दोनों जगह डेढ़ करोड़ की कर चोरी का अनुमान
इंदौर. विनोद शर्मा ।
दवा कंपनियों की केअरिंग एंड फार्वर्डिंग (सीएंडएफ) से लेकर देवी अनुसुइया स्कूल चलाने वाले सुभाषचंद्र अग्रवाल और गुलाब अग्रवाल की फार्मा ट्रेडर इंडिया प्रा.लि. के खिलाफ कस्टम सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के हाथ ऐसे दस्तावेज लगे हैं जो कि प्रथम दृष्टया ही एक करोड़ तक की सर्विस टैक्स चोरी की पुष्टि करते हैं।
सर्विस टैक्स की टीम ने गुरुवार की शाम 18/2 लसूड़िया (पंचवटी के सामने) स्थित फार्मा ट्रेडर इंडिया प्रा.लि. पहुंची और छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। कंपनी न सिर्फ फार्मास्यूटिकल्स प्रोडक्ट की सीएंडएफ है बल्कि आॅटोमोबाइल पार्ट्स और इंजीनियरिंग गुड्स में भी हाथ आजमा रही है। कंपनी के वेअरहाउस हैं। सुभाषचंद्र अग्रवाल और गुलाब अग्रवाल देवी अनुसुइया विद्या संस्थान के बेनर तले इंदौर-देवास रोड स्थित डकाच्या के सर्वे नं. 277/4 की 0.971 हेक्टेयर जमीन पर देवी अनुसुइया विद्या निकेतन संचालित कर रहे हैं। जमीन गुलमोहर कॉलोनी निवासी सुभाष पिता रामकिशोर, गुलाबबाई पति सुभाष अग्रवाल के नाम है। यहीं सर्वे नं. 242/1 की 0.916 हेक्टेयर जमीन भी अग्रवाल के नाम ही है।
करीब एक करोड़ की चोरी
अग्रवाल ने 1989 में फार्मा ट्रेडर की स्थापना की थी। कंपनी आरओसी में पंजीबद्ध हुई जनवरी 2001 में। कंपनी से जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनमें एक करोड़ तक की कर चोरी सामने आई है। हालांकि अधिकारी इस आंकड़े से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि जब तक दस्तावेजों की बारीकी से जांच नहीं हो जाती तब तक आंकड़ा स्पष्ट नहीं होगा।
बड़ा है समूह
18/2 लसूड़िया से पहले 4/7 में संचालित होते आया समूह फार्मा टेÑडर समूह की गिनती इंदौर ही नहीं मालवा-निमाड़ के बड़े सीएंडएफ एजेंट के रूप में होती है। फार्मा ट्रेडर के बाद सुभाष अग्रवाल ने 2006 में एस्ट्रा आईडीएल लि. और 2011 में एसआरके देवबिल्ड प्रा.लि., पी.ट्रेड एफएमसीजी प्रा.लि. और देवी अनुसुइया संस्थान की नींव रखी।
बैंक कर्ज से बढ़ी कहानी
फार्मा ट्रेडर प्रा.लि. ने 2001 के बाद कर्ज से अपने कारोबार को आगे बढ़ाया। 2005 से 2015 के बीच कंपनी ने 42,16,40,178 का कर्ज लिया। इसी तरह 2011 में पंजीबद्ध हुई देवी अनुसुइया विद्या संस्थान के नाम से 11,56,25,419 का कर्ज लिया। अन्य कंपनियों के नाम जारी हुए लोन की सूची भी लंबी है-
एसआरके देवबिल्ड
एचडीएफसी : 12,00,000
बैंक आॅफ इंडिया : 11,00,00,000
एयू फाइनेंस : 4,00,00,000
एस्ट्रा आईडीएल
एक्सिस बैंक : 4,25,00,000
पी-ट्रेड एफएमसीजी
बैंक आॅफ बरौदा : 2,98,00,000
एचडीएफसी : 11,35,26,000
फेडरल बैंक : 21,00,00,000
रिलायंस केपिटल : 3,00,00,000
टाटा केपिटल : 4,10,00,000
जीएनजी कोचिंग क्लास पर भी छापा
सर्विस टैक्स चोरी के मामले में कस्टम, सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स विभाग की टीम ने एमजी रोड की इंद्रप्रस्थ टॉवर स्थित जीएनजी कोचिंग क्लासेस के खिलाफ भी छापेमार कार्रवाई की। इसकी एक शाखा मनभावन प्लाजा बैंक कॉलोनी दशहरा मैदान पर भी है। यहां आईआईटी, जेईई, पीएमटी जैसे इंटेÑंस एक्साज की तैयारी कराई जाती है। यहां भी बड़ी तादाद में दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच जारी है।

No comments:
Post a Comment