Monday, April 12, 2010

43 दिन में 8000 नौकरियां..


विनोद शर्माMonday, February 16, 2009 02:30 [IST]

इंदौर. मंदी के दौर से गुजर रहे प्रदेशवासियों के लिए मार्च तक साढ़े सात हजार से अधिक नई नौकरियां राहत साबित होंगी। इसके लिए मप्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम ने 1800 करोड़ से अधिक के निवेश वाली 56 औद्योगिक इकाइयों को आकार देकर उत्पादन शुरू करवाने का लक्ष्य रखा है। इनमें 20 इकाइयां अकेले इंदौर या उसके आसपास स्थापित हो रही हैं। कुल 7793 में से 71 फीसदी यानी 5545 नौकरियां इंदौरवासियों को मिलेंगी।

खरगोन के नीमरानी में 25 करोड़ में ग्रेन मिलिंग कंपनी ने रोलर फ्लोर मिल और धार के गंगानगर में 25 करोड़ में प्लेटिनम सीमेंट प्रा.लि. द्वारा स्थापित होने वाले सीमेंट प्लांट अलग है। यहां डेढ़ सौ से अधिक बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे।

उद्योग मंत्रालय और मप्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम ने सौ दिवसीय कार्ययोजना के लिए ऐसी 56 औद्योगिक इकाइयों की सूची तैयार की है जिनमें मार्च अंत तक उत्पादन शुरू होना है। इनमें 1842 करोड़ का निवेश हो रहा है। इन इकाइयों से 7793 लोगों को नई नौकरियां मिलेंगी।

संभाग स्तर पर तैयार यह सूची इकाइयों द्वारा दी गई समयावधि के आधार पर तैयार की गई है। सूची के हिसाब से सभी इकाइयां नियुक्तियां करके 31 मार्च तक उत्पादन शुरू कर देंगी। मप्र ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फेसिलेशन कॉपरेरेशन लि. के जीएम सतीश पेंढारकर ने बताया इकाइयों में 10 बड़ी और बाकी लघु और मध्यम इकाइयां हैं। इंदौर में 20 इकाइयों से 5545 लोगों को रोजगार मिलेगा। दो इकाइयों ने उत्पादन शुरू करके उसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसी तरह भोपाल में 16 में से करीब 9 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है।

इंदौर: निवेश में सबसे आगे
औद्योगिक विकास और निवेश के मामले में इंदौर ने भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा को कोसों पीछे छोड़ दिया है। इंदौर में 31 मार्च तक कुल 1064 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। रीवा में इकाइयां भले तीन प्रस्तावित हों लेकिन 552 करोड़ के निवेश के साथ वह दूसरे क्रम पर है। तीसरे क्रम पर ग्वालियर (112.69 करोड़ ) और चौथे पर जबलपुर (74.82 करोड़) हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल पांचवे क्रम पर है। यहां 38.75 करोड़ में 16 इकाइयां प्रस्तावित हैं।

इकाइयां और भी. .



सिप्ला लि. मुंबई (258 करोड़)- 950 नौकरियां
लूपिन फॉर्मास्यूटिकल्स(175 करोड़)- 300 नौकरियां
प्रतिभा सिंटेक्स लि.(30 करोड़)- 1410 नौकरियां
जय कॉर्प लि.(52 करोड़)-900 नौकरियां
कममिंस टबरे (159.60 करोड़)- 300 नौकरियां
न्यू टेक पाइप लि. (115.98 करोड़)- 180 नौकरियां

No comments:

Post a Comment