कलेक्टर की सख्ती से सहकारिता विभाग और आईडीए करेगा कार्रवाई
कलेक्टर का दावा : दो महीने में 2800 सदस्यों को मिलेगा लाभ
इंदौर. दबंग रिपोर्टर ।
कसेरा, वैभव, बशनशाह और महात्मागांधी जैसी पांच गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के प्लॉट से वंचित सदस्यों के लिए अच्छी खबर यह है कि जल्द ही संस्था की वरीयता सूची जारी होने वाली है। सूची जारी होते ही प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कलेक्टर पी.नरहरि के निर्देश पर सहकारिता विभाग और आईडीए ने वरीयता सूची पर काम शुरू कर दिया है।
बीती जनसुनवाइयों के दौरान सामने आए मामले के बाद कलेक्टर ने दोनों विभागों को कहा था कि लोग प्लॉट के लिए परेशान हो रहे हैं। इनकी समस्याओं का निराकरण हो। कसरा गृह निर्माण समिति, वैभव गृह निर्माण समिति, बसनशाह गृह निर्माण समिति, महात्मा गांधी गृह निर्माण समिति, विकास अपार्टमेंट संस्था के 367 सदस्यों की वरीयता सूची जल्द जारी की जा रही है जो कि वर्षों से लंबित थी। श्रीराम कृपा गृह निर्माण समिति और स्कीम नम्बर 103 के अंतर्गत आने वाली संस्था के 85 प्लॉटों के लिए भी वरीयता सूची आईडीए को भेजी जाएगी।
60 दिन, 3050 को फायदा
कलेक्टर की पहल के बाद सहकारिता विभाग अगले 60 दिन में न्याय नगर गृह निर्माण समिति, लक्ष्मण नगर गृह निर्माण समिति और कष्ट निवारण गृह निर्माण संस्था के 2800 सदस्यों की वरीयता सूची जांच कर प्रकाशित करेगा। सशस्त्र पुलिस बल गृह निर्माण संस्था के 250 सदस्यों की सूची भी जारी होगी। इन्हें आईडीए भेजा जाएगा। आईडीए अपनी स्कीमों में शामिल इन संस्थाओं के प्लॉटों की रजिस्ट्री कराएगा।

No comments:
Post a Comment