Thursday, February 18, 2016

सिंहस्थ में आयकर ढूंढेगा करदाता

क्षेत्रीय कर सलाहकार समिति की बैठक
संभागायुक्त ने दिया आयकरदाताओं को ही रिवॉल्वर लाइसेंस देने का सुझाव
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
नए टेक्सपेयर के टार्गेट से टेंशन से परेशान इनकम टैक्स (मुख्य आयकर आयुक्त परिक्षेत्र) इंदौर अपै्रल-मई के बीच उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ में पेन कार्ड शिविर लगाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां बड़ी संख्या में पेनकार्ड होल्डर बढ़ाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं अब रिवॉल्वर का लाइसेंस भी सिर्फ आयकरदाताओं को ही मिलेगा।  इस तैयारी का आगाज मंगलवार को आयकर भवन में संपन्न हुई क्षेत्रीय कर सलाहकार समिति की अहम बैठक से हुआ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य आयकर आयुक्त वी.के.माथुर ने बताया कि 2015-16 में हमने 407 करोड़ का रिफंड जारी किया है जो कि रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आयकरदाताओं का दायरा बढ़ाने के लिए सिंहस्थ एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। इंदौर मं जल्द ही आॅनलाइन असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। समिति के सचिव एडवोकेट राजेश जोशी ने टीडीएस मिसमैच और ई-फाइलिंग में आ रही समस्याओं पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि समय पर रिटर्न फार्म जारी न होने से रिटर्न भी वक्त पर दाखिल नहीं होते। एआईआर केसेस में संबंधित जानकारी ही पूछें। स्क्रुटनी असेसमेंट केस की आॅडिट में करदाता और सीए से पूछताछ न हो।
सुझाव यह भी...
स्क्रुटनी की प्रश्नावली संक्षिप्त हो। करदाता के प्रति सेवा और सहयोग का भाव हो।
मनोहर ऊंटवाल, सांसद
टीडीएस कटौती की जानकारी भी मोबाइल पर एसएमएस से मिले। सिर्फ आयकरदाताओं को ही रिवॉल्वर का लाइसेंस मिले। लाइसेंस धारकों की सूची इनकम टैक्स को दे देंगे।
संजय दुबे, संभागायुक्त
नियमित और ज्यादा कर देने वाले करदाता सम्मानित हों।
प्रशांत मिश्रा, डीडी(ईडी)
कॉलेजों में आयकर जागरूकता अभियान चले, ताकि भविष्य में अच्छे करदाता मिले।
गिरीश चांदोरकर, पीसीआईटी
सर्च या सर्वे के दौरान किसी करदाता पर आय घोषित करने के लिए दबाव नहीं बनाता।
प्रशांत झा, जेडीआईटी (इन्वेस्टिगेशन)
प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन दर्शाने के बाद भी सर्च के दौरान ऐसे दस्तावेज जब्त करके सालों तक नहीं लौटाए जाते जो विधि सम्मत नहीं है। छोटे व्यापारियों को अनुमानित आय पर कर देने की योजना प्रचारित हो।
मनोज पी गुप्ता, सीए

No comments:

Post a Comment