दबंग इम्पैक्ट
प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
अपने ही विभाग में ठेकेदार बन बैठे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) के मैदानी अमले को सबक सीखाते हुए प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने उनका तबादला आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार वर्षों से एक ही जगह पर जमें उपायुक्त से लेकर हेंडपपं टेक्नीशियन के स्थान बदलने की जिम्मेदारी कलेक्टर पी.नरहरि को सौंपी गई है।
पीएचई में अधिकारी और कर्मचारी गिरोह के रूप में काम करके कैसे पानी से पैसा बहा रहे हैं? इसका खुलासा दो उपायुक्त सहित पांच लोगों के खिलाफ हुई शिकायत के साथ दबंग दुनिया ने सोमवार के अंक में ‘पीएचई में अफसरों की ठेकेदारी’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार में किया था। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखकर उन पांचों लोगों के स्थानांतरण के लिए अधिकृत कर दिया है जिनकी नामजद शिकायत हुई थी। शिकायत जिला पेयजल समीक्षा समिति के सदस्य सज्जनसिंह भिलवारे ने की थी।
जो जहां है वहां रहना नहीं चाहिए
मलैया ने स्पष्ट कर दिया है कि पांचों की मौजूदा स्थिति जाने। वे कब से एक ही जगह पदस्थ हैं। काम क्या है और पर्फोमेंस कैसा है? बाद में इनका स्थान बदला जाए ताकि गड़बड़ी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतें भी कम हो।
मोह छोड़ने को तैयार नहीं श्रीवास्तव
मंत्री ने जिस मैदानी अमले के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं कार्यपालन यंत्री एस.के.श्रीवास्तव उनका मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। छोड़े भी कैसे? नाइक जैसे उपयंत्री न सिर्फ उनके खासमखास हैं बल्कि उनके हित में कई काम करते भी हैं। इसीलिए श्रीवास्तव इनके सिर्फ ब्लॉक बदलने के मुड़ में है। जो सांवेर में पदस्थ है उसे महू या इंदौर। जो इंदौर में है उसे महू से देपालपुर।
इनके होंगे ट्रांसफर
नाम मौजूदा पदस्थापना प्रस्तावित स्थानांतरण
एम.के.नाइक, उपयंत्री खंड इंदौर अन्यत्र
पुरणसिंह बेस, टेक्नीशियन खंड इंदौर अन्यत्र
राजेंद्र वर्मा, अनुरखेक खंड इंदौर अन्यत्र
ओ.पी.सोनवने, अकाउंंटेंट खंड इंदौर अन्यत्र
सुभाषचंद्र गवंडे खंड इंदौर अन्यत्र

No comments:
Post a Comment