Tuesday, July 5, 2016

ड्रग्स के खिलाफ हर तीसरी बड़ी कार्रवाई मप्र में

मंदिरों से लेकर एज्यूकेशनल इंस्टिट्यूट तक फैला नशे का कारोबार
इंदौर. विनोद शर्मा।
पंजाब में फैली नशाखोरी की लत को बयां करती फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की सफलता के बाद प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार को देखते हुए ‘उड़ते मप्र’ के शुटिंग की जरूरत भी जताई जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) और कस्टम ने तीन वर्षों में जितनी बड़ी कार्रवाई की है उनमें हर तीसरी कार्रवाई मप्र में हुई है। 600 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स पकड़ी गई। बड़ी बात यह है कि सभी कार्रवाई इंदौर, उज्जैन, नीमच और मंदसौर में ही हुई।
नशे ने यदि पंजाब की हालत बिगाड़ रखी है तो मप्र भी मजे में नहीं है। यहां भी नशाखोरी लगातार बढ़ रही है। आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ी कॉलोनी-बस्तियों से लेकर इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान तक भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। आईआईएम में तीन वर्षों में तीन नशे के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें दर्जनभर स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई हुई। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तो दूर एमवाय हॉस्पिटल, खजराना गणेश मंदिर और नीमच का भादवा माता मंदिर भी नशीले कारोबार से दूर नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में जिन कार्रवाइयों का जिक्र है उनमें से कुछ को यहीं अंजाम देकर हेरोइन और अफीम जब्त की गई है।
अपै्रल में ही पकड़ी 48 करोड़ की ड्रग्स
डायरेक्टोरेट आॅफ रैवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने पीथमपुर की एक बंद पड़ी निजी लैब में किराए पर चल रही ड्रग्स फैक्टरी से 200 किलो ड्रग्स और राऊ के सिलीकॉन सिटी के एक मकान से 36 किलो ड्रग्स पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 48 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इससे पहले 30 मार्च को रतलाम से 377.800 किलोग्राम अफीम का चूरा जब्त किया गया था।
मप्र में अलग-अलग पकड़ी गई ड्रग्स
पदार्थ मात्रा केस गिरफ्तारी
कोकिन 0 0 0
गांजा 3431.24 294 396
हशिश 8.91 9 14
हेरोइन 21.35 136 193
अफीम 506.84 41 71
2013- (41 प्रकरण में से 13 मप्र)
3 फरवरी- इंदौर 130 ग्राम हेरोइन जब्त की। दो गिरफ्तार।
20 सितंबर- 400 ग्राम चरस जब्त। तीन गिरफ्तार। मोटरसाइकिल जब्त।
20 दिसंबर- मोटरसाइकिल पर ले जाई जा रही 340 ग्राम हेरोइन जब्त।
7 अगस्त- नीमच-मंदसौर रोड से 7 किग्रा अफीम जब्त। एक गिरफ्तार।
17 अगस्त- नीमच से 141 किग्रा एसिटिक एन्हाइड्राइड जब्त। चार गिरफ्तार।
25 अगस्त- मंदसौर से 4.350 किग्र्रा अफीम जब्त। दो गिरफ्तार।
26 अगस्त- रतलाम से 115 ग्राम हेरोइन जब्त। एक गिरफ्तार।
29 अगस्त- मंदसौर से 17 किग्रा एसिटिक एनहाइड्राइड जब्त। दो पकड़ाए।
2 अक्टूबर- नीमच से 9.400 किग्रा अफीम जब्त। बाइक जब्त। एक गिरफ्तार।
13 अक्टूबर- मंदसौर से 22 किग्रा एसिटिक एन्हाइड्राइड जब्त। एक गिरफ्तार।
28 दिसंबर - दालोदा रोड से एक टवेरा से 443 किलोग्राम पोस्त भूस जब्त।
2014 (37 में से 9)
2 फरवरी- एमवायएच इंदौर से 200 ग्राम हेरोइन जब्त। एक गिरफ्तार।
11 सितंबर-रेलवे स्टेशन सियागंज रोड के बाहर से 100 हेरोइन जब्त। दो गिरफ्तार।
23 सितंबर- खजराना मंदिर से 400 ग्राम हेरोइन जब्त। एक गिरफ्तार।
14 सितंबर-नीमच से 9.500 किग्रा अफीम जब्त। 4 गिरफ्तार।
29 मार्च- सुआसरा बस स्टैंड से 21.500 किग्रा एसिटिक एन्हाइड्राइड जब्त। एक गिरफ्तार।
1 जनवरी- नीमच-चित्तौड़ा हाइवे स्थित केसरपुरा गांव से 3770.170 किलोग्राम पोस्त पाउडर से भरा एक ट्रक (आरजे32जी2070) पकड़ा था।
10 जनवरी-नीमच रेलवे स्टेशन से 500 ग्राम हेरोइन जब्त। एक गिरफ्तार।
21 जनवरी-नानाखेड़ा बस स्टैंड से 2.075 किग्रा हेरोइन जब्त। एक गिरफ्तार।
25 जनवरी- भादवा माता मंदिर से 7.350 किलोग्राम अफीम जब्त। जांच टीम पर ही हमला बोला। कोई गिरफ्तार नहीं हुआ।
17 फरवरी- भटखेड़ा फंटा नीमच से 4 किग्रा अफीम जब्त। एक गिरफ्तार।
2 जुलाई-नृसिंहपुर के श्रेष्ठ पेट्रोल पंप से एनसीबी इंदौर ने 284 किलोग्राम गांजा जब्त किया था।
2015 (32 मामलों में 11 मप्र से।)
31 अक्टूबर- इंदौर से फेन्सेडाइल कफ सिरप की 10 हजार बोतलें जब्त।
22 दिसंबर- इंदौर से 200 ग्राम हेरोइन जब्त। दो गिरफ्तार।
18 जनवरी- नीमच से 5.11 किलोग्राम अफीम पकड़ी। दो गिरफ्तार।
26 जनवरी-मंदसौर से 6.2 किलोग्राम अफीम पकड़ी। एक गिरफ्तार।
12 मई- रतलाम से 4.430 किलोग्राम अफीम पकड़ी। दो गिरफ्तार।
27 मई- मंदसौर से 2.700 किलोग्राम अफीम पकड़ी। चार गिरफ्तार।
27 अगस्त- उज्जैन से 820 ग्राम हेरोइन जब्त। दो गिरफ्तार।
24 सितंबर- मंदसौर से 350 ग्राम अप्लाराजोलर जब्त। एक गिरफ्तार।
25 सितंबर- नीमच से 1 किग्राम अफीम/हुंडई कार जब्त। दो गिरफ्तार।
27 सितंबर- गरोठ से 206 ग्राम हेरोइन जब्त। दो गिरफ्तार।
30 अक्टूबर- मंदसौर से 1.55 किग्रा अफीम जब्त। सिर्फ अल्टोकार पकड़ाई।



No comments:

Post a Comment