- कटारे और मालवीय बेच रहे हैं प्लॉट
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
चौतरफा अवैध कॉलोनियों से घिरी तकरीबन डेढ़ एकड़ जमीन...। पुराने गेट और बाउंड्रीवाल तोड़कर रोड बनाई...। उस पर 12-30, 15-30 और 20-40 की साइज में प्लॉट काट दिए। 100 रुपए के कच्चे स्टॉम् पर 1100 रुपए/वर्गफीट के हिसाब से सौदे किए जा रहे हैं। ताजा-तरीन अवैध कॉलोनी का यह मामला सामने आया है मुसाखेड़ी स्थित इदरीशनगर और शांतिनगर के बीच का जहां नानूराम कटारे और सुरेंद्र मालवीय बेनाम कॉलोनी काट रहे हैं।
कॉलोनी का खुलासा मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त को इदरीश कॉलोनी निवासी अंकित तोमर द्वारा की गई लिखित शिकायत के बाद हुआ। शिकायत और मौके से मिली जानकारी के अनुसार 20-40 का एक प्लॉट 9 लाख रुपए में बेचा जा रहा है। प्लॉट कटारे बेच रहा है। खरीदारों को किस्त सुविधा भी दी जा रही है बिना ब्याज के। खरीदारों में भरौसा बढ़ाने के मकसद से प्लॉट पर निर्माण करके बेचा रहा है। इदरीसकॉलोनी और शांतिनगर के बीच काटी जा रही 28 प्लॉटों की इस कॉलोनी को अब तक नाम नहीं दिया गया है क्योंकि नए नाम से कार्रवाई का खतरा रहता है। बाद में इसे इदरीशनगर ही कहा जाएगा।
शिकायत दर्ज, कार्रवाई के आदेश...
नगर निगम ने शिकायत दर्ज कर ली है। निगमायुक्त मनीष सिंह ने जोन-11 के देवकीनंदन वर्मा को को कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं। मेरे प्लॉट थे उन पर मकान बना रहे हैं। बाकी प्लॉट दूसरे के हैं। प्लॉट 6 साल से हैं। विवाद चल रहे हैं। ईस्माइल से ली थी जमीन। थाने तक मामला पहुंचा। कब्जे हटवाए थे।
नानूराम कटारे, कॉलोनाइजर
कॉलोनी नहीं काट रहे हैं, गरीबों को बसा रहे हैं। 10 हजार वर्गफीट का प्लॉट था उस पर यदि प्लॉट गरीबों को दे रहे हैं तो क्या बुराई है। हम तो गरीबों की सहायता कर रहे हैं।
सुरेंद्र मालवीय, कॉलोनाइजर

No comments:
Post a Comment