Wednesday, July 29, 2015

टोल प्लाजा : स्थान ही तय नहीं कर पाया जिला प्रशासन


10 जनवरी को हाईकोर्ट में एनएचएआई को देना है हलफनामा
इंदौर, सिटी रिपोर्टर ।
इंदौर-खलघाट रोड के टोल को लेकर 10 जनवरी को नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को हाईकोर्ट में हलफनामा देना है लेकिन जिला प्रशासन अब तक टोल प्लाजा के लिए ज"ह ही तय नहीं कर पाया। "ौरतलब है कि पूर्व निर्धारित स्थान को लेकर जारी जनविरोध को देखते हुए एनएचएआई ने जिला प्रशासन से स्थान तय करने की मां" की थी। ताकि विवाद न हो।
    इंदौर-खलघाट रोड की दूसरी टोल प्लाजा के स्थान चयन ने एनएचएआई के साथ जिला प्रशासन की चुनौतियां भी बढ़ा दी है। खलघाट में जारी एकमात्र टोल प्लाजा पर हाईकोर्ट ने आपत्ति ली थी। कोर्ट ने 10 जनवरी तक एनएचएआई को इस बात का हलफनामा दायर करने का वक्त दिया था कि दूसरी टोल प्लाजा का काम उक्त स्थान पर शुरू हो चुका है। सोनवाय-पि"ड़म्बर के बीच कौनसा स्थान अंतिम हो"ा जनविरोध के बीच इसका अंतिम निर्णय हो ही नहीं पा रहा है। ऐसे में एनएचएआई ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर स्थान तय करने की मां" की थी। हलफनामा दायर करने में सिर्फ सप्ताहभर बाकी है लेकिन जिला प्रशासन स्थान तय नहीं कर पाया।
..तो हो"ी मुश्किल
एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो जिला प्रशासन यदि स्थान तय नहीं करता है तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और कंपनी के साथ हुए अनुबंध के आधार पर पि"डम्बर में ही टोल प्लाजा बनाएं"े।
उधर, पि"डम्बर में पि"डम्बरवासी और महूवासी टोल प्लाजा बनाने का विरोध कर रहे हैं। वे कहते हैं जमीन सोनवाय में अधि"्रहित हुई तो प्लाजा वहीं बनें।
इधर, सड़क बनाने वाली कंपनी कहती है ट्रेफिक लीकेज के कारण सोनवाय उपयुक्त स्थान नहीं।

No comments:

Post a Comment