खाद्य विभाग को घूस, डुप्लीकेट इंट्री, हवाले से कारोबार, डायरेक्टर फरार
इंदौर. विनोद शर्मा ।
टॉप एंड टाउन ब्रांड बनाने वाली रमानी आईस्क्रीम और उसकी सहयोगी फर्मों पर छापेमार कार्रवाई करने पहुंची इनकम टैक्स की टीम को ‘मिस्टर एक्स’ ने चौका दिया है। ‘मिस्टर एक्स’ एक-दो भी नहीं बल्कि आधा दर्जन हैं जिन्होंने समूह और समूह की सहयोगी कंपनियों में 10 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर रखा है। जांच और पूछताछ के दौरान ‘मिस्टर एक्स’ की पहचान प्रदेश के प्रमुख मंत्रियों और आला दर्जे के अधिकारियों के रूप में हुई। फिलहाल, समूह में 50 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का आंकलन लगाया जा रहा है।
टॉप एंड टाउन समूह के मप्र और छत्तीसगढ़ में 18 ठिकानों पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग ने छापेमार कार्रवाई की जो दूसरे दिन भी जारी रही। दोनों दिन की कार्रवाई में विंग के हाथ मजबूत प्रमाण लगे। दस्तावेजों की मानें तो आधा दर्जन लोगों ने रमानी आईस्क्रीम, रमानी होल्डिंग के साथ बलविंदरपाल सिंह और रमानी बंधुओं की ईशान बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश कर रखा है। दस्तावेजों निवेशकों के नाम के आगे ‘मिस्टर एक्स’ लिखा है। यह देखकर विंग ने सख््ती से पूछताछ की। तब जाकर इनकी पहचान मंत्री और आईएएस अफसरों के रूप में हुई।
खाद्य विभाग को जाती थी बंदी
रमानी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर से जो दस्तावेज मिले हैं उनमें खाद्य विभाग को दिए जाने वाले मासिक भुगतान का भी जिक्र है। समूह ने डिपार्टमेंट में अपनी पेठ बनाने और अपने काम आसानी से करने के साथ ही टॉप एन टाउन आईस्क्रीम की सेंपलिंग रोकने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्त लाइजनर के रूप में की गई। इसके माध्यम से ही खाद्य निरीक्षक से लेकर विभागीय आला अधिकारियों तक पैसा पहुंचाया जाता रहा। इसीलिए भोपाल में आईस्क्रीम के नमूने लिए वर्षों हो चुके हैं। आखिरी कार्रवाई इंदौर में ही 2010-11 में खाद्य निरीक्षक रहे सचिन लोंगरिया ने की थी। नमूने फेल निकले थे। मामला कोर्ट में चल रहा है।
डुप्लीकेट बुक्स से कारोबार
कंपनी के 200 एक्सल्यूसिव पार्लर हैं और 10 हजार से ज्यादा आउटलेट्स। 1 लाख लीटर से अधिक आईस्क्रीम उत्पादन होता है। कंपनी की वेबसाइट पर डले आंकड़े और इनकम टैक्स रिटर्न में दिए आंकड़ों में बड़ा अंतर है। बताया जा रहा है कि कंपनी डुप्लीकेट बुक्स से कारोबार करती है। पार्टी से भुगतान होते ही बिल डिलिट कर दिए जाते हैं। डबल इंट्री सिस्टम भी है। एक कंपनी की प्रोफाइल दिखाने के लिए दूसरा इनकम टैक्स या अन्य विभागों को दिखाने के लिए।
हवा में रीयल एस्टेट
ईशान बिल्डर ने रायसेन रोड पर ईशान पार्क व ईशान कॉर्पोरेट पार्क, होशंगाबाद रोड पर कान्हां फनसिटी के पास ईशान ग्रांड एस्टेट, कोलार रोड पर ईशान विस्टा और इंदौर रोड पर ईशान सिटी वॉक में केश ट्रांजेक्शन और केश सेल के मामले सामने आए हैं। यहां बिक्री रेट अलग है और इंट्री रेट अलग।
खुला हवाला, जब्त 70 लाख
रमानी परिवार की जांच के दौरान एक नाम सामने आया घनश्याम दास का। कई जगह लेन-देन की इंट्री दिखी तो विंग ने उसके ठिकानों पर दबिश दी तो हवाले का कारोबार उजागर हो गया। हवाले के 70 लाख रुपए विंग ने जब्त कर लिए। विंग ने रजिस्टर भी जब्त किया जिनमें हवाले की रकम का हिसाब था।
डायरेक्टर ही फरार
विंग की छापेमार कार्रवाई शुरू होने के साथ ही विजय हरि हरिरमानी फरार हो गए। विजय रमानी होल्डिंग प्रा.लि. और रमानी आईस्क्रीम कंपनी प्रा.लि. में डायरेक्टर हैं जबकि हाईलाइन एज्युकेयर इंडिया प्रा.लि. में एडिशन डायरेक्टर हैं। ईशान बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के डायरेक्टरों की सूची में भी उनका नाम है। रमानी परिवार भी उनका पता नहीं बता रहा है। इसी तरह ईशान बिल्डर्स के प्रमुख डायरेक्टर बलविंदरपाल सिंह 14 दिन से परिवार सहित अमेरिका में है। घर में जो सदस्य हैं वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे। सिंह 15 दिन बाद आएंगे।

No comments:
Post a Comment