- सेंट्रल एक्साइज डे पर प्रिंसिपल कमिश्नर डॉ. मीणा ने दी अधिनस्थों को सीख
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
टैक्स कलेक्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमें टैक्स वैसे ही कलेक्ट करना चाहिए जैसे मधुमक्खी फुलों को नुकसान पहुंचाए बिना उसका रस जुटाती है। ध्यान रहे कि ट्रेड है तो डिपार्टमेंट हैं, इसीलिए ट्रेड फेसिलिटेशन पर जोर दें। यह बात बुधवार दोपहर संपन्न हुए ‘सेंट्रल एक्साइज डे’ सेलीबे्रशन के दौरान प्रिंसिपल कमिश्नर कस्टम, सेंट्रल एक्साइ एंड सर्विस टैक्स एस.एल.मीणा ने कही।
माणिकबाग पैलेस स्थित कमिश्नरेट में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में श्री मीणा ने बताया कि करदाताओं की सहुलियत के लिहाज से आवश्यकतानुसार कर प्रणाली में बदलाव किए जाते रहे हैं। फिर मुद्दा सेल्फ असेसमेंट प्रक्रिया का हो या फिर बीते वक्त में शुरू हुई आॅटोमेशन आॅफ सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स (एसीईएस) जैसे नए आॅनलाइन रिटर्न सॉफ्टवेअर का। आगामी वक्त जीएसटी का है। तमाम सुविधाएं देने, उद्योग जगत के प्रति उदारता का भाव रखने और शुल्क दरों में कमी के बावजूद बीते वर्षों में कर चोरी के मामले बढ़े हैं। इसे रोकने के लिए भी हमें सजग रहना होगा। हमें अपने काम में अधिक प्रवीणता, कुशलता और दक्षता लाना होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि कॉलेज के डीन प्रो. ए.एन.राजपूत थे उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की तारीफ की। उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों और कर्मचारियों के मैधावी बच्चों का भी सम्मान है।
बीते साल से ज्यादा टैक्स कलेक्शन
- इंदौर कमिश्नरेट द्वारा 854 करोड़ का टैक्स कलेक्शन किया गया है जो कि 2014-15 में कलेक्ट हुए 619 करोड़ से 38 प्रतिशत अधिक है। 2015-16 में एक्साइज-सर्विस टैक्स का संयुक्त टार्गेट 1047 करोड़ है
- ग्वालियर कमीश्नरेट का टार्गेट 599 करोड़ है। अब तक कलेक्ट हुए 494 करोड़ जो बीते साल से 16 प्रतिशत ज्यादा है। 408 करोड़ की कस्टम ड्यूटी कलेक्ट हुई।
प्रयास जो हमने किए..
- औद्योगिक सुविधा के लिए ‘येज ओन डूइंग बिजनेस’ की दिशा में कदम उठाए। सर्विस टैक्स के शिविर लगाए। समस्याओं का समाधान किया।
- माणिकबाग में करदाता सुविधा केंद्र बनाया। यहां कोई भी आकार जानकारी ले सकता है।
- सीपी ग्राम आॅनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई। यहां दर्ज होने वाली आॅनलाइन शिकायतों का तत्काल निराकरण होता है।
- हर बुधवार को दोपहर 1 बजे कोई भी बिना अपॉइन्टमेंट के अधिकारियों से मिल सकता है।
इन करदाताओं को किया सम्मानित...
सेंट्रल एक्साइज
इंदौर-ब्रिजस्टोन इंडिया, फोर्स मोटर्स
ग्वालियर- गोदरेज कंस्यूमर, एचआर जॉनशन
सर्विस टैक्स
इंदौर- वीई कमर्शियल व्हीकल, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
ग्वालियर- एसएसके डेवकॉन और ग्रासीम इंडस्ट्री
कस्टम
इंदौर- प्रोक्टर एंड गैंबल(बेस्ट इम्पोटर), टाटा इंटरनेशनल (बेस्ट एक्सपोर्टर)
ग्वालियर- एसआरएफ इंडस्ट्री (बेस्ट इम्पोटर), लेनसेक्स इंडिया (बेस्ट एक्सपोर्टर)

No comments:
Post a Comment