Tuesday, February 9, 2016

उजागर हुआ शक्ति का ‘डी’ खेल

अपने ही कारिंदों की कंपनियों को बेचे करोड़ों के शेयर
- इनकम टैक्स के हाथ लगे डमी कंपनी और डमी डायरेक्टरों की लंबी फेहरिस्त
इंदौर. विनोद शर्मा ।
डमी डायरेक्टर का खेल उजागर करने के साथ ही इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग ने शक्ति पंप्स के संचालकों द्वारा बिछाए गए ‘डी’ कंपनी का माया जाल भी उजागर कर दिया है। तीन दिन की इन्वेस्टिगेशन के दौरान विंग ने कुछ ऐसी कंपनियां तलाशी है जिन्होंने शक्ति पंप्स के शेयर बल्क में खरीदे। बड़ी बात यह है कि इन कंपनियों में जो डायरेक्टर हैं वे शक्ति पंप्स में अलग-अलग पद पर काम कर रहे हैं।
शक्ति पंप्स के खिलाफ अर्से से होमवर्क करके बैठी इन्वेस्टिगेशन विंग ने कंपनी के तथाकथित डायरेक्टर नवीन सुंदरलाल पटवा के साथ मुकेश पाटीदार, विकास पाटीदार और संतोष पाटीदार को भी पकड़ा है। ये तीनों एलबेज इन्फोटेक प्रा.लि., गजराज फिनवेस्ट प्रा.लि. और एमएल सिक्योरिटी एंड फाइनेंस प्रा.लि. के डायरेक्टर हैं। नवीन की डायरेक्टर शीप की तरह ये कंपनियां भी डमी है। इनमें जिन्हें डायरेक्टर बना रखा है वे शक्ति पंप्स में काम करते हैं। इनका इस्तेमाल शक्ति पंप्स के संचालक दिनेश पाटीदार अपनी ही कंपनी के शेयर बल्क में खरीदने के लिए करते हैं ताकि शेयर की डिमांड और वेल्यु दोनों बढ़े।
दो दशक पुराना है ‘डी’ का खेल
दिनेश पाटीदार ने फर्जी कंपनियों का तानाबाना 1995 से ही बुनना शुरू कर दिया था जब उन्होंने 10 करोड़ की अथॉराइज्ड केपिटल और 96 लाख की पेड अप केपिटल के साथ एमएल सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस प्रा.लि. की स्थापना की। इस कंपनी का पता 828 मेनरोड खजराना है जो कि कंपनी के डायरेक्टर विकास पाटीदार का भी पता है। यह बात अलग है कि नवंबर 1981 को जन्मे विकास मार्च 2005 में कंपनी के डायरेक्टर बने। इस कंपनी में हरिनारायण पाटीदार सितंबर 1995 से डायरेक्टर हैं जो कि विकास के पिता हैं लेकिन दस्तावेजों में उनका पता 846 मेनरोड खजराना है।
ऐसे किए खेल...
-- अक्टूबर 2012 में शक्ति पंप्स ने बीएसई में जानकारी दी कि एमएल सिक्योरिटी एंड फाइनेंस ने 10रुपए/शेयर के लिहाज से 166 रुपए के प्रीमियम पर 6 लाख शेयर खरीदें हैं जो इक्विटी शेयर में परिवर्तित होंगे। इसी तरह 1 अपै्रल 2014 को एबलेज इन्फोटेक ने 105600 शेयर खरीदे। मार्च 2007 तक गजराज फिनवेस्ट प्रा.लि. के नाम 72585 शेयर थे। हरिनारायण पाटीदार के नाम 108324, मुकेश पाटीदार के नाम 53200, राऊ के सुदर्शन पाटीदार की कंपनी रजल सिक्योरिटी प्रा.लि. के नाम 231700 शेयर हैं।
-- इंदौर की श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले अंकित पाटीदार के नाम नवंबर 2015 तक 15 लाख शेयर हैं जो शक्ति एनर्जी सोल्यूशन प्रा.लि. में भी डायरेक्टर है और दिनेश पाटीदार व सुनील मनोहरलाल पाटीदार के साथ शक्ति इरिगेशन  इंडिया लि. में भी डायरेक्टर है।
-- 30 सितंबर 2015 को पेश कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के 28.31 प्रतिशत शेयर 6 कंपनियों के नाम है।
कंपनी शेयर प्रतिशत
फे्रंकलीन इंडिया स्मेल 328709 1.79
फ्रेंकलीन टेंम्पलेशन 400000 2.18
एमएल सिक्योरिटी 1837383 10.00
रजल सिक्योरिटी 463400 2.52
स्नेहल भूपेंद्र 174500 0.95
विनय सिक्योरिटी 363000 1.97
एफ होल्डिंग 1636363 8.90
यह हैं कंपनियां...
एबलेज इन्फोटेक प्रा.लि.
डायरेक्टर कब से पता
मुकेश एस.एल.पाटीदार   अगस्त 2011 गवली पलासिया, इंदौर
कमल पी.सी.पाटीदार अक्टूबर 2006 केलोद, महू (इंदौर)
गजराज फिनवेस्ट प्रा.लि.
डायरेक्टर कब से पता
विकास हरीनारायण पाटीदार अगस्त 2011 खजराना, इंदौर
मुकेश पाटीदार अक्टूबर 2006 गवली पलासिया
शक्ति एनर्जी सोल्यूशन प्रा.लि.
डायरेक्टर कब से पता
विकास पाटीदार सितंबर 2010 828 मेन रोड खजराना
अंकित पाटीदार जनवरी 2011 श्रमिक कॉलोनी, इंदौर
इंदिरा पाटीदार सितंबर 2010 साकेतनगर
एम.एल.सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस प्रा.लि.
विकास पाटीदार मार्च 2005 828 मेन रोड खजराना
हरिनारायण पाटीदार सितंबर 1995 846 मेन रोड खजराना

No comments:

Post a Comment