- 7 करोड़ से ज्यादा का किया भुगतान, 20 करोड़ खर्च किए थे एक ही विज्ञापन केंपेन पर
- अनुबंध और भुगतान में भी खेल
इंदौर. विनोद शर्मा।
डमी डायरेक्टर और डमी कंपनियों का ‘शक्ति’शाली खेल उजागर करने के बाद इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की निगाहें शक्ति पंप्स और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बीच 2013 में हुए करार पर भी है। दोनों के बीच दो विज्ञापनों को लेकर करार हुए था। बताया जा रहा है कि शक्ति पंप्स ने बच्चन को 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया।
इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार को प्रतिभा सिंटेक्स और शक्ति पंप्स इंडिया प्रा.लि. के खिलाफ सर्च की कार्रवाई शुरू की थी। प्रतिभा सिंटेक्स के 11 ठिकानों पर कार्रवाई शनिवार रात तक संपन्न हो चुकी थी जबकि शक्ति पंप्स के कुछ ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। विंग के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं। इस दौरान मुंबई बेस्ड नेट वेल्यु मिड इंडिया प्रा.लि. के माध्यम से शक्ति पंप्स और अमिताभ बच्चन के बीच हुए विज्ञापन के करार के दस्तावेजी प्रमाण भी मिले हैं। अनुबंध जुलाई 2013 में हुआ था जब अमिताभ ने शक्ति पंप्स के लिए ‘अन्नदाता’ विज्ञापन किया था। सितंबर 2013 में बनकर तैयार हुआ यह विज्ञापन सालभर करीब-करीब सभी प्रमुख चैनलों पर चला। इसके बाद 2014 में अमिताभ को शक्ति सोलर पंप्स के लिए साइन किया गया। 40 सेकंड का एड बना। कुछ दिनों तक चला लेकिन बाद में डील केंसल हो गई।
भुगतान किया ज्यादा, बताया कम...
सूत्रों की मानें तो विज्ञापन के लिए शक्ति पंप्स ने एक नंबर में जितना पेमेंट करना बताया है भुगतान उससे ज्यादा का किया गया है। इसमें नेट वेल्यू मीडिया प्रा.लि.की भूमिका अहम रही। हालांकि कंपनी के कर्ताधर्ता इस बात को सिरे से नकारते हैं। उनकी मानें तो पैसे का लेनदेन कंपनी और बच्चन के बीच हुआ। हमने सिर्फ मिलाने का काम किया और उसकी कमीशन ली।
20 करोड़ का था अन्नदाता
23 जुलाई 2014 को कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट (मार्केटिंग) अंकित पाटीदार ने अमिताभ बच्चन को शक्ति पंप्स के सोलर पंप्स की सीरिज के विज्ञापन के लिए साइन किया था। इस दौरान पाटीदार ने बताया था कि सितंबर 2013 में अमिताभ बच्चन ने अन्नदाता को जो एड किया था उसकी कैंपेनिंग व एड पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उस वक्त कंपनी की वर्थ 400 करोड़ थी। 1.16 लाख पंप बेचे और 62 हजार पंप निर्यात किए।
यहां-यहां चला विज्ञापन...
टेलीवीजन : सभी बड़े न्यूज चैनल।
रेडियो : सभी प्रमुख एफएम रेडियो
अखबार : हिंदी, मराठी, तमिल, तेलगू, अंग्रेजी
मैग्जीन : कृषि जगत और ग्राम संस्कृति से लेकर इंडिया टूडे और एअर इंडिया तक।
ऐसे थे विज्ञापन
हम हैं अन्नदाता की शक्ति : 1.04 मिनट
शक्ति सोलर पंप : 40 सेकंड
एक्सपेंस..
मद मार्च 2013 मार्च 2014
एडवर्टाइजिंग 43575314 75760787
मार्केट डेवलपमेंट 30000800 72166398

No comments:
Post a Comment