ट्रूबा के लिए टीएंडसीपी की तिकड़म
इंदौर. विनोद शर्मा ।
नगर निगम की अनुमति के बिना एक के बाद एक बिल्डिंग ताने जा रहे सागर इंस्टिट्यूट आॅफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के ट्रूबा कॉलेज पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) भी मेहरबान रहा। अधिकारियों ने कॉलेज को फायदा पहुंचाने के लिए 30 मीटर चौड़ी प्रस्तावित रोड को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह पटक दिया। फिर जिला प्रशासन के अधिकारी क्यों साथ न निभाते। प्रशासन ने भी कॉलेज की अपनी जमीन होने के बावजूद सरकारी जमीन कॉलेज के नाम कर दी।
बायपास पर कैलोद करताल के सर्वे क्रमांक 286, 287, 288, 289 और 290 की 4.213 हेक्टेयर (452476.2 वर्गफीट) जमीन पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) ने जनवरी 2005 को कॉलेज का नक्शा मंजूर किया था। उस वक्त क्षेत्र प्लानिंग एरिया से बाहर था। तब कॉलेज के पीछे कैलोद करताल और निहालपुरमुंडी के बीच कांकड़ को 30 मीटर चौड़ी सड़क के रूप में दर्शाया गया था। इसी नक्शे से कॉलेज बना भी लेकिन नक्शा मंजूर करने वाले अधिकारी मास्टर प्लान 2021 बनाते वक्त पीछे की सड़क का खांका कॉलेज के सामने खींच दिया ताकि नई सड़क का फायदा कॉलेज को मिले।
ताकि सामने न रहे झोपड़े
कॉलेज और बायपास के बीच सर्वे नं. 271 की 5.473 हेक्टेयर जमीन सरकारी है इसी जमीन पर जहां कॉलेज जाने का निजी रास्ता बना हुआ है वहीं कॉलेज के सामने ही करीब 30 झोपड़े बने हुए हैं। कॉलेज के बनने से पहले गिनती के घर थे। इनकी संख्या कॉलेज की कथित कीर्ति के साथ ही बढ़ती गई जो कि प्रबंधन को नगवारा थी। इसीलिए 2008 में 271 की जमीन के बड़े हिस्से के आवंटन के लिए आवेदन भी किया गया। जमीन मिल भी गई लेकिन भू-उपयोग ग्रीन बेल्ट था इसीलिए प्रबंधन चुप बैठ गया।
अब पीछे की सड़क पर कब्जा!
कॉलेज कैंपस के सामने से सड़क गुजरने के बाद प्रबंधन ने पीछे प्रस्तावित सड़क की जमीन को बपौती मानकर कब्जे शुरू कर दिए। इस कड़ी में पहाड़ की ढलान को भराव करके पहले केंटिन बनाया गया और अब आॅडिटोरियम और डिपार्टमेंट का काम भी जारी है।
पुरानी सड़क
कैलोद कर्ताल के सर्वे नं. 287, 288, 291
निहालपुर मुंडी के सर्वे नं. 987, 988, 993, 994
मास्टर प्लान में सड़क
कैलोद कर्ताल के सर्वे नं. 271, 287, 285, 284, 282
अलाइनमेंट ही नहीं मिलता
जिस सड़क को प्लान किया गया है वह 1975 से प्लान है जिसे एमआर-3 के नाम से जाना जाता है। सड़क रीजनल पार्क से शुरू होकर बिलावली, फतनखेड़ी, मुंडी की जमीन होते हुए बायपास को क्रॉस करती है। इसीलिए टीएंडसीपी के अधिकारी यह भी नहीं कह सकते कि ले-आउट पहले मंजूर हुआ और नक्शा बाद में बना इसीलिए गफलत हुई।
यदि ऐसा नहीं होता तो कॉलेज के ले-आउट में भी 30 मीटर चौड़ी सड़क का जिक्र नहीं होता।
निहालपुर मुंडी की ओर से आने वाली सड़क जहां आकर छुटती है उसके सामने से ही ट्रूबा तक पहुंचने की चढ़ाई शुरू होती है। आगे जाकर ओमेक्स सिटी वालों के नक्शे में भी रास्ता छुड़वाया गया है जो कि इस रास्ते के अलाइनमेंट से मिलता है लेकिन टीएंडसीपी के नक्शे में नजर आने वाला नक्शे का अलाइनमेंट नहीं मिलता।

No comments:
Post a Comment