असरावद खुर्द की अवैध कॉलोनी...
- बिना अनुमति के 170 निर्माण आए सामने
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
असरावद खुर्द की सरकारी जमीन पर कटती अवैध कॉलोनी देखकर भी अनदेखा करते रहे राजस्व अधिकारी अब कब्जेदारों की निगरानी में ही जांच कर रहे हैं। ऐसी जांच से जहां क्षेत्रवासी नाराज है वहीं राजस्व अधिकारियों का कहना है कि हम अपना काम कर रहे हैं। कोई साथ में खड़ा है तो हम उसे भगा नहीं सकते। प्रारंभिक जांच के दौरान ही 170 मकानों की सूची सामने आई है, इसमें से किसी के पास भी पंचायत की अनुमति नहीं है।
क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर पूर्व सरपंच पिंकी राजौरिया के पति पप्पू राजौरिया, विनोद मोरे, अमरचंद, दिनेश राजौरिया और महेश भिमाजी ने अवैध कॉलोनी काट दी है इसका खुलासा दबंग दुनिया लगातार कर रहा है। इसके बाद कलेक्टर पी.नरहरि ने जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। आदेश के बाद जाच जारी है। बुधवार को जरीब डालकर नपती की गई। नपती के दौरान पूरे वक्त पप्पू राजौरिया आरआई और पटवारी के साथ रहा। उसने कहने पर उन लोगों ने राजस्व अधिकारियों को दस्तावेज तक नहीं दिए जिनकी नौटरी राजौरिया बंधुओं और उनके शागिर्दों ने की थी।
दस्तावेज जुटाए
गुरुवार को राजस्व अधिकारी घर-घर पहुंचे और कब्जेदारों से कब्जे की प्रमाणिकता संबंधित दस्तावेज जुटाए। कुछ लोगों ने दिए। कई ने देने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि दो हिस्सों में कुल 170 मकानों की सूची बनाई गई है। इनमें एक में 125 मकान या निर्माण हैं जबकि दूसरे में 45 निर्माण। कुछ पर ताला लगा है। कुछ निर्माणाधीन है।
किसी तरह की कोई अनुमति नहीं
पंचायत स्टाफ ने बताया कि जितने भी निर्माण सामने आए हैं उनमें से एक के पास भी पंचायत की अनुमति नहीं मिली है। 15 बाय 30 और15 बाय 40 के ये प्लॉट नौटरी पर सरकार की आंखों में धूल झौंकते हुए बेचे गए हैं। हालांकि कोशिश की जा रही तारीखों में पंचायत के दस्तावेज बनाने की।

No comments:
Post a Comment