Monday, July 18, 2016

आसमान छुएगी 20 मंजिला स्काई लक्जिरिया

शालीमार के सामने जहां राजभवन जमींदोज हुआ था, अब वहां
शहर की सबसे ऊंची इमारत
इंदौर. विनोद शर्मा ।
शालीमार टाउनशीप के सामने जिस जमीन पर सालभर पहले तक ‘राजभवन’ नजर आता था अब जल्द ही वहां 60 मीटर ऊंची 20 मंजिला इमारत नजर आएगी। उपयोग आवासीय/व्यावसायिक होगा। इसे स्काई लक्जिरिया एक्लेट एंड  स्काई कॉर्पोरेट पार्क के नाम से पहचाना जाएगा। इमारत को हाईराइज कमेटी से मंजूरी और केद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग से पर्यावरणीय अनुमति भी मिल चुकी है। जी.एम. इंटरप्राइजेस अपने इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करेगी।
निरंजनपुर के सर्वे नं. 385/2 से लेकर 385/10 तक 128960 वर्गफीट जमीन कंपनी की है। सामने एबी रोड की चौड़ाई 60 मीटर है जिस पर 90 मीटर तक ऊंची बिल्डिंग को पर्मिशन दी जा सकती है।     प्लॉट का न्यूनतम 40 मीटर फ्रंट रोड साइड होना चाहिए जबकि यहां फ्रंट 71.64 मीटर चौड़ा है। इसीलिए कंपनी 60 मीटर ऊंची बिल्डिंग का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को 16 जून को हाईराइज कमेटी ने मंजूरी दी थी। 1 जुलाई को वन एवं पर्यावरण विभाग ने भी ईसी जारी कर दी।30 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज और 1.20 एफएआर के साथ कुल 518508 वर्गफीट निर्माण की अनुमति दी गई।
तीन हजार को मिलेगा रोजगार
पर्यावरणीय अनुमति के अनुसार स्काई बिजनेस पार्क की दुकानों और आॅफिसेस में तकरीबन 3000 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी के सर्वेसर्वा गोविंद जेठानंद चावला, निम्मीदेवी पति गोविंद चावला, जी.एस.इंटरप्राइजेस,  सागर पिता गोविंद चावला।
अब तक सिर्फ मंजूर हुई, बनी नहीं
60 मीटर ऊंची बिल्डिंग की अनुमति पहली बार नहीं हुई। इससे पहले भी हुई लेकिन उन पर काम भी शुरू नहीं हुआ। अपै्रल 2014 में निपानिया में एनआरके होम्स प्रा.लि. को बायपास के पास 60 मीटर ऊंची बिल्डिंग की अनुमति दी गई थी लेकिन मंदी के कारण कंपनी ने प्रोजेक्ट होल्ड कर दिया। दोनों को छोड़ अब तक 45 मीटर ऊंची बिल्डिंगों को ही अनुमति मिली है।
हम जल्द काम शुरू करेंगे
ईसी मिल चुकी है। हाईराइज कमेटी भी अनुमोदन कर चुकी है। ले-आउट मंजूर होने के बाद जल्द ही काम शुरू कर देंगे। प्रोजेक्ट महत्वकांक्षी है, शहर को पसंद भी आएगा।
गोविंद चावला
ऐसी होगी इमारत
ब्लॉक ए- कमर्शियल
ऊंचाई : जी+15
दुकानें : 10
आॅफिस : 248
ब्लॉक बी रेसीडेंशियल
ऊंचाई- जी+20
यूनिट
4 बीएचके(हर फ्लोर पर 2) : 40
एलआईजी : 3
ईडब्ल्यूएस : 4
पार्किंग : 13977 वर्गमीटर। 459 कारें।
ग्रीन बेल्ट : 647 वर्गमीटर
एमओएस : फ्रंट - 18 मीटर, तीनों तरफ 9-9 मीटर।
अभी यह बिल्डिंगे हैं ऊंची
बिल्डिंग मंजिला
मेपल वुड 15
पिनेकल 15
ओशियन पार्क 15
बीसीएम निपानिया 15

No comments:

Post a Comment