Tuesday, February 9, 2016

तनख्वाह 40 हजार, 19 कंपनियों में डायरेक्टर

इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन में सामने आया डमी डायरेक्टर का ‘शक्ति’शाली खेल
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
जावद (मंदसौर) निवासी नवीन सुंदरलाल पटवा इंदौर की शक्ति पंप सहित हिंदुस्तान की 19 कंपनियों में डायरेक्टर है। इनमें से 15 कंपनियां पश्चिम बंगाल की है। नवीन को हर महीने हर कंपनी से 2 हजार रुपए मिलते हैं और इसके अलावा हर तिमाही में होने वाली मीटिंग के पैसे अलग। इसका खुलासा प्रतिभा सिंटेक्स प्रा.लि. और शक्ति पंप इंडिया प्रा.लि. के खिलाफ गुरुवार से जारी इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के दौरान हुआ। विंग ने ऐसे तीन तथाकथित और डमी डायरेक्टरों को पूछताछ के लिए उठाया है।
कार्रवाई के दूूसरे दिन विंग ने 35 लाख रुपए नकद, 5 किलो ज्वैलरी और 7 बैंक खाते सील किए हैं। इसके अलावा बड़ी तादाद में कागजात बरामद हुए। कम्प्यूटर हार्ड डिस्क और लेपटॉप जब्त हुए। वहीं छानबीन में डमी डायरेक्टरों के नाम भी सामने आए। इनमें बड़ा नाम 14 अगस्त 1975 को जन्में नवीन पटवा का है। कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई करने के बाद इंदौर के बड़े सीए (माहेश्वरी) के पास काम कर रहे नवीन पहले इंदौर-देवास रोड स्थित सेम इंडस्ट्री से जुड़े। इसके बाद शक्ति पंप्स और अन्य कंपनियों से। आज नवीन सेम केपिटल मार्केटिंग के साथ 19 कंपनियों में डायरेक्टर है। उनके साथ आयकर  अधिकारी दो अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं जो कंपनी में अलग-अलग पदों पर काबिज हेै।
तनख्वाह 40 हजार, 19 कंपनियों में डायरेक्टर...
नवीन कनाड़िया रोड स्थित शक्तिनगर में रहता है। उसने अधिकारियों को बताया कि वह मुलत: सेम इंडस्ट्री से जुड़ा है जहां उसे 40 हजार रुपए मिलते हैं। शक्ति पंप की एक मीटिंग में शामिल होने के 20 हजार मिलते हैं। इसके अलावा जिन कंपनियों में डायरेक्टर है वहां से 2-2 हजार रुपए महीने यातायात भत्ते के रूप में मिल जाता है। आयकर ने उसका जो लेपटॉप जब्त किया है उसमें कई कंपनियों की जानकारी है।
किस कंपनी में कब से डायरेक्टर
जे.जी.इंडस्ट्री लि. (10 अगस्त 2005), शक्ति पंप्स इंडिया लि. (18 जनवरी 2012), डीएंडएच सेकरॉन रिसोर्सेस प्रा.लि.  (30 मई 2013), घाट-रंगमती ग्रेंडिंग प्रा.लि.  (8 मई 2008), स्प्राटेक््स रिटेल प्रा.लि. (5 मई 2008), शिनिंग वाणिज्यि प्रा.लि. (13 फरवरी 2008), म्रीनमोई गुड्स प्रा.लि. (2 फरवरी 2009), लिलेक गुड्स प्रा.लि. (10 जुलाई 2012), कबेरी ट्रेडिंग लिंक प्रा.लि. (5 जून 2013), ओम शिवम इम्पेक्स एंड क्रेडिट प्रा.लि. (5 जून2013), एवरेस्ट मर्केडाइस प्रा.लि. (12 मार्च 2010), प्रेसक्राइब डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा.लि. (18 दिसंबर 2010), डिमोनेट रिटेल प्रा.लि. (5 मई 2008), वीकेंड रिटेल प्रा.लि. (5 मई 2008), सेम केपिटल मार्केट्स लि.(1 अप्रैल 2004), महाधन ट्रेफिंस प्रा.लि. (5 जून 2013), अरहाम के्रडिट केपिटल प्रा.लि. (13 जूृन 2013) और एसकेसी फिस्कल सर्विसेस प्रा.लि. (13 जून 2013)। 5 मई 2008 और 13 जून 2013 को एक साथ तीन-तीन कंपनियों ने नवीन को डायरेक्टरशीप दी।




दिनांक पेट्रोल एक्स्ट्रा प्रीमियम डीजल
24 नवंबर 2015 65.63 68.13 51.46
1 दिसंबर 2015 65.02 67.52 51.19
15 दिसंबर 2015 64.48 66.98 50.68
1 जनवरी 2016 63.81 67.57 49.52
3 जनवरी 2016 64.82 67.57 50.02
16 जनवरी 2016 64.49 67.24 49.08
23 जनवरी 2016 65.49 ........ 50.08

No comments:

Post a Comment