Wednesday, January 18, 2017

तिरंगा अगरबत्ती पर इंदौर सहित देश के कई शहरों में छापा, खुलासा

डमी डायरेक्टर बनाकर दो साल से चल रही है सेकरेड प्रोडक्ट
इंदौर. विनोद शर्मा ।
कानपुर की प्रमुख अगरबत्ती निमार्ता कंपनी तिरंगा ग्रुप के  इंदौर सहित देशभर में 13 ठिकानों पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग इंदौर, दिल्ली व कानपुर ने गुरुवार को छापेमार कार्रवाई की। इंदौर के पालदा में  दो साल से समूह की सहयोगी कंपनी सेकरेड प्रोडक्ट्स इंडिया प्रा.लि. संचालित है जिसमें खिजराबाद कॉलोनी के मोहम्मद असलम को डमी डायरेक्टर बना रखा है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कर चोरी से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं जो दिल्ली-कानपुर की टीम साथ ले जाएगी।
उप्र आयकर विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जांच) अमरेश तिवारी के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर वेदप्रकाश, असिस्टेंट डायरेक्टर केके मिश्रा, सौरभ आनंद, अभिनव कुमार की टीम ने भारी फोर्स के साथ तिरंगा ग्रुप के मालिक नरेंद्र शर्मा के हैरिसगंज, चकेरी, रूमा, बिल्लौर, नयागंज, पीपीएन मार्केट स्थित आवास, कारपोरेट आॅफिस, गोदाम, फैक्ट्री समेत नौ ठिकानों पर धावा बोला। इन्हीं अधिकारियों ने आधा दर्जन टीमें बनाकर फैजाबाद और इंदौर स्थित कंपनी के आॅफिस और गोदाम पर छापेमार कार्रवाई की। इंदौर में कार्रवाई ग्राम पालदा के सर्वे नं. 330/3/1 और 330/3/2 पर रमेशचंद्र पिता लक्ष्मीलाल धर्मावत निवासी 103 सच्चिदानंदनगर की 0.174 हेक्टेयर जमीन पर बने गोदाम में दो साल से संचालित कंपनी की यूनिट पर हुई।
ऐसी रही कार्रवाई
कानपुर में नौ, फैजाबाद और इंदौर में दो-दो ठिकानों पर जांच पड़ताल की। सभी ठिकानों पर दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला पकड़ा गया है। करोड़ों रुपये टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। कुछ अन्य फर्मों में भी निवेश के सबूत हाथ लगे हैं।
असलम के हवाले कारखाना
तिरंगा  मां कामाख्या दरबार फ्रेगरेंस (इंडिया) प्रा.लि. कंपनी का ब्रांड है। 2003 में 368 हरीशगंज कानपुर में पंजीबद्ध हुई इस कंपनी के सर्वेसर्वा नरेद्र शर्मा और ब्रिजेंद्र मोहन शर्मा है। समूह की एक और सहयोगी कंपनी है  सेकरेड प्रोडक्ट्स इंडिया प्रा.लि. जो मुलत:  330/3/1, 330/3/2 पालदा के पते पर पंजीबद्ध (ंआरओसी नं. 032058/ग्वालियर) है। 1 जनवरी 2014 को ही पंजीबद्ध हुई इस कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र शर्मा (00965304) और मोहम्मद असलम (06763115) हैं। कंपनी की अथॉराइज्ड केपिटल और पेड केपिटल एक लाख है।
डमी डायरेक्टर है असलम
शर्मा 129/एल/9 बाबुपुरवा न्यू कॉलोनी कानपुर के रहने वाले हैं जबकि असलम का पता 46 खिजराबाद कॉलोनी (खजराना) है। शर्मा की डायरेक्टरशीप 25 सितंबर 2016 को खत्म हो चुकी है जबकि असलम की मार्च 2017 में खत्म होगी। बताया जा रहा है कि असलम कंपनी में डिजाइन का काम करता था लेकिन कंपनी ने उसे कंपनी खोलकर डमी डायरेक्टर बना दिया।
ऐसी है कंपनी
कंपनी मुलत: कानपुर की है। इसके अलावा उत्तरांचल, बिहार, झारखंड, मप्र, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ और आसाम में भी कंपनी का अच्छा कामकाज है। मां कामाख्या दरबार के बैनर तले तिरंगा अगरबत्ती और सेंट बनती है।
वहीं सेकरेड प्रोडक्ट्स इंडिया प्रा.लि. के बैनर तले सेकरेड ब्रांड अगरबत्ती बनती है। इस ब्रांड में ही मोगरा, बाबा फ्लोरा, अगर वुड्स, बृजवासी, हरिदर्शन, कस्तूरी, हीना, ग्रीन वुड्स, लेवेंडर, मेसूर चंदन, पाकीजा, रोज, पनडाडी दरबार, सेंडलवुड, वृंदावन फ्लोरा और महबूबा  अगरबत्ती बनती है। 

No comments:

Post a Comment