-- डायरी और मोबाइल डिटेल में चंपू से लेकर अभिनेता संजय कपूर तक के नाम
-- दो दर्जन सवालों के जवाब देने से बच रहे दीक्षित बंधू
इंदौर. विनोद शर्मा ।
प्रदेश टूडे मीडिया समूह और एमपी टूडे मीडिया समूह के डायरेक्टर हृद्येश दीक्षित फाइनेंसर के रूप में भी काम करते रहे हैं। फिनिक्स टाउनशीप में हेराफेरी के आरोप में महीनेभर से जेल में दिन गुजार रहे रितेश उर्फ चंपू अजमेरा से लेकर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के भाई अभिनेता व डायरेक्टर संजय कपूर तक से लेन-देन के दस्तावेज इनकम टैक्स को मिले हैं। इसका खुलासा उन नोटिसों में हुआ है जो इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की तरफ से बीते दिनों दीक्षित बंधुओं को थमाए गए हैं।
स्वयं हृद्येश दीक्षित को दो दर्जन से ज्यादा सवालों के साथ नोटिस दिया गया है जिसका जवाब उन्हें सोमवार तक पेश करना है। सवालों की सूची के अनुसार प्रदेश टूडे मीडिया समूह और एमपी एग्रो न्यूट्री फुड्स के बीच कारोबारी संबंध, महंगी गाड़ियों, निपानिया स्थित फॉर्म हाउस से लेकर यूएस गोल्ड सिटी में खरीदी गई 22 हजार वर्गफीट जमीन तक का हिसाब शामिल है। सवालों में दीक्षित की फाइनेंसर के रूप में भूमिका चौकाने वाले तथ्य के रूप में सामने आई है। दीक्षित रितेश अजमेरा और उनके साथियों सहित इंदौर-भोपाल के कुछ अन्य लोगों से पैसा लेते और उसे ब्याज की बड़ी दर के साथ किसी ओर को इस्तेमाल के लिए देते। घर-आॅफिस से मिले दस्तावेजों और मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार दीक्षित ने अभिनेता संजय कपूर सहित बॉलीवुड के कुछ और लोगों को भी फाइनेंस कर रखा है। कपूर के अलावा भी तीन से चार नामों का जिक्र इनकम टैक्स के दस्तावेजों में है।
चंपू कौन है...? नाम सुना-सुना लगता है..?
12 जुलाई से अब तक हुई पूछताछ में लिखित और मौखिक रूप से दीक्षित बंधु इनकम टैक्स अधिकारियों के सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। या यूं कहें कि वे सीधे मूंह जवाब नहीं देना चाहते। दोनों भाई चंपू अजमेरा को नहीं जानते। अवधेश दीक्षित तो उलटा पूछते हैं कि चंपू कौन है? नाम कुछ सूना-सूना लगता है। वहीं मोबाइल डिटेल को लेकर दोनों का रटा- रटाया जवाब यही है कि मोबाइल सिर्फ हम ही इस्तेमाल नहीं करते। परिवार और दोस्त भी इस्तेमाल करते हैं। जिन मैसेज के बारे में हमसे पूछा जा रहा है वह किसी दोस्त ने किए होंगे। किसने किए? याद नही।
शादी की सालगिराह में आए कलाकार भी घेरे में
13 से 17 फरवरी के बीच हृद्येश दीक्षित और प्रतीक्षा दीक्षित ने शादी की 25वीं सालगिराह मनाई। 17 फरवरी के हुए जश्न में अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर, जैकी श्रृाफ, रजल रवैल, चंकी पांडे, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी व उनके पति राजकुंद्रा, अभिनेत्री तब्बू, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला सहित दो दर्जन हस्तियां शरीक हुई। इन तमाम बालीवुड सेलेब्रेटी को कितने खर्च में बुलवाया गया, आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था कैसे हुई? जैसे सवालों की जांच भी विंग कर रही है। विजयनगर क्षेत्र की होटलों में पूछताछ भी की गई है। अब दीक्षित परिवार फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया से इन तमाम तस्वीरों को हटा चुका है। यहां तक की 18 फरवरी को प्रकाशित हुए प्रदेश टूडे का ई-पेपर भी नहीं खुलता जिसमें उस वैभवशाली और खर्चीले आयोजन की तस्वीरें छपी थी।
एमपी एग्रा का पीओ खोला
जुलाई में कार्रवाई और सरेंडर के बाद भी एमपी एग्रोटेक प्रालि., डी-13 सतलापुर, मंडीदीप और 72-73 मंडीदीप स्थित एमपी एग्रो प्रा.लि. के आॅफिस पर पीओ लगाकर कार्रवाई को अल्प विराम दे दिया गया था। इस पीओ को शनिवार को खोला गया। आवश्यकतानुसार दस्तावेज जब्त किए गए।

No comments:
Post a Comment