Wednesday, January 18, 2017

2.5 लाख वर्गफीट अवैध है ट्रूबा कॉलेज

प्राथमिक आंकलन में सामने आया बड़ा अंतर, नगर निगम कराएगा नपती
इंदौर. विनोद शर्मा।
सीमावर्ति गांव भले नगर निगम सीमा में शामिल हो चुके हों लेकिन वहां आज भी शिक्षा माफियाओं और भू-माफियाओं की मनमानी ऐसे चल रही है मानों वहां कोई कानून कायदा लागू ही न होता हो। इसका बड़ा उदाहरण कैलोद करताल में स्थित सागर इंस्टिट्यूट आॅफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी का ट्रूबा कॉलेज है। यहां कॉलेज प्रबंधन की मनमानी से 10 महीनों में 2.50 लाख वर्गफीट से ज्यादा अवैध निर्माण हो चुका है। वहीं करीब एक लाख वर्गफीट से अधिक निर्माण और होना है जिसका ठेका भी दिया जा चुका है।
बायपास पर न्यूयार्क सिटी के सामने कैलोद करताल के सर्वे क्रमांक 286, 287, 288, 289 और 290 की 4.213 हेक्टेयर यानी 452476.2 वर्गफीट जमीन पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) ने जनवरी 2005 को कॉलेज का नक्शा मंजूर किया था। स्वीकृत नक्शे के अनुसार कॉलेज में कुल 192111.75 वर्गफीट निर्माण की अनुमति दी गई थी। इसमें 109628.55 वर्गफीट निर्माण की अनुमति दी गई थी जबकि 82483.2 वर्गफीट निर्माण प्रस्तावित था। सोमवार कॉलेज में चल रहे काम को रूकवाने के बाद जब नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर अब तक हुए निर्माण और 2005 में मिली स्वीकृति की समीक्षा की तो पता चला कि तकरीबन ढ़ाई लाख वर्गफीट अतिरिक्त निर्माण हुआ है।
हमने नहीं दी अनुमति
कॉलेज ने 2005 से अपै्रल 2016 के बीच कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग, लेब और पीछे केंटिन जो कि 2010-11 में बनी थी सवा लाख वर्गफीट के लगभग थे। इसके बाद जो निर्माण हुए हैं उनकी अनुमति तक नहीं ली गई।
यह थी स्वीकृति की शर्तें...
मप्र नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 16‘1’ और मप्र भूमि विकास नियम 1984 के नियम-2 ‘5’‘क’ और नियम 27 के तहत जमीन पर कॉलेज की अनुमति दी गई थी।
निर्मित क्षेत्र 25 फीसदी से अधिक मान्य नहीं होगा।
चारों तरफ सीमांत खुले क्षेत्र छोड़ना होंगे।
भवन की ऊंचाई 10 मीटर से अधिक नहीं होगी।
भवन भूकंप रोधी तकनीक के बनना होंगे।
प्रावधानो ंके तहत भवन के आंतरिक प्रस्ताव/विकास कैलोद पंचायत से नक्शा पास करवाही कर शुरू करना होगी।
प्रश्नाधिन भूमि की ओर स्थिति कांकड़ की चौड़ाई यथावत रखते हुए 30 मीटर चौड़ा मार्ग खुला छोडन्Þना जरूरी है।
बायपास से लगी 75 मीटर जमीन खाली छोड़ना होगी।
बना ऐसा है कॉलेज
पुरानी कॉलेज बिल्डिंग
कुल जमीन 68000 वर्गफीट
बीच में गार्डन 17000 वर्गफीट
बिल्डिंग एरिया 51000 वर्गफीट
(जी+2 मंजूर थी जिसे जी+3 कर दिया गया)
जी+3 204000 वर्गफीट
आॅडिटोरियम 10000 वर्गफीट
आॅडिटोरियम और कॉलेज के बीच जी+3 बिल्डिंग : 9000 वर्गफीट पर 23000 वर्गफीट
केंटिन जी+1 15000 वर्गफीट
लेब/वकॅशॉप 7500
होस्टल 32000 वर्गफीट जमीन पर जी+4 : 150000 वर्गफीट
यहीं अन्य बिल्डिंग 15000 वर्गफीट पर जी+1 बन चुकी है : 30000 वर्गफीट
एडमिनिस्टेÑशन केंपस 10000 वर्गफीट पर जी+1 (15000 वर्गफीट) बन चुका है जी+3 बनना है।
इस हिसाब से प्रथम दृष्टया 450000 वर्गफीट निर्माण मौके पर नजर आता है जो कि स्वीकृत व प्रस्तावित 257888.25 वर्गफीट ज्यादा है।

यह थी स्वीकृति
टोटल लैंड एरिया 452476.2 100%
सड़क के लिए आरक्षित 13962
नेट प्लानिंग एरिया 438514.2 100%
पर्मिसेबल बिल्टअप एरिया 109628.55 25%
प्रपोज्ड बिल्ट अप एरिया 82483.2 18.80%
पार्क 43851.42 10%
एमओएस पार्किंग 312179.58 71.20%


No comments:

Post a Comment