इंदौर-देवास सिक्सलेन
इंदौर.चीफ रिपोर्टर।
अर्से तक काम रूके रहने के बाद आखिरकार इंदौर-देवास सिक्सलेन का दूसरा फ्लाइओवर तैयार हो गया। मांगल्या जंक्शन पर तैयार हुआ यह फ्लाईओवर तीन लेन है और इसका इस्तेमाल इंदौर से देवास की ओर जाने वाले वाहन की करेंगे।
तकरीबन सवा तीन सौ करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर पेडेस्ट्रियन अंडर पास (पीयूपी) और व्हीकल अंडर पास (वीयूपी) सहित चार फ्लाय ओवर बनना है। राऊ जंक्शन, खंडवा रोड, नेमावर रोड और मांगलिया जंक्शन। नेमावर रोड के बाद यह दूसरा फ्लाइओवर है जिस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बाकी तीनों फ्लाइओवर सिक्सेलन है। मांगलिया ही तीन लेन है। इसकी चौड़ाई करीब 15 मीटर है।
ऐसा है मांगलिया फ्लायओवर...
- नई टोलप्लाजा के पास बना है फ्लाइओवर।
- इंदौर से जिसे देवास जाना है वही फ्लायओवर से होकर गुजर सकेगा। देवास से इंदौर आने वाले लोग सेम लेवल में आएंगे। यानी उनके लिए ब्रिज पास ही तीन लेन रोड बनेगी। अब तक दो लेन ही रोड है। तीसरी को जमीन का इंतजार है।
ऐसा हो जाएगा मांगलिया जंक्शन
देवास से मांगलिया-देवास नाका की ओर जाने वाले वाहन राइट टर्न लेकर फ्लाय ओवर के नीचे से जाएंगे। उनकी सहुलियत के लिए जंक्शन से टोल प्लाजा तक सड़क पुराना एबी रोड भी सिक्सलेन बनाया जा रहा है। इस सिक्सेलन का बड़ा हिस्सा मांगलिया से देवास जाने वाले भी करेेंगे।
क्यों बनेगा 3 लेन...
- इंदौर-देवास के बीच मांगलिया बड़ा जंक्शन है जो पुराने एबी रोड को मांगलिया और देवासनाका से लेकर नई लोहामंडी तक जोड़ता है क्योंकि सिटी में भारी वाहनों की आवाजाही बंद है।
- वैसे भी अभी देवास से जितने ट्रक इंदौर आते हैं उनमें से ज्यादातर मांगलिया की ओर मुड़ जाते हैं।
- क्रॉसिंग बड़ा था और आईडीटीएल को इसे ब्रेकलेस बनाना था इसीलिए तीन लेन ऊपर से निकालकर, तीन लेन नीचे लाए ताकि फ्लायओवर के नीचे से लोग आराम से निकले।

No comments:
Post a Comment