी ने मार्च 2008 में जो नक्शा मंजूर (1408/नग्रानि/एसडीएम/2008) किया है उसके कवर नोट पर टाइप शब्दों में सिर्फ स्कीम-94 की नौ मीटर चौड़ी सड़क का जिक्र हैं जबकि उसके आगे पेन की हेंडराइटिंग में लिखा है के सामने 12 मीटर सड़क उपलब्ध है।
सामान्यत: कवर नोट या स्वीकृत ले-आउट पर बिल्डिंग की स्वीकृत ऊंचाई लिखी होती है। यहां स्थिति उलट है। बिल्डिंग की ऊंचाई के आगे 12 मीटर लिखा था जिसे काटकर नीचे लिख दिया गया कि ऊंचाई मप्र भूमि विकास अधिनियम के अनुसार।
3 और 4 बीएचके के तीन ब्लॉक बन रहे हैं
मौके पर तीन ब्लॉक मंजूर हुए हैं जिनमें 1830 व 1940 वर्गफीट के 3 बीएचके और 2440 से 2475 वर्गफीट के 4 बीएचके फ्लैट बने हैं जिनकी कीमत 64 लाख से लेकर 90 लाख रुपए तक बताई जा रही है।
बिल्डिंग होराइजन प्रोजेक्ट इंदौर प्रा.लि. नाम की कंपनी बना रही है जिसके डायरेक्टर निखिल कोठारी और सुरभी कोठारी है। इसके अलावा प्रोजेक्ट से राजू टेकचंदानी सहित कई बड़े चेहरे जुड़े हैं।
कौनसी जमीन किसकी
सर्वे नं रकबा मालिक
1276/5 0.078 सूर्यशक्ति हाउसिंग सोसायटी
1276/6 0.067 सूर्यशक्ति हाउसिंग सोसायटी
1276/7 0.014 मीनल प्रफुल्ल गुप्ता
1276/10 0.012 सुशीलादेवी जैन
1292/1/6 0.177 श्याम पिता गुरुमुखदास
1287/8 0.207 श्याम पिता गुरुमुखदास
(जिस वक्त नक्शा पास हुआ उस वक्त जमीन तारादेवी पति मदनलाल राठी, लीला शिवनारायण अवस्थी, होर्डिंग आॅनर के प्रदीप पिता हर्षस्वरूपऔर पायोनियर के राजेंद्रकुमार गिरधारीलाल के नाम थी।)
जमीन भी कम ज्यादा
सर्वे नं रकबा (हेक्टेयर) रकबा नक्शे में
1276/5 0.078 0.078
1276/6 0.067 0.067
1276/7 0.014 0.175
1276/10 0.012 0.012
1292/1/6 0.177 0.021
1287/8 0.207 0.015
कुल 0.555 0.368

No comments:
Post a Comment