वार्डवासियों ने कार्यक्रम में नहीं बुलाया, खुद ने बुलाया तो मोघे नहीं आए
इंदौर. विनोद शर्मा ।
चुनाव में अपने क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श वार्ड बनाने का दम भरने वाली पार्षद सरिता मंगवानी को उनके अपनो ने ही बेगाना कर दिया। फरवरी 2015 में जिन्होंने मंगवानी को पांच साल के लिए पार्षद चुना था वही लोग डेढ़ साल में ही किनारा करने लगे हैं। रविवार सुबह गुरुनानक कॉलोनी के बाशिंदों ने पार्षद को बुलाए बिना ही पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम कर दिया। शाम को पार्षद न हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष मोघे की शान में सम्मान समारोह रखा लेकिन मोघे ही नहीं पहुंचे।
रविवार को वार्ड-66 की गुरुनानक कॉलोनी में वैष्णवमाता मंदिर और गुरुद्वारे के पास हरियाली महोत्सव के तहत हर घर के सामने पौधारोपण हुआ। कार्यक्रम पार्षद पति व वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर मंगवानी के कट्टर प्रतिद्वंदी इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक विनय मालानी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष मनजीतसिंह भाटिया के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम कमल वाघेला और ऋृषि खनूजा जैसे कई क्षेत्रवासियों ने आयोजित किया था।
खुदाई है नाराजगी की वजह
पार्षद कब्जेदार हटा नहीं पाए। उलटा, माणिकबाग ब्रिज के दोनों ओर जेसीबी से नाली खोदी और किनारे मिट्टी पटक दी ताकि गाड़ियां क्रॉस न हो। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया आईडीए ने ब्रिज बनाकर रखरखाव के खर्च के साथ नगर निगम को सौंप दिया था। स्थिति खराब है। मिट्टी-गड्ढे के कारण लोग गिर रहे हैं।
गोपालबाग, त्रिवेणी एक्सटेंशन, राजमहल कॉलोनी, गुुरूनानक कॉलोनी में सीवरेज, सड़क, नर्मदा के काम शुरू हुए लेकिन खत्म नहीं हुए। पार्षद से पूछो तो जवाब मिलता है ठेकेदार-इंजीनियर से बात करो। इसीलिए लोग अब पार्षद को खोदू मौसी कहने लगे हैं। गोपालबाग कॉलोनी में बीच सड़क पर आठ दिन से गड्ढा है। एक गड्ढे में एक वृद्ध दस दिन पहले ही गिरे थे।
गुरुनानक कॉलोनी में काम की शुरूआत नहीं हुई। विनय मालानी ने आईडीए से बगीचा स्वीकृत कराया लेकिन मंगवानी ने टेंडर रूकवा दिए। काम नगर निगम से कराने को कहा था लेकिन आज तक बगीचा नहीं बना। खुदाई को लेकर मामला सीएम हैल्प लाइन तक पहुंच चुका है।
मंगवानी के बुलावे पर नहीं आए मोघे
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे को बीते दिनों सरकार ने हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इसीलिए 2009-2014 के बीच नगर निगम में जनकार्य समिति प्रभारी व तत्कालीन महापौर मोघे के सबसे नजदीकी एमआईसी सदस्य रहे जवाहर मंगवानी ने स्कीम-71 स्थित सुरूचि गार्डन में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान मोघे का होना था। लंबे समय तक मंगवानी और उनके समर्थक इंतजार करते रहे लेकिन मोघे नहीं आए। कहलवा दिया कि तबीयत खराब है।
हम तो बुला रहे थे, रहवासियों ने मना कर दिया
चूंकि हम पार्टी से जुड़े हैं इसीलिए पार्षद को बुला रहे थे लेकिन क्षेत्रवासियों ने कहा कि पार्षद को बुलाते हो तो हम नहीं आएंगे। क्षेत्रवासियों और पार्षद के बीच नाराजगी की वजह दोनों को पता है, मुझे नहीं।
ऋृषि खनूजा, भाजयुमा नेता
पार्षद राजनीतिक द्वेशता के साथ काम कर रही हैं। इसीलिए अब तक गुरुनानक कॉलोनी में कोई काम नहीं किया है। पानी भी महापौर को बोलने पर मिलता है। जब उन्हें हमारी चिंता नहीं तो हम उनकी चिंता क्यों करें।
संजय पंजाबी, क्षेत्रवासी

No comments:
Post a Comment